धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीआरपीएफ की प्लाटून प्रथम एंकर - धनबाद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। वही अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास और प्रशासन की प्राथमिकताओं को भी साझा किया। वही परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को सम्मानित किया गया। परेड में पहला स्थान सीआरपीएफ की बटालियन, दूसरा स्थान एनसीसी की बटालियन और तीसरा स्थान जिला पुलिस की बटालियन ने हासिल किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया गया