Shuru
Apke Nagar Ki App…
महारानी की विदाई 🥹🤌🏻🥹 #birasjan #maa ki 🤌🏻🥹@gulshangupta5179 #trendingreels #foryou
Gulshan Gupta
महारानी की विदाई 🥹🤌🏻🥹 #birasjan #maa ki 🤌🏻🥹@gulshangupta5179 #trendingreels #foryou
More news from बिहार and nearby areas
- महारानी की विदाई 🥹🤌🏻🥹 #birasjan #maa ki 🤌🏻🥹@gulshangupta5179 #trendingreels #foryou1
- #पूर्णिया के माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी निंदनीय है। लोकतंत्र में जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि के आवाज को दबाने के लिए ऐसी कार्रवाई नहीं होना चाहिए।,,1
- सिमरी बख्तियापुर प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित डीडी उच्च विद्यालय परिसर में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा के शिलान्यास सह नागरिक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह तथा नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने संयुक्त रूप से राम-जानकी मंदिर परिसर में प्रतिमा का शिलान्यास किया। शिलान्यास के उपरांत पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन का तलवार भेंट कर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन, विधायक संजय कुमार सिंह और विधायक चेतन आनंद ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, शौर्य और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा थे, जो शौर्य, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। वे चौहान वंश के अंतिम महान शासक थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध साहसपूर्वक संघर्ष किया। वक्ताओं ने कहा कि अजमेर के शासक सोमेश्वर चौहान के पुत्र पृथ्वीराज बचपन से ही अत्यंत साहसी थे। मात्र 11 से 13 वर्ष की आयु में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने सिंहासन संभाला और नागार्जुन के विद्रोह को कुचलकर अपनी सैन्य क्षमता का परिचय दिया। पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी के बीच हुए ऐतिहासिक युद्धों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 1191 ईस्वी में तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने गोरी को करारी शिकस्त दी थी। कुछ ऐतिहासिक संदर्भों में गोरी को कई बार पराजित कर जीवनदान देने का भी उल्लेख मिलता है। समारोह की अध्यक्षता कौशलेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की। फोटो1
- Post by Om Prakash Jha ब्यूरो चीफ इंद्रप्रस्थ समाचार2
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में स्थित दिनकर पुस्तकालय के बादल भवन में आज बिहार के चर्चित लोकगायक बलराम कुंवर की 100वीं जयंती मनाई गई। मौके पर डिजिटल युग में लोक कला की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुस्तकालय के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्राचार्य विजय कुमार चौधरी ने अध्यक्षता की। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने संचालन किया।1
- “बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 आगामी 13 से 15 फरवरी को सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, शोध और अनुभवों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच होगा,” यह बातें शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने राइस मिल कैंपस स्थित होटल परदेसी कार्डो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि बोआकॉन बिहार का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन है, जो प्रत्येक वर्ष देशभर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों, युवा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक मंच पर लाता है। इस सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सक अपने अनुभव साझा करते हैं और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध पर विस्तृत चर्चा करते हैं। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोआकॉन 2026 का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है और अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल होंगी। इस दौरान ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे सहभागियों को आपसी संवाद और सहयोग का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बोआकॉन 2026 को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।वही डॉ भुवन सिंह ने भी कहा कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी जो अपने अनुभव को साझा कर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध के संदर्भ विस्तार से चर्चा करेंगे जिसका लाभ खासकर युवा चिकित्सको को मिलेगा।मौके पर ट्रेजरर मनोज कुमार झा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।2
- अब सफ़र होगा आरामदायक और गर्व से भरा। देखिए ब्लैक मॉडल वंदे भारत – Lock MooD News के साथ!1
- कुछ महीने बाद पंचायती चुनाव नजदीक है इस वीडियो को लेकर आप क्या कहना चाहते हैं1