Shuru
Apke Nagar Ki App…
अन्नपूर्णा मुहिम के तहत हर जरूरतमंद गरीब परिवार को मिल रहा निशुल्क :आवास साथ ही राशन, कपड़ा,और भी जरूरी सामान संत रामपाल महाराज जी महराज जी के द्वारा रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान हर जरूरत मंद को दे रहा कबीर भगवान
MANNU SIDAR ji
अन्नपूर्णा मुहिम के तहत हर जरूरतमंद गरीब परिवार को मिल रहा निशुल्क :आवास साथ ही राशन, कपड़ा,और भी जरूरी सामान संत रामपाल महाराज जी महराज जी के द्वारा रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान हर जरूरत मंद को दे रहा कबीर भगवान
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अन्नपूर्णा मुहिम के तहत हर जरूरतमंद गरीब परिवार को मिल रहा निशुल्क :आवास साथ ही राशन, कपड़ा,और भी जरूरी सामान संत रामपाल महाराज जी महराज जी के द्वारा रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान हर जरूरत मंद को दे रहा कबीर भगवान1
- ओड़िशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी नेटवर्क चलाने वाले महाराष्ट्र के 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 57 लाख का गांजा जप्त महासमुंद। महासमुंद एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इस बीच 05.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में वाहन चालक व सवार ब्यक्तियों को पकड़ा गया। कार में सवार ब्यक्तियों का नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र), दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) तथा सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरोपीयों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 1- नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 2- दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 3- सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना षिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र2
- बारिश में टपकती छत, टूटा घर... फिर भी नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ | गरीब परिवार की दर्दभरी कहानी देश में हर गरीब को पक्का घर देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके लिए यह योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का एक ऐसा ही गरीब परिवार आज भी टूटे-फूटे कच्चे घर में रहने को मजबूर है। बारिश होते ही घर की छत टपकने लगती है और पूरा परिवार डर के साए में रात गुजारता है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की यह तस्वीरें किसी बीते दौर की नहीं, बल्कि आज की हकीकत हैं। यह परिवार वर्षों से एक जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। घर की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं, छत कभी भी गिर सकती है, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि इसी घर में रहना पड़ रहा है। बारिश शुरू होते ही हालात और भी बदतर हो जाते हैं। छत से पानी टपकता है, घर के अंदर हर तरफ पानी भर जाता है। खाना बनाना मुश्किल हो जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और पूरी रात परिवार को जागकर गुजारनी पड़ती है। हर पल यही डर बना रहता है कि कहीं मकान ढह न जाए। परिवार का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कई बार आवेदन किया और अधिकारियों के चक्कर भी लगाए, लेकिन आज तक उन्हें पक्का घर नहीं मिल सका। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि उन्हें भी सम्मान के साथ सुरक्षित छत मिल जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का घर उपलब्ध कराना है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इस परिवार तक योजना का लाभ क्यों नहीं पहुंच पाया? यदि परिवार पात्र है, तो अब तक उसे आवास क्यों नहीं मिला? अब देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं। क्या इस परिवार की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होगी, या फिर एक और बारिश इसी टूटे हुए घर में गुजारनी पड़ेगी? अगर आपके गांव या आसपास भी कोई ऐसा जरूरतमंद परिवार है, जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो हमें जरूर बताइए। आपकी एक जानकारी किसी जरूरतमंद की जिंदगी बदल सकती है।1
- किसान मजदूर बचाओ अभियान 🌾 किसानों के लिए सेवा की शानदार पहल 🌾 संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे किसान मजदूर बचाओ अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और कृषि दवाइयों की सहायता दी जा रही है। इस जानकारी को अपने गाँव, पंचायत और किसान भाइयों तक अवश्य पहुँचाएँ। #किसानमजदूरबचाओअभियान #KisanMazdoorBachaoAbhiyan #SantRampalJiMaharaj #किसानसेवा #KisanSeva #Kisan #Farmers #Agriculture #Farming #FacebookReels1
- कलेक्ट्रेट मे सजा "बिहान राखी बाजार " एक दिन मे 13 हजार की रखी बिकी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों ने आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन किया। पहले ही दिन स्टॉल से ₹13,420 की राखियों की बिक्री हुई। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ सीड राखी और विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वयं स्टॉल पहुंचकर राखियां खरीदीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने से महिलाओं की आय बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पीएचई और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी खरीदारी में भाग लिया। महिला समूहों ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।1
- जांजगीर में बाहरी मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन:- 130 संदिग्धों से की पूछताछ कोतवाली पुलिस का अभियान | 50 पुलिसकर्मी मैदान में, दस्तावेजों की जांच के साथ लिए गए फिंगरप्रिंट जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कोतवाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। पांच टीमों में शामिल 50 पुलिसकर्मियों ने गांवों, इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 130 लोगों को कंट्रोल रूम लाकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की पांच टीमों ने थाना क्षेत्र के बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा गांवों में किराये के मकानों में रह रहे बाहरी मजदूरों का सत्यापन किया। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास कार्यरत करीब 150 मजदूरों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। अभियान के दौरान 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके आधार सहित अन्य पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया और भविष्य में अपराध नियंत्रण एवं पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी के फिंगरप्रिंट भी लिए। पुलिस का कहना है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने आम नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने को अनिवार्य रूप से दें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।1