logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की दी चेतावनी हमीरपुर। मौदहा गल्ला मंडी में सोमवार की शाम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की सख्त हिदायत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों के सामने ही गेहूं की तौल कराकर व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने तौल में किसी प्रकार की कटौती न करने और किसानों का पूरा भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। हरिनाम सिंह ने आरोप लगाया कि शासन की मंशा किसानों को खुशहाल रखने की है, लेकिन जिला स्तर पर बैठे अधिकारी और संबंधित विभाग के लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, एफसीआई के ठेकेदार और क्रय केंद्र प्रभारी मिलकर किसानों को लूटने में लगे हैं और मजदूरों का हक भी मारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री किसानों को खुशहाल देखना चाहते हैं। इसके बावजूद निचले स्तर के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह रात में ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मुस्करा मंडी में तहसीलदार द्वारा सीज किए गए गेहूं में हेराफेरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।

19 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
dc43dbee-a20b-4a7d-a1b6-71a9f05e01f9

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की दी चेतावनी हमीरपुर। मौदहा गल्ला मंडी में सोमवार की शाम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की सख्त हिदायत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों के सामने ही गेहूं की तौल कराकर व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने तौल में किसी प्रकार की कटौती न करने और किसानों का पूरा भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। हरिनाम सिंह ने आरोप लगाया कि शासन की मंशा किसानों को खुशहाल रखने की है, लेकिन जिला स्तर पर बैठे अधिकारी और संबंधित विभाग के लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, एफसीआई के ठेकेदार और क्रय केंद्र प्रभारी मिलकर किसानों को लूटने में लगे हैं और मजदूरों का हक भी मारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री किसानों को खुशहाल देखना चाहते हैं। इसके बावजूद निचले स्तर के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह रात में ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मुस्करा मंडी में तहसीलदार द्वारा सीज किए गए गेहूं में हेराफेरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    4
    Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    user_बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • हमीरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मौदहा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध, भारत रत्न अब्दुल कलाम की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मौदहा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो फत्तेपुरवा, गांधी विद्यालय, मलीकुंआ, रहमनियाँ कालेज होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में पंहुची। इस शोभायात्रा में राजनीतिक दलों की भी हिस्सेदारी देखने को मिली, जिसमे शोभायात्रा में शामिल हाथी के माथे पर नीले झंडे के साथ मिशन 2027 लिखा देखा गया। वही कांग्रेस के अहमद हसन, विवेक चंद्र, समाजवादी पार्टी के जावेद मेजर आदि ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम करहिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई। गुसियारी प्रधान असरार अहमद खान, फत्तेपुरवा में सियाराम विश्कर्मा, बाबू गौतम सहित क्षेत्र के सिसोलर, अरतरा आदि गांवों में अम्बेडकर पार्को में बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।
    2
    हमीरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मौदहा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध, भारत रत्न अब्दुल कलाम की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
मौदहा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो फत्तेपुरवा, गांधी विद्यालय, मलीकुंआ, रहमनियाँ कालेज होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में पंहुची। इस शोभायात्रा में राजनीतिक दलों की भी हिस्सेदारी देखने को मिली, जिसमे शोभायात्रा में शामिल हाथी के माथे पर नीले झंडे के साथ मिशन 2027 लिखा देखा गया। वही कांग्रेस के अहमद हसन, विवेक चंद्र, समाजवादी पार्टी के जावेद मेजर आदि ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम करहिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई। गुसियारी प्रधान असरार अहमद खान, फत्तेपुरवा में सियाराम विश्कर्मा, बाबू गौतम सहित क्षेत्र के सिसोलर, अरतरा आदि गांवों में अम्बेडकर पार्को में बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • घाटमपुर (कानपुर), मंगलवार को रेवना थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना के साथ खेत से गेहूं काटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर स्योदी गांव के रहने वाले शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। तीनों किशोर कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेवना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मीना और शोभित का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुमित और आर्यन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवना थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    घाटमपुर (कानपुर), मंगलवार को रेवना थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव में मंगलवार शाम एक  सड़क हादसे में खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दंपति की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना के साथ खेत से गेहूं काटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर स्योदी गांव के रहने वाले शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे, अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। तीनों किशोर कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेवना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाटमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी मीना और शोभित का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुमित और आर्यन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया गया है। 
पुलिस ने मृतक रामपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवना थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • master ji ghar..aye...
