एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने बरामद किया नदी में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल से ढाई कि.मी दूर बरामद किया नदी में डूबे किशोर का शव राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर दो दिन पूर्व घर से निकले एक 15 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सोमवार को बरामद कर लिया। किशोर का शव बरामद होने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक जिले की कोतवाली छिबरामऊ के सरायदायमगंज निवासी कमलेश राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र शिव विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। परिवार में अपने दो भाई बहनों में छोटा था। बीती 11 अप्रैल को परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल गया था और ताजपुर मार्ग स्थित काली नदी के पुल से गहरे पानी के बहाव में छलांग लगा दी थी। इस दौरान एक चरवाहे ने घटना का वीडियो भी बना लिया था, इससे पहले कि चरवाहा किशोर को बचा पाता, किशोर पानी के गहरे बहाव में बह गया था। मामले की सूचना शिव के परिजनों तक किसी प्रकार पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो पुल के निकट ब्लेड, खून के धब्बे और चप्पलें नजर आई, जिससे शिव के नदी में कूदने के कयास लगाए गए। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी पहुंचा और कार्यवाही शुरू करते हुए गोताखोरों को लगाया, लेकिन 21 घंटे बाद तक सफलता नहीं मिल सकी। किशोर की तलाश के लिए सोमवार को सुबह एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने अंकित विश्वकर्मा के निर्देशन में लखनऊ से आकर किशोर की तलाश के लिए मोर्चा संभाला। घटनास्थल से सात कि.मी दूर तक पुलिस के साथ मिलकर स्टीमर और अन्य उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिर रेस्क्यू टीम को सफलता हांथ लगी और दोपहर डेढ़ बजे के करीब राजा नगला के पास से शिव का शब बरामद कर किया गया। शिव का शव बरामद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम और चीख पुकार मच गई। शिव का शव देखकर पिता किसान कमलेश, मां सरिता उर्फ संजू, बड़ी बहन 25 वर्षीय अधिवक्ता पूनम,18 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र भाई देव, का हाल बेहाल नजर आ रहा था। संबंधित कंडोली चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि, नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और संबंधित कार्यवाही की जा रही है।
एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने बरामद किया नदी में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल से ढाई कि.मी दूर बरामद किया नदी में डूबे किशोर का शव राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर दो दिन पूर्व घर से निकले एक 15 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सोमवार को बरामद कर लिया। किशोर का शव बरामद होने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक जिले की कोतवाली छिबरामऊ के सरायदायमगंज निवासी कमलेश राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र शिव विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। परिवार में अपने दो भाई बहनों में छोटा था। बीती 11 अप्रैल को परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल गया था और ताजपुर मार्ग स्थित काली नदी के पुल से
गहरे पानी के बहाव में छलांग लगा दी थी। इस दौरान एक चरवाहे ने घटना का वीडियो भी बना लिया था, इससे पहले कि चरवाहा किशोर को बचा पाता, किशोर पानी के गहरे बहाव में बह गया था। मामले की सूचना शिव के परिजनों तक किसी प्रकार पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो पुल के निकट ब्लेड, खून के धब्बे और चप्पलें नजर आई, जिससे शिव के नदी में कूदने के कयास लगाए गए। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी पहुंचा और कार्यवाही शुरू करते हुए गोताखोरों को लगाया, लेकिन 21 घंटे बाद तक सफलता नहीं मिल सकी। किशोर की तलाश के लिए सोमवार को सुबह एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने अंकित विश्वकर्मा के निर्देशन में लखनऊ से आकर किशोर की तलाश के
लिए मोर्चा संभाला। घटनास्थल से सात कि.मी दूर तक पुलिस के साथ मिलकर स्टीमर और अन्य उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिर रेस्क्यू टीम को सफलता हांथ लगी और दोपहर डेढ़ बजे के करीब राजा नगला के पास से शिव का शब बरामद कर किया गया। शिव का शव बरामद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम और चीख पुकार मच गई। शिव का शव देखकर पिता किसान कमलेश, मां सरिता उर्फ संजू, बड़ी बहन 25 वर्षीय अधिवक्ता पूनम,18 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र भाई देव, का हाल बेहाल नजर आ रहा था। संबंधित कंडोली चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि, नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और संबंधित कार्यवाही की जा रही है।
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया। इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं1
- बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।2
- *फर्रुखाबाद में सपा ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती: गोष्ठी का आयोजन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प** **फर्रुखाबाद:** जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिला कार्यालय में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों पर मंथन के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा था। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। **'संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा'** गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बाबा साहब के विचारों को वर्तमान परिदृश्य में बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान को खत्म करना चाहती है, इसलिए अब सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। **जोन और सेक्टर स्तर पर भी हुए कार्यक्रम** सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि बाबा साहब की जयंती केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिलेभर में इसे बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी जोन और सेक्टर स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। **जे.एन.वी. तिराहे पर किया माल्यार्पण** कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं का समूह जे.एन.वी. तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचा और वहां पूरे सम्मान के साथ माल्यार्पण किया। **जीवन मूल्यों और योगदान पर हुई चर्चा** इसके उपरांत जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विस्तृत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों, उनके दूरदर्शी विचारों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर गहन चर्चा हुई। * **पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव** ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से जुड़े अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। * **पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत** ने कहा कि बाबा साहब के विचार ही हमारी अमूल्य धरोहर हैं, और इन्हीं विचारों के सहारे समाज को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।2
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1