प्रतिबंधित हरा पेड़ काटने के दौरान विद्युत केबिल पर गिरा सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई। वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व. राजाराम प्रजापति ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेंच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार रईस खान बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबिल के ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूट कर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया। इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अभी अवकाश पर है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिबंधित हरा पेड़ काटने के दौरान विद्युत केबिल पर गिरा सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई। वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व. राजाराम प्रजापति ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेंच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार रईस खान बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबिल के
ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूट कर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया। इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अभी अवकाश पर है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- कानपुर घाटमपुर में जोर शोर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने मनाया बाबासाहेब का जन्म दिवस मंगलवार 14 अप्रैल को पूरे देश में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएँ, रैलियाँ, संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों ने आंबेडकर प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर प्रभात फेरियाँ निकाली गईं, जिनमें संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश गूंजते रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के योगदान—विशेषकर भारतीय संविधान के निर्माण, दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, और शिक्षा के प्रसार—को याद किया। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है। उनका विचार आज भी समानता, न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में मार्गदर्शन देता है। इस प्रकार 14 अप्रैल का दिन देशभर में सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के संकल्प के साथ मनाया गया।4
- Jalaun ▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली ▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी ▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी ▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली ▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक1
- रुरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव का है।जहां का रहने वाली महिला कुसुमलता बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते ससुर रामसजीवन ने थाने में अपनी बहू के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।1
- Post by Himanshu kumar1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Media Prabhari1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर 35 वर्ष कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है। जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल से प्रसव के बाद पत्नी खुश्बू को घर छोड़ने के बाद कॉलोनी में जाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनकर चलने फिरने में असमर्थ पत्नी निजी गाड़ी से अस्पताल आई और पति के शव को देख कर बेसुध हो गई। जिसे परिजन ढांढस बंधाते हुए दिखे।4
- कानपुर घाटमपुर के नौबस्ता पश्चिमी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मीना संखवार अपने दल बल के बाबा साहेब के प्रतीकात्मक बने हरिश्चंद्र को माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मीना संखवार ने लोगों से कहा कि हमें आज उनके आदर्श समता, न्याय और अधिकारों की प्रेरणा देते हैं। साथ ही लोगों का स्वागत करते हुए बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और बंधुत्व के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं क्षेत्र के रेउना श्योढा़री, बरौली, जहांगीराबाद, गोपालपुर, इच्छौली, दुर्गा गंज,कठारा, तमाम गांवों में बाबासाहेब की झांकी निकाल कर गांव में भ्रमण किया। वहीं आछी मोहाल पश्चिमी व नौबस्ता में डीजे ढोल नगाड़े बजाकर खुशी व्यक्त किया। जुलूस में राजेश कुमार संखवार सभासद विजय कुमार वाल्मिकी सभासद, तुलसी राम,शिवदास,व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।4
- Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1