Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराई बाइक, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
टीकमगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकराई बाइक, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *असंभव मांगो को लेकर पन्ना जिला के आदिवासी विस्तापित दौड़न बांध का निर्माण कार्य रोककर आंदोलन पर बैठे* *ढोडन बांध का काम छठवे दिन भी बंद* *प्रदर्शनकारी महिलाओ मे अज्ञात बीमारी फैली एक महिला के पूरे शरीर मे लाल रंग के चिकन्दौ के साथ खुजली एक महिला को उल्टी दस्त के साथ तेज बुखार, तीन महिलाओ को तेज बुखार की बीमारी फैली लेकिन घर तभी जायेगे जब सरकार से दौड़न बांध के विस्तापितो के सामान्य मुआवजा राशि ले लेगे* *पन्ना जिला मे मझगान्य बांध विश्रामगंज बांध के विस्तापितों को दौ तीन साल पहले पांच लाख का पेकिज एवं मुआवजा राशि मिल गई अब साढ़े सात लाख की राशि की मांग पर अड़े दौड़ने बांध के विस्तस्पितो के सामान्य राशि की मांग कर रहे यह मांग असंभव है* *अमित भटनागर के नेतृत्व मे आज एक हजार के करीब आंदोलनकारी शामिल* *आंदोलकारी सागर कमिश्नर को बुलाने पर अड़े* *आंदोलनकारियो का कहना है की मझगान्य बांध, विश्रागंज बांध के विस्तापितों को भी दौड़न बांध के विस्तापितों के सामान्य साढ़े बारह लाख का पेकिज दिया जाये* *एक हजार की तादाद मे प्रदर्शनकारी निर्माण स्थल पर राशन बांधकर डेरा डालकर रुके* *प्रदर्शनकारियों मे 90 %लोग माझगान्य बांध एवं विश्रामगंज नेगवा बांध ढोडन बांध क्षेत्र के ढोडन पलकोंहा खरयानी सुकवाहा मैनारी सहित डूब क्षेत्र के 40 गाँव से ज्यादा के लोग एकत्र हुए* *पन्ना जिला मे दो बांधो का निर्माण हो चूका है लेकीन वहां के विस्तपितो को मुआवजा राशि का कम रेट दिया गया इन लोगो की मांग है की हमें भी दौड़न बांध के विस्तापितों कें समान्य मुआवजा राशि दी जाये इस कारण दौडन बांध का काम रोक दिया* *आंदोलनकारियो की लड़ाई अब आर पार की हो गई है* *दौड़न बांध पर प्रदर्शनकारी ना पहुंच पाए इसलिए प्रशासन ने पन्ना टाइगर रिजर्व के भूसोर नाका सुरीक्षा व्यवस्था चौकसी बढ़ा दी*1
- खबर ललितपुर के थाना मडावरा अंतर्गत सतवांसा गांव से आ रही जहाँ 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में कुऐं कूदकर जान दे दी, युवती के मौत बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप बच गया। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। परिजनों ने सेदपुर के गुंडों पर लगाये आरोप पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मुख्य मार्ग पर रखकर करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस ऐलान के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात बिगड़ते चले गए। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews #jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़2
- मध्यप्रदेश के धार जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रियंका पुरोहित नाम की एक महिला ने अपने ही पति देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की साजिश रच डाली। इस साजिश में उसका साथ दिया उसके प्रेमी कमलेश और उसके दोस्त सुरेंद्र ने। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी कम उम्र में हुई थी, लेकिन वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। इसी बीच उसका अपने ही रिश्तेदार कमलेश से संबंध बन गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने देवकृष्ण को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। एक रात कमलेश अपने साथी सुरेंद्र के साथ घर पहुंचा। दरवाजा पहले से खुला था, क्योंकि अंदर से प्रियंका ने मदद की थी। सोते हुए देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को छिपाने के लिए इसे चोरी का रूप देने की कोशिश की गई। घर से जेवर और नकदी गायब दिखाए गए, और प्रियंका ने खुद को बांधकर नाटक रचा कि घर में चोर घुस आए थे। लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। प्रियंका के बयानों में बार-बार बदलाव और घटनास्थल पर कोई संघर्ष के निशान न मिलने से शक गहराया। सख्ती से पूछताछ में प्रियंका ने पूरा सच कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुरेंद्र अभी फरार बताया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे रिश्तों में विश्वास टूटने पर इंसान कितना बड़ा कदम उठा सकता है।1
- मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निवाड़ी जिले की ओरछा में महत्वपूर्ण घोषणा की जिन्होंने बताया कि बबीना बाईपास से ओरछा तक के सड़क मार्ग को प्रभु श्री राम के जीवन प्रसंग पर आधारित थी पर विकास किया जाएगा1
- जतारा के बैरवार में मोहब्बत: को पाने टावर पर चढ़ी लड़की चार घंटे तक चलता रहा इंतजार, फिर मिला अंजाम... टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के बेरवार गांव की वह सुबह आम दिनों जैसी नहीं थी। सूरज उग ही रहा था कि गांव की खामोशी अचानक एक लड़की की आवाज से टूट गई। सुबह करीब 5 बजे कुछ ग्रामीणों ने टावर की ऊंचाई से आती चीख-पुकार सुनी। जब लोग दौड़कर पहुंचे, तो देखा कि एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई है और किसी को बार-बार पुकार रही है। धीरे-धीरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ जमा होने लगी। युवती बार-बार अपने प्रेमी का नाम लेकर उसे बुला रही थी। उसके हाथ में मोबाइल था और वह लगातार उससे बात करने की कोशिश कर रही थी। उसकी आवाज में गुस्सा भी था और दर्द भी। बताया गया कि पिछले चार दिनों से उसका प्रेमी उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे वह बेहद नाराज और परेशान थी। ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में जतारा पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने युवती को समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन वह टस से मस नहीं हो रही थी। उसकी एक ही जिद थी—उसका प्रेमी मौके पर आए। समय बीतता गया। सूरज चढ़ता गया और तनाव भी बढ़ता गया। करीब चार घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा। नीचे खड़े लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस दौरान गांव के ही बृजेंद्र यादव ने बताया कि दोनों अलग-अलग जातियों से हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन सामाजिक बंधनों और परिवारों की असहमति उनके रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है। आखिरकार प्रशासन ने युवती के प्रेमी से संपर्क किया और उसे मौके पर बुलाया गया। जैसे ही प्रेमी वहां पहुंचा, माहौल में हलचल बढ़ गई। युवती की नजर जब उस पर पड़ी, तो उसका गुस्सा धीरे-धीरे शांत होने लगा। प्रशासन और ग्रामीणों की समझाइश, और प्रेमी की मौजूदगी ने आखिरकार असर दिखाया। करीब चार घंटे बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। नीचे उतरते ही राहत की सांस ली गई। कोई हादसा नहीं हुआ, यही सबसे बड़ी बात थी। इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना न केवल एक प्रेम कहानी का अनोखा मोड़ है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भावनाओं में बहकर उठाया गया एक कदम कितना खतरनाक हो सकता है। बेरवार गांव में अब भी इस घटना की चर्चा है—एक ऐसी सुबह, जिसे लोग जल्दी नहीं भूल पाएंगे।2
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- चंदला TI संदीप दीक्षित हुए निलंबित चंदला थाने में जहर खाने से युवक की मौत के बाद चंदला थाना प्रभारी संदीप दीक्षित हुए निलंबित एसपी अगम जैन ने किया सस्पेंड थाने में जहर खाकर युवक की मौत का छतरपुर में तीसरा मामला पत्नी विवाद बना वजह काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था दंपति। युवक ने थाने में खाया जहर मौत से पहले वीडियो वायरल छतरपुर जिले में एक बार फिर थाना परिसर में जहर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है… चंदला थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बीच युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया… इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई… यह जिले में इस तरह का तीसरा मामला बताया जा रहा है… चंदला थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय रामविशाल अहिरवार को उसकी पत्नी लीला अहिरवार के साथ आपसी विवाद के चलते काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था… बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी… इसी बीच परिजनों द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग कराकर समझौते की कोशिश चल रही थी इसी दौरान अचानक युवक ने थाना परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने की बात कही है। वही मृतक की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने बुलाकर मारपीट की जिससे मेरे लड़के ने जहर खाया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि युवक ने थाने के अंदर ही जहर खाया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है,मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।1