Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोनू शुक्ला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली पर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 16 में से 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार। #breakingnews #ddtodaynews #upnews #trending #reels1
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान का शव टिक नगला गांव के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।1
- हरदोई .. पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी गांव में होली के तीज समारोह में दिवाकर शास्त्री व अनुराग शास्त्री के द्वारा सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 श्री दत्तागिरि जी महराज जी के दरबार में चल रही थी भागवत कथा भक्तों की उमड़ी भीड़ #1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का कथित खेल अब खुलकर सामने आ गया है।शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर जो कुछ हुआ,उसने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अस्पताल के संचालक डॉ. विजय पाल को जमकर पीटा गया।हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने होता रहा और गुंडागर्दी का यह खेल काफी देर तक चलता रहा।घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिनमें साफ तौर पर मारपीट और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।डॉ. विजयपाल का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांजय पहले उनके अस्पताल के लिए काम करता था।करीब एक महीने पहले उन्होंने उसे सवा लाख रुपये उधार दिए थे।शुक्रवार रात जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह भड़क उठा।कुछ ही देर में वह स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साथी शिवा गुप्ता,राजीव समेत 4-5 लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कथित तौर पर तमंचा लहराकर धमकाने की भी कोशिश की।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा बवाल मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने हुआ,लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई हुई और न ही झगड़े की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा सिंह पहले भी कई बार मारपीट और दबंगई की घटनाओं में शामिल रहा है,जिसके कई बार वीडियो भी वायरल हुए लेकिन हर बार पुलिस ने उसे अभयदान दिया है।यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ चुका है कि अब वह खुलेआम गुंडई पर उतर आया है और उसके सामने बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं।इलाके में चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का यह पूरा नेटवर्क पुलिस की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक दलालों का यह सिंडिकेट और पुलिस की खामोशी यूं ही चलता रहेगा।1
- शाहाबाद (हरदोई) 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा स्थित एक किराए के मकान में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे से जुड़े बाथरूम में पड़ा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण मकान और आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि मृतक की पहचान नन्हें (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर के रूप में हुई है। वह नगर की एक आरामशीन पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम करता था और अल्लाहपुर तिराहा पर जियाउद्दीन के मकान में किराए के एक कमरे में रहता था। इसी मकान के दूसरे कमरे में पीआरवी का आरक्षी अनूप भी किराए पर रह रहा है। होली की छुट्टियों में जहां मकान के अन्य सभी किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, वहीं सिपाही अनूप और मृतक नन्हें ही मकान में मौजूद बताए जा रहे हैं। सूत्रों और पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। सहानुभूति के तौर पर कभी-कभी सिपाही की पत्नी उसे खाना भी दे देती थी, लेकिन होली के मौके पर वह बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि कमरे के बाथरूम में पड़ा शव काफी दिन पुराना है और संभवतः होली से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण जब आसपास की दुकानों और मकानों में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों का वहां बैठना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। हालांकि पुलिस और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि मकान में रह रहे सिपाही ने ही बदबू आने पर सूचना दी, लेकिन लोगों में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब शव कई दिन पुराना था तो सामने कमरे में रह रहे व्यक्ति को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी। वर्जन: पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि वो नन्हे से किराया नहीं लेते थे। उसे उनके बेटे चाँदमियाँ ने मकान में रखा था, चाँदमियाँ का इन्तेकाल करीब दो माह पूर्व हो चुका है।4
- बघौली में शंकराचार्य के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह सोमवार को बघौली के श्री तुलसी आश्रम (भीठा बाबा मंदिर) में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन होने जा रहा है। क्षेत्र में उनके स्वागत की तैयारियां तेज हैं और लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। कहीं चर्चा, कहीं समर्थन… लेकिन सबकी नजर अब उस भीड़ पर है जो तय करेगी कि बघौली की जनता के मन में क्या है। सनातन परंपरा में शंकराचार्य को शिव स्वरूप माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु उनके दिव्य दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे है।1
- Post by मोनू शुक्ला1
- 5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े; रातभर थाने में बैठी रही पीड़िता राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम के अपहरण और उसकी कथित हत्या की आशंका से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी युवक बच्चे को जबरन उठाकर तालाब की ओर ले जा रहा था। परिजनों के पीछा करने और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने बच्चे की मां के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह देर रात थाने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका पांच वर्षीय बेटा अर्पित घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक रवि कथित रूप से बच्चे को उठाकर तालाब की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब युवक को बच्चे के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया। दंपत्ति ने जब युवक को रोककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान दंपत्ति ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया, लेकिन आरोप है कि गुत्थम-गुत्था के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौज भी की। हंगामा बढ़ने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि युवक उनके बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की नीयत से ले जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम से लेकर देर रात तक वह थाने में बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी देर हुई और उसे न्याय के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आरोपों के आधार पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी बात कह रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर रेहान की गर्दन अचानक मशीन में फंस गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के पास अकेले ही काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक किसी को हादसे की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए ,रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी।फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन भी चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।1