Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निकाय चुनाव की लाटरी 13 को,उम्मीदवारों में होगी ऊहापोह की स्थिति राजस्थान सरकार ने आखिरकार नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट में रोडमैप देकर तैयारी शुरू कर दी है । 13 अगस्त को लाटरी के लिए एसी एसटी ओबीसी और जनरल वार्डों का बंटवारा होगा। 15 अगस्त को शायद आचार संहिता लग सकती है। पहले नगर निकाय चुनाव कराये जायेंगे। दूसरी तरफ अभी हाल में हुए परिसीमन में वार्डों की सीमाएं घटायी गई है तो निवर्तमान पार्षद की संख्या से आने वाले पार्षदों की संख्या कम होगी। कौनसा वार्ड जनरल से ओबीसी एससी एसटी हो जाये कह नहीं सकते। उस स्थिति में असमंजस के हालात बनेंगे और उम्मीदवारी घटेगी। क्योकि जयपुर-कोटा समेत अन्य नगर-निगमों को दो-दो की जगह एक एक नगर निगम होंगे।
Journalist Harish Yadav
नगर निकाय चुनाव की लाटरी 13 को,उम्मीदवारों में होगी ऊहापोह की स्थिति राजस्थान सरकार ने आखिरकार नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट में रोडमैप देकर तैयारी शुरू कर दी है । 13 अगस्त को लाटरी के लिए एसी एसटी ओबीसी और जनरल वार्डों का बंटवारा होगा। 15 अगस्त को शायद आचार संहिता लग सकती है। पहले नगर निकाय चुनाव कराये जायेंगे। दूसरी तरफ अभी हाल में हुए परिसीमन में वार्डों की सीमाएं घटायी गई है तो निवर्तमान पार्षद की संख्या से आने वाले पार्षदों की संख्या कम होगी। कौनसा वार्ड जनरल से ओबीसी एससी एसटी हो जाये कह नहीं सकते। उस स्थिति में असमंजस के हालात बनेंगे और उम्मीदवारी घटेगी। क्योकि जयपुर-कोटा समेत अन्य नगर-निगमों को दो-दो की जगह एक एक नगर निगम होंगे।
More news from Kota and nearby areas
- नगर निकाय चुनाव की लाटरी 13 को,उम्मीदवारों में होगी ऊहापोह की स्थिति राजस्थान सरकार ने आखिरकार नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट में रोडमैप देकर तैयारी शुरू कर दी है । 13 अगस्त को लाटरी के लिए एसी एसटी ओबीसी और जनरल वार्डों का बंटवारा होगा। 15 अगस्त को शायद आचार संहिता लग सकती है। पहले नगर निकाय चुनाव कराये जायेंगे। दूसरी तरफ अभी हाल में हुए परिसीमन में वार्डों की सीमाएं घटायी गई है तो निवर्तमान पार्षद की संख्या से आने वाले पार्षदों की संख्या कम होगी। कौनसा वार्ड जनरल से ओबीसी एससी एसटी हो जाये कह नहीं सकते। उस स्थिति में असमंजस के हालात बनेंगे और उम्मीदवारी घटेगी। क्योकि जयपुर-कोटा समेत अन्य नगर-निगमों को दो-दो की जगह एक एक नगर निगम होंगे।1
- 180 दिन से सीज दुकानों के टूटे ताले, एसी-कंप्यूटर समेत हजारों का सामान चोरी कोटा ब्रेकिंग कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित ओपेरा अस्पताल के पास नगर निगम द्वारा सीज की गई चार दुकानों के ताले अज्ञात चोरों ने तोड़ दिए। बंद पड़ी दुकानों से एसी, कंप्यूटर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने मामले की रिपोर्ट जवाहर नगर थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, ओपेरा अस्पताल के सामने कुछ माह पूर्व तीन मंजिला इमारत गिरने का हादसा हुआ था। इसके बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कथित अवैध निर्माण को देखते हुए नगर निगम ने आसपास की चार दुकानों को 180 दिनों के लिए सीज कर दिया था। दुकानों के लंबे समय तक बंद रहने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार नितिन मेवाड़ा ने बताया कि नगर निगम द्वारा 180 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी उनकी दुकानें नहीं खोली गई हैं। इसी बीच अज्ञात चोर दुकान में घुसकर एसी, कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने कहा कि दुकानें सीज रहने के कारण वह अपने सामान की सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे थे। पीड़ित ने जवाहर नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।4
- देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।1
