Shuru
Apke Nagar Ki App…
DALMA NEWS live
More news from झारखंड and nearby areas
- *बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों का समाज बनाएंगे: पुरेंद्र* आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के द्वारा आज पुड़िसिल्ली (डोभो) स्थित एनबीआर रिसोर्ट्स के सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के मूल मंत्र "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को अपनाने एवं उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया गया. साथ हीं पूरे देश में जातीय जनगणना कराने, जनसंख्या के अनुपात में एसटी एससी ओबीसी को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, लोकसभा/ विधानसभा/ राज्यसभा/ विधान परिषद/ शहरी निकायों/ जिला परिषदों में भी जनसंख्या के अनुपात में एसटी/ एससी/ ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की गई. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर देश एवं देश में रहने वाले सभी जाति धर्म संप्रदाय और वर्गों का मार्गदर्शन किया. परन्तु दु:ख होता है कि आज कुछ लोग महापुरुषों को भी जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहब को बचपन में स्कूलों में कक्षा में बैठने नहीं दिया जाता था. परन्तु उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा ग्रहण किया और 32 डिग्रियां तथा चार-चार भाषाओं में पीएचडी किया. पढ़ाई के उपरांत उन्होंने जब नौकरी ग्रहण की, तो दफ्तर में उनके साथ जाति के नाम पर भेदभाव किया गया. मजबूरन उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. परंतु देश की आजादी के बाद उन्होंने ऐसा संविधान लिखा, जिसमें सभी धर्म, वर्ग और जातियों को समानता का अधिकार दिया गया, जो आज भी सर्वमान्य है. उन्होंने तथागत बुद्ध, महात्मा कबीर, महात्मा ज्योतिबा फुले को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहब के सपनों का समाज बनाने के लिए हम कृत संकल्पित है. उन्होंने बहुजन समाज का आहवान करते हुए कहा कि "100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है, धन धरती और राज पाठ में 90 भाग हमारा है, 90 पर 10 का शासन नहीं चलेगा, नहीं चलेगा" एवं "जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी हो उतनी भागीदारी" को लागू कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाएं. उन्होंने कहा कि बाबा साहब सिर्फ दलितों के नहीं, बल्कि सभी कमजोर वर्गों, महिलाओं, मजदूरों और बेजुबानों के नेता थे. बाबा साहब ने संविधान में पिछड़े वर्गों के लिए विशेष अवसर का प्रावधान किया था, जिसके चलते 1992 में मंडल कमीशन के तहत पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण की व्यवस्था हो पाई. बाबा साहेब ने महिलाओं के लिए ग्रेच्युटी, पे ग्रेड, चाइल्ड केयर लीव मैटरनिटी लीव एवं मजदूरों के लिए ट्रेड यूनियन की लड़ाई लड़ी थी. इस अवसर पर एस एन यादव, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, चंद्रभूषण शर्मा, युवा उद्यमी अरविन्द कुमार, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, शिक्षाविद चंद्रमोहन चौधरी, अरविन्द कुमार पप्पू, उदित यादव, रामकुमार सिंह, रामानंद भक्ता, वीरेन्द्र यादव, डॉ रेणु शर्मा, विजय ठाकुर, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सत्येंद्र प्रभात, यदुनंदन राम, मनोज पासवान, देव प्रकाश देवता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता नीरज कुमार व संजय कुमार, अश्विनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.1
- Post by Gudiya Kumari1
- फिर एक बार झारखंड में पेपर लीक !! रांची में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की साजिश !! तमाड़ के एक स्कूल से सैकड़ों उम्मीदवार धराएं, मौके से पेपर व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त !! उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक !! बार बार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का विरोध और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा द्वारा उनका पुतला दहन !! भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश पर आज भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में जिला के प्रखर वक्ता व बहुचर्चित वरिष्ठ पदाधिकारी बबुआ सिंह जी और संजीव सिंह जी की अगुआई में एक आक्रोश रैली निकालकर साकची गोलचक्कर पर झारखंड प्रदेश की युवा विरोधी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेनका सरदार और कल्याणी शरण की उपस्थिति में जिला व मंडल स्तरीय अनेकों महिलाओं और पुरुष भाजपाइयों की भी सहभागिता रही।। #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड3
- TCS जैसी कंपनी में नहीं बच पाए तो किसी भी जगह नहीं बच पाओगे अगर सतर्क नहीं रहोगे1
- Nationalnews | Maharashta : सुरों की अमर स्वर-सम्राज्ञी आशा भोसले का 92 वर्ष में निधन, देश शोकाकुल.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) प्रख्यात गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट व सीने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज देने वाली आशा भोसले ने “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे कालजयी गीतों से संगीत जगत में अमिट पहचान बनाई । वह लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं और संगीतकार आर. डी. बर्मन के साथ उनके जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा रहा। उनके निधन से संगीत जगत ने एक युग को खो दिया है। AshaBhosle | LegendarySinger | IndianMusic | RIP | suryodaysamvaad | nationalnews | maharashtranews1
- ये गोलाबारी की आवाज जलियांवाला बाग की नहीं है। ये आज़ाद भारत का शंभू बॉर्डर है, जिसे पुलिस कंकरीट, कंटीले तारों, नुकीली कीलों और भालों से बंद कर रखा है। किसान सरकार का वादा याद दिलाने दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस उनपर आंसूगैस के गोले बरसा रही है। जनरल डायर नहीं है तो क्या हुआ, 56 इंची कायर तो है जो अपने ही किसानों के रास्ते में भाले गाड़ रहा है और हफ्तों से गोलाबारी करवा रहा है।1
- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।3
- Post by DALMA NEWS live1