    1
    master ji ghar..aye...
    user_Raja uddin
    Raja uddin
    Self employed मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कस्बे में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए और स्टाल लगाकर लंगर, शर्बत व पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, गांवों व स्कूलों में भी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
    1
    मौदहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
पूरे कस्बे में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए और स्टाल लगाकर लंगर, शर्बत व पानी का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, गांवों व स्कूलों में भी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। देश के पहले विधि मंत्री, कानून निर्माता और अछूतोद्धार के पुरोधा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई जिसको लेकर कस्बे में जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे और बाबा साहब के अनुयायीयों नें स्टाल लगाकर लंगर, शीतल पेय सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।अम्बेडकर जयंती में निकाली गई विशाल शोभायात्रा को 2027के विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। और मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसके चलते कस्बे के मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो फत्तेपुर, बंशनाला, तहसील रोड, मलीकुआ चौराहा, रहमानिया कालेज, नरहय्या, कांजी हाउस होकर स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में माल्यार्पण कर वापसी देवी चौराहा, नेशनल चौराहा, कोतवाली गेट होकर मीरा तालाब स्थित अम्बेडकर पार्क में देरशाम सम्पन्न हुई।जिसके बाद अम्बेडकर पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवनवृत और दलितों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया गया।बताते चलें कि, अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा के द्वारा मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर दलित और मुस्लिम गठजोड़ के चलते अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शोभायात्रा में कांशीराम, अब्दुल कलाम, सावित्री बाई फूले, ज्योतिबा फूले, महात्मा बुद्ध सहित दर्जनों ऐतिहासिक महापुरुषों के चित्र भी रखे गए थे। शोभायात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा था और जयंती की पूर्व संध्या पर युवाओं ने एक बाइक रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया था। जबकि शोभायात्रा में बाबा साहब के अनुयायीयोँ द्वारा जगह जगह तोरण द्वार बनाकर स्टाल लगा कर लंगर, शीतल पेय, शर्बत और पानी का इंतजाम किया गया था। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय नजर आई और उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही, भमौरा, पढोरी, रीवन, सहित अन्य गावों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई।जबकि बडी आबादी के गांव गुसियारी में ग्राम प्रधान असरार अहमद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,वहीं अम्बेडकर जयंती को लेकर शिक्षा विभाग भी सक्रिय नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कालोनी छिमौली रोड, सावित्री बाई फूले प्राथमिक विद्यालय, किन्नर गार्डन पब्लिक स्कूल सहित सभी स्कूलों में अम्बेडकर जयंती मनाई गई और बाबा साहब के जीवन और कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया।
    5
    मौदहा हमीरपुर। देश के पहले विधि मंत्री, कानून निर्माता और अछूतोद्धार के पुरोधा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई जिसको लेकर कस्बे में जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे और बाबा साहब के अनुयायीयों नें स्टाल लगाकर लंगर, शीतल पेय सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।अम्बेडकर जयंती में निकाली गई विशाल शोभायात्रा को 2027के विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। और मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कस्बे सहित क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसके चलते कस्बे के मीरातालाब स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो फत्तेपुर, बंशनाला, तहसील रोड, मलीकुआ चौराहा, रहमानिया कालेज, नरहय्या, कांजी हाउस होकर स्टेशन रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में माल्यार्पण कर वापसी देवी चौराहा, नेशनल चौराहा, कोतवाली गेट होकर मीरा तालाब स्थित अम्बेडकर पार्क में देरशाम सम्पन्न हुई।जिसके बाद अम्बेडकर पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवनवृत और दलितों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया गया।बताते चलें कि, अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा के द्वारा मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शक्ति प्रदर्शन कर दलित और मुस्लिम गठजोड़ के चलते अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शोभायात्रा में कांशीराम, अब्दुल कलाम, सावित्री बाई फूले, ज्योतिबा फूले, महात्मा बुद्ध सहित दर्जनों ऐतिहासिक महापुरुषों के चित्र भी रखे गए थे।
शोभायात्रा को लेकर युवाओं में खासा  उत्साह देखा जा रहा था और जयंती की पूर्व संध्या पर युवाओं ने एक बाइक रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया था। जबकि शोभायात्रा में बाबा साहब के अनुयायीयोँ द्वारा जगह जगह तोरण द्वार बनाकर स्टाल लगा कर लंगर, शीतल पेय, शर्बत और पानी का इंतजाम किया गया था। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय नजर आई और उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही, भमौरा, पढोरी, रीवन, सहित अन्य गावों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई।जबकि बडी आबादी के गांव गुसियारी में ग्राम प्रधान असरार अहमद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,वहीं अम्बेडकर जयंती को लेकर शिक्षा विभाग भी सक्रिय नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कालोनी छिमौली रोड, सावित्री बाई फूले प्राथमिक विद्यालय, किन्नर गार्डन पब्लिक स्कूल सहित सभी स्कूलों में अम्बेडकर जयंती मनाई गई और बाबा साहब के जीवन और कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई। वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व. राजाराम प्रजापति ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेंच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार रईस खान बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबिल के ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूट कर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया। इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अभी अवकाश पर है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    2
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई।
वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व. राजाराम प्रजापति ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेंच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार रईस खान बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबिल के ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूट कर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया। इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के  पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही।
वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अभी अवकाश पर है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.