- ईद मिलादुन्नबी पर 12 अगस्त को होगा जलसा, तैयारियों को लेकर आज शेर वाले बाबा परिसर में बैठक कोटा। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 12 अगस्त को ऑल इंडिया सीरत कमेटी की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज 7 अगस्त को शाम 7:30 बजे मगरिब की नमाज के बाद हजरत आशिक हुसैन उर्फ शेर वाले बाबा परिसर, नयापुरा में अहम बैठक होगी। बैठक में जलसा-जुलूस की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। 12 अगस्त को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक महिलाओं का जलसा और रात 9:30 से 12 बजे तक दरगाह हजरत सैयद अहमद अली उर्फ जंगली शाह बाबा के महफिलखाना में ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस आयोजित होगी। कमेटी ने लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। ईद मिलादुन्नबी पर 12 अगस्त को होगा जलसा, तैयारियों को लेकर आज शेर वाले बाबा परिसर में बैठक कोटा। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 12 अगस्त को ऑल इंडिया सीरत कमेटी की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज 7 अगस्त को शाम 7:30 बजे मगरिब की नमाज के बाद हजरत आशिक हुसैन उर्फ शेर वाले बाबा परिसर, नयापुरा में अहम बैठक होगी। बैठक में जलसा-जुलूस की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। 12 अगस्त को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक महिलाओं का जलसा और रात 9:30 से 12 बजे तक दरगाह हजरत सैयद अहमद अली उर्फ जंगली शाह बाबा के महफिलखाना में ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस आयोजित होगी। कमेटी ने लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।1
- हमारे भारत के मोदी जी मुख्य प्रधानमंत्री जी हैं वही हमारे देश की शान है जय श्री राम हिंदू की शान मोदी जी मोदी जी के बुराई करने वालों सब खुश रहो1
- रावतभाटा। ब्रेकिंग न्यूज़। लगातार क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट, 2 दिन पहले कोलीपुरा घाट में सक्रिय, गुरुवार रात्रि 8:30 बजे करीब दीपपूरा घाट के ब्रह्मा जी मंदिर के समीप लेपर्ड का मूवमेंट, क्षेत्रवासी चिंतित और भयभीत, दुपहिया वाहन चालकों के लिए राह आसान नहीं, ग्रामीणों के खेतों में जाने पर डर का माहौल, वन विभाग करें निगरानी, अप्रिय घटना का रहता है डर, कई मवेशियों का कर चुका है क्षेत्र में शिकार, लेपर्ड के वीडियो को वाहन चालक नीरज शर्मा ने किया केमरे में कैद, रावतभाटा। ब्रेकिंग न्यूज़। लगातार क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट, 2 दिन पहले कोलीपुरा घाट में सक्रिय, गुरुवार रात्रि 8:30 बजे करीब दीपपूरा घाट के ब्रह्मा जी मंदिर के समीप लेपर्ड का मूवमेंट, क्षेत्रवासी चिंतित और भयभीत, दुपहिया वाहन चालकों के लिए राह आसान नहीं, ग्रामीणों के खेतों में जाने पर डर का माहौल, वन विभाग करें निगरानी, अप्रिय घटना का रहता है डर, कई मवेशियों का कर चुका है क्षेत्र में शिकार, लेपर्ड के वीडियो को वाहन चालक नीरज शर्मा ने किया केमरे में कैद,1
- जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जाते समय एबीवीपी के छात्र ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर फैंकी स्याही जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंचीं आइसा AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फैंकी: गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर चले आंदोलन में प्रमुख चेहरा बन कर उभरी थीं: रांची में छात्रों के आंदोलन को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं: आज आइसा के स्टूडेंट्स विधानसभा का घेराव करने निकले थे: उसी समय यह घटनाक्रम हुआ: आरोपी युवक एबीवीपी का छात्र बताया जा रहा है: घटना की सभी संगठनों ने कड़ी निंदा की है...1
- गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में भूकंप जैसी किसी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।1
- गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का बूंदी में भव्य स्वागत, ओलंपिक में गोल्ड जीतने का जताया संकल्प बूंदी, 6 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का अपने गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। अरुंधति चौधरी सबसे पहले शहर के टाउन हॉल पहुंचीं, जहां आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अरुंधति चौधरी का खुले वाहन में शहर के प्रमुख मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत अरुंधति ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। अरुंधति चौधरी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया और लोगों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1