Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,एक सो साल से अधिक उम्रदराज बुजुर्ग की जुबानी बुजुर्ग ने अपनी उम्र एक सो बत्तीस साल बताईं क्या यह सही या गलत सुने बुजुर्ग थावरिया महाराज की जुबानी यह बुजुर्ग थावरिया पुत्र अमरीया जाती वसुनिया गांव नाका पंचायत बस्सी
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,एक सो साल से अधिक उम्रदराज बुजुर्ग की जुबानी बुजुर्ग ने अपनी उम्र एक सो बत्तीस साल बताईं क्या यह सही या गलत सुने बुजुर्ग थावरिया महाराज की जुबानी यह बुजुर्ग थावरिया पुत्र अमरीया जाती वसुनिया गांव नाका पंचायत बस्सी
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,एक सो साल से अधिक उम्रदराज बुजुर्ग की जुबानी बुजुर्ग ने अपनी उम्र एक सो बत्तीस साल बताईं क्या यह सही या गलत सुने बुजुर्ग थावरिया महाराज की जुबानी यह बुजुर्ग थावरिया पुत्र अमरीया जाती वसुनिया गांव नाका पंचायत बस्सी1
- 72 कुण्डीय महारूद्र महायज्ञ में गूंजा जय श्रीराम, कुशलगढ़ बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र कुशलगढ़ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री राम मंदिर में आयोजित 72 कुण्डीय महारूद्र श्रीराम महायज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा नगर राममय हो उठा। वेदमंत्रों, शंखनाद और “जय श्रीराम” के उद्घोष से श्रद्धालुओं में भक्ति का माहौल बना रहा। प्रतिष्ठाचार्य आचार्य निकुंज मोहन पांडिया ने महारूद्र यज्ञ, वैदिक अनुष्ठानों एवं औषधीय अभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ में गिलोय, तुलसी, चंदन, केसर, गुग्गुल, जटामांसी, गौघृत सहित अनेक दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जा रहा है। प्रातःकालीन पूजन के बाद यज्ञशाला में विशेष आहुतियां, महास्नपन, महान्यास एवं शय्याधिवास संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुए। संध्याकाल में नवनिर्मित प्रतिमाओं का शय्याधिवास कराया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर की विद्युत सज्जा, स्वर्ण शिखर एवं केसरिया पताकाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया एवं पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। संत रघुदास जी महाराज ने राम नाम के महत्व पर प्रकाश डाला। दिगंबर समाज के महामंत्री हंसमुख लाल सेठ, वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, विभाग प्रचारक विकास राजे भाई साहब, जिला प्रचारक गोविंद जी भाई साहब सहित कई गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। स्काउट-गाइड बालिकाओं ने शिक्षिका मधु राव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पेयजल सेवा प्रदान की। आयोजन व्यवस्थाओं में धर्मेंद्र कंसारा, मुकेश अग्रवाल, कैलाश बारोट, निर्मल पांडया सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंडित सतीश राज त्रिवेदी ने दी।4
- बांसवाड़ा के श्री राधा कृष्ण शंख मंदिर में भागवत कथा भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए।1
- डूंगरपुर जिले की दस बड़ी खबरें, जिन्होंने मचाई हलचल, देखिए खबर नमस्कार, मैं जितेंद्र सिंह चौहान… आप देख रहे हैं SLN Digital Network Rajasthan और अब बात करते हैं डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरों की, जिन्होंने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सबसे पहले बड़ी खबर बेड़सा गांव से, जहां शादी समारोह में जा रहे तीन सगे भाइयों पर 20 से 25 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो भाइयों की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बात एक बड़े सड़क हादसे की। डूंगरपुर के काकरादरा बस स्टैंड के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गैंजी से डूंगरपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि खाई में झाड़ियां होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इधर, मसानिया तालाब क्षेत्र में विद्युत विभाग ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर बदबूदार सार्वजनिक शौचालय और अवैध केबिन हटाने की मांग की है। विभाग का कहना है कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े शौचालय से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अवैध केबिन के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अब बात पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। जिला विशेष टीम यानी DST ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ियों से भरे तीन ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने तीन चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-02” के तहत डूंगरपुर पुलिस लगातार फरार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। चितरी थाना पुलिस ने दो साल से फरार स्थायी वारंटी दीपक डामोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं थाना कुँआ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 ईनामी आरोपी अशोक डामोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरदा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। और आखिर में बात पुंजपुर के चर्चित टेम्पो चालक हमला मामले की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते टेम्पो चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में अहमदाबाद भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी को पकड़ लिया। तो फिलहाल डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में बस इतना ही। आप देखते रहिए SLN Digital Network Rajasthan। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। नमस्कार।1
- रतलाम जिले के अर्जला गांव में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण भीषण गर्मी में भी महिलाएं पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। शिकायतें करने के बावजूद गांव में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, जिससे वही समस्याएँ बार-बार उत्पन्न हो रही हैं। समाजसेवी शुभम जैन ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।2
- राजस्थान सरकार ने सालमगढ़ में 'ग्राम रथ अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस रथ के माध्यम से कृषि, पशुपालन सहित कुल 13 विभागों की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- प्रशासन की मुस्तैदी से रुका बाल विवाह, 15 वर्षीय बालिका की आज होने वाली थी शादी चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, परिजनों को किया पाबंद सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के ग्राम भचड़िया में प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से एक बाल विवाह रुकवाने में सफलता मिली है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवा दी। बालिका की शादी शनिवार को होने वाली थी और घर पर विवाह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन समय रहते प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई कर बाल विवाह को रुकवा दिया। सीमलवाड़ा तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भचड़िया में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, धम्बोला थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम प्रशासक पवन सिंह डामोर के साथ तत्काल बालिका के घर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विवाह की रस्में चल रही थीं तथा बालिका को हल्दी लगाई जा चुकी थी। परिजनों द्वारा बारात के स्वागत की तैयारियां भी की जा रही थीं और कुछ ही समय बाद बारात आने वाली थी। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका के दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड, जनाधार कार्ड और विद्यालय की मार्कशीट की पड़ताल की गई। कक्षा 7 की मार्कशीट के अनुसार बालिका की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई। बाल विवाह की पुष्टि होने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बालिका के माता-पिता और अन्य परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। टीम ने परिजनों को सख्त चेतावनी देते हुए पाबंद किया कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले उसका विवाह नहीं किया जाएगा। तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सतर्क है और ऐसी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाइट - अशोक शाह,तहसीलदार सीमलवाड़ा2
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और युवाओं को कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।3