Shuru
Apke Nagar Ki App…
kabhi sapne mein nahi socha tha ek din itne bade Sahar par garib nikla Emir ka Malik
Mr.v
kabhi sapne mein nahi socha tha ek din itne bade Sahar par garib nikla Emir ka Malik
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- kabhi sapne mein nahi socha tha ek din itne bade Sahar par garib nikla Emir ka Malik1
- पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। पीएमश्री स्कूल की मधुवन वाटिका में लौटी रौनक, 2016 में लगाए पौधे अब दे रहे फल-फूल। छबड़ा(बारां)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जो अब पीएमश्री विद्यालय छबड़ा के नाम से जाना जाता है, में वर्ष 2016-17 में लगाई गई 'मधुवन वाटिका' आज फिर से हरी-भरी होकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रही है। उस समय लगे पौधे अब फल और फूल देने लगे हैं, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली के साथ-साथ स्वच्छ हवा का संचार हो रहा है। *ऐसे हुई थी शुरुआत* - तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में भूगोल व्याख्याता शंकर लाल नागर के निर्देशन में पब्लिक लाइब्रेरी के पश्चिम और विद्यालय की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी भूमि पर 'मधुवन वाटिका' के नाम से एक उपवन विकसित किया गया था। भूगोल के विद्यार्थियों और अन्य विद्यार्थियों के श्रमदान से यहां लगभग 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए थे।इसी उपवन में प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे स्थित पुराने नीम के पेड़ के नीचे लगभग एक वर्ष तक योग कक्षाओं का संचालन भी हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी योग करने आते थे। *उजड़ने के बाद फिर संवरी वाटिका* - समय के साथ देखरेख के अभाव, दीमक के प्रकोप और भीषण गर्मी के कारण अनेक पौधे सूख गए और वाटिका उजड़ सी गई। वर्ष 2018 में व्याख्याता नागर का स्थानांतरण सीबीईओ कार्यालय और बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनावदा शाहजी हो गया। बाद में जब हिंदी व्याख्याता बाबू लाल सुमन धरनावदा शाहजी से स्थानांतरित होकर छबड़ा आए, तो उन्होंने इस उजड़े उपवन की कमान संभाली। उनके निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के सहयोग से मधुवन उपवन में फिर से बहार लौट आई है और यह पुनः हरा-भरा नजर आने लगा है। *पर्यावरण के लिए प्रेरणा* - आज यह वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। यह वाटिका बच्चों को किताबों के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि अगर हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। बढ़ते प्रदूषण और तापमान के इस दौर में विद्यालय परिसर में यह हरित क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन का स्रोत है और जैव विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गालव अब सेवा निवृत है। अब वर्तमान प्रधानाचार्य चम्पालाल मीणा कर रहे,करवा रहे वाटिका की देखरेख। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि सभी मिलकर इस वाटिका को हरा-भरा बनाए रखें, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का जीवंत संदेश मिलता रहे।3
- छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग का बड़ा आयोजन: ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर छीपाबड़ौद - शिक्षा विभाग के फ्लैगशिप प्रोग्राम *प्रबल* के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन शुक्रवार को *पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद* में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस प्रतिभा संगम में ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। *माँ सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत* कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि *मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल टेलर* द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। अपने उद्बोधन में टेलर ने कहा, _"प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना है। आज के बच्चों की वाणी में जो आत्मविश्वास देखा, वह आने वाले भारत की तस्वीर है।"_ उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। *मंच पर अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्राचार्या सविता नागर गगचाना के प्रधानाचार्य भीमराज मीणा, दिगोद खालसा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार* तथा ढोलम के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह* मंचासीन रहे। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य * चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने बताया कि प्रबल योजना से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। कार्यक्रम प्रभारी * सूर्यप्रकाश शर्मा* एवं सह प्रभारी * महेश कुमार* ने बताया कि इस वर्ष *7 विधाओं - भाषण, आशु भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, एकल गायन, निबंध लेखन और नाटक* में प्रतियोगिताएं रखी गईं। *तर्क और रंगों से सजा मंच* आशु भाषण में विद्यार्थियों ने बिना तैयारी के समसामयिक विषयों पर धारा प्रवाह बोला तो वाद-विवाद में पक्ष-विपक्ष में जमकर तर्क-वितर्क हुआ। चित्रकला में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'पर्यावरण संरक्षण' पर अद्भुत चित्र बनाए गए, वहीं एकल गायन और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता के लिए अनुभवी व्याख्याताओं का निर्णायक दल बनाया गया था, जिसमें लोकेश नागर, सुरेन्द्र पंकज, अमृत लाल शर्मा, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक सिंह राजपूत, डॉ. पुरुषोत्तम नागर, रामावतार शर्मा, रामस्वरूप सालवी, मनीष मालव, मुख्तार अहमद, मोहनलाल मीणा सहित अन्य शिक्षाविद शामिल थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त संस्था प्रधान, शिक्षकगण, एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- 15 फीट गहरे गड्ढे में फंसी गौमाता को गोपुत्र सेना ने बचाया, तत्परता से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू! मनोहरथाना में आज गोपुत्र सेना को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गौमाता फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गोपुत्र सेना के कार्यकर्ता बिना एक पल की देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला। गोपुत्र सेना के अध्यक्ष किंशुक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपुत्र सेना पूर्णतः निस्वार्थ भाव से बेज़ुबान गोवंश की सेवा में समर्पित है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का सफल व सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपुत्र सेना के सदस्य हर्षित, पुष्कर , अमन , प्रिंस , अमित म, दीपक , प्रवीण सहित अन्य गोपुत्र मौके पर मौजूद रहे। 📢 गोपुत्र सेना की आमजन से अपील: "यदि आपको क्षेत्र में कहीं भी लाचार, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गोवंश दिखाई दे, तो तुरंत गोपुत्र सेना को सूचना दें(8302072162)|1
- किशनगंज के भंवरगढ़ में CCTV में दिखे संदिग्ध चोर, कस्बे में नहीं हुई कोई वारदात भंवरगढ़ कस्बे में बीती रात CCTV कैमरे में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। फुटेज में संदिग्ध लोगों के नजर आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कस्बे में चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है। रात के समय संदिग्ध लोगों की गतिविधियां कैमरे में कैद होने से स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं। फिलहाल किसी वारदात की सूचना नहीं है। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों और दुकानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचना दें।1
- Post by नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार1
- सिरोंज विधायक ने रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनकर दिए निराकरण के निर्देश सिरोंज विधायक ने रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनकर दिए निराकरण के निर्देश सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें उनके सामने रखीं। विधायक शर्मा ने कई समस्याओं का मौके पर ही तत्काल निराकरण कराया। साथ ही शेष आवेदनों को लेकर अधिकारियों को फोन पर समय-सीमा में त्वरित कार्यवाही करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।1
- ........,..................................................1