Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला रास्ता पर पानी की समस्या
Shreeram Rajpoot
जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला रास्ता पर पानी की समस्या
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं न्यूज़ अनुमति निरस्त होने के बावजूद हजरतपुर में हुआ संविधान बचाओ संवाद संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूँ। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद हजरतपुर में कांग्रेस ने “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस द्वारा सुबह टेंट हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मंच तैयार किया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वर्ष 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने, रामगंगा किनारे तटबंध निर्माण, हजरतपुर मार्ग के पुनर्निर्माण और डिग्री कॉलेज की स्थापना समेत कई स्थानीय मांगें उठाई गईं। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह | 86502524423
- बदायूं/बिल्सी: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां रखा कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। दुकान मालिक ने दी जानकारी पीड़ित एजेंसी मालिक अशोक सिसौदिया ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में छेद कर दिया और अंदर घुस आए। चोर दुकान से निम्नलिखित सामान चुरा ले गए: एक इनवर्टर (3.5 किलोवाट) दो बैटरियां इलेक्ट्रिक स्कूटी की 5 लीथियम बैटरियां प्रशासन से खुलासे की मांग घटना के संबंध में दुकान स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दे दी गई है। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बिल्सी में गूंजे गुरु रविदास महाराज के जयकारे, भव्य कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत बदायूं के बिल्सी नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। यह यात्रा काशी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आज बिल्सी नगर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गुरु रविदास महाराज के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। बिल्सी पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर तथा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने गुरु रविदास महाराज के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के बिल्सी नगर भ्रमण के दौरान तेजस्वी सागर, विनय कुमार सागर, शेखर सक्सेना, राहुल सोलंकी, टीटू जैन, अतुल वार्ष्णेय, शाहनवाज अल्वी, शानू चंद्र सेन माहेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय और दीपक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।1
- बदायूं कांग्रेज जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने हजरतपुर को थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर बुध बाजार में एक जनसभा का संबोधित किया जिसकेअध्यक्षता कर रहे सांसद सीतापुरराकेश राठौर Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh दातागंज। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर सभा को संबोधित करते हुए दातागंज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए मानपुर से सिमरिया तक तथा रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध का निर्माण कराया जाना जरूरी है। उन्होंने हजरतपुर मुख्य मार्ग को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने के साथ ही उसका पुनर्निर्माण कराने, दातागंज में सरकारी डिग्री कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज की स्थापना तथा क्षेत्र में चीनी मिल लगाए जाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने आज जारी बयान में बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से दातागंज क्षेत्र के इन प्रमुख जनमुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया जाता है, जबकि भाजपा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासन खुली छूट देता है। उन्होंने प्रशासन से पक्षपात बंद करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार का पक्षपात लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम हजरतपुर में आंवला रोड पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्र की बाढ़ की समस्या, बांध निर्माण, जलभराव से निजात, सड़क पुनर्निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज एवं महिला इंटर कॉलेज तथा दातागंज में चीनी मिल स्थापना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।2
- uttarpradeshplusott समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' में ईडी (ED) की छापेमारी जारी है। लखनऊ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर जौहर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। आजम खान रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस बीच पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह महू ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों की भी तलाशी ली जा रही है।1
- *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।* *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश* *भुता।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे NBW अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने बुधवार को 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम ने 19.08.2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. *नकेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 216/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित था। 2. *रमेश पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। 3. *छोटेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। उपरोक्त दोनों थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 246/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित थे। 4. *राजाराम पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 1879/2019 धारा 279/427 भादवि में वांछित था। 5. *धीरेंद्र सिंह पुत्र कस्तूरी सिंह* निवासी ग्राम बरखेड़ा। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 50 धारा 323/504 भादवि में वांछित था। 6. *भैयाल पुत्र जगपाल सिंह* निवासी ग्राम महमूदपुर गौटिया। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 150/24 धारा 323/504/506 भादवि में वांछित था। *पुलिस ने दी जानकारी* थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के NBW अभियान के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर सभी 6 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर माननीय न्यायालय बरेली के समक्ष पेश किया गया है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कार्तिक और कांस्टेबल नीशू सैनी टीम में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- naali toot gayi hai1
- बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक नगर ने जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान ASP/CO CITY 3rd शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। आयोजकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित जुलूस मार्ग और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।1
- Bareilly Ke Thana ijjat Nagar Ki vardat is tarah aaiae jante Hain/ Mata pita Ne lagaye Gambhir aarop Bete Ki maut per bhatak Rahe इधर-उधर/ Mata pita ne apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua unke bete ke sath/ postmortem report Mein bada khulasa/ kya Nahar Mein dubne Se Hui Amit Ki maut/ Parivar Ne sasural walon per lagaye Gambhir aarop/ 26 varshiy Amit ki Sangdet maut/ Insaaf ke liye pita Ne police se lagai guhar/ Bareilly Ke Thana ijjat Nagar Ki vardat is tarah aaiae jante Hain/ Mata pita Ne lagaye Gambhir aarop Bete Ki maut per bhatak Rahe इधर-उधर/ Mata pita ne apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua unke bete ke sath/ postmortem report Mein bada khulasa/ kya Nahar Mein dubne Se Hui Amit Ki maut/ Parivar Ne sasural walon per lagaye Gambhir aarop/ 26 varshiy Amit ki Sangdet maut/ Insaaf ke liye pita Ne police se lagai guhar/1