मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में टिकट न मिलने के बाद मचे सियासी घमासान के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई चर्चा के बाद डॉ. मिश्रा ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले उनके समर्थकों ने टिकट न मिलने पर भारी नाराजगी जताई थी, जिससे क्षेत्र की राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई थी। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि वह न कभी पार्टी से नाराज थे, न हैं और न ही कभी हो सकते हैं। उन्होंने टिकट कटने के बाद उपजी स्थिति को केवल "पल भर का आवेश" करार दिया, जो अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने पार्टी को सर्वोपरि बताते हुए कहा, "भाजपा में ही मेरा जन्म हुआ है और भाजपा में ही मरूंगा।" इस बयान के साथ उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने का भी ऐलान किया। डॉ. मिश्रा के इस कदम और बयान के बाद दतिया का सियासी बवाल फिलहाल पूरी तरह शांत होता दिखाई दे रहा है।

- दतिया की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई 01 पिस्टल और 01 जिंदा राउंड जब्त किया है।1
- दतिया के सेवढ़ा में एसबीआई में एक महिला के साथ फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जब बैंक संचालक ही फ्रॉड करने लगेंगे तो आखिर जनता कहां जाए और किससे आशा रखे। अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।1
- दतिया में हिंसा, पथराव और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाने में इन सभी नेताओं पर पथराव और आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं।1
- भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है।1
- मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- भिंड के लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का आज दोपहर 12 बजे लहार के भाटन ताल मैदान में आगमन होने जा रहा है।1
- दतिया के सरसई थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।1
- दतिया के इंदरगढ़ में कल शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जी पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कल शाम को ही उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल से दतिया रेफर किया गया था। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल ग्वालियर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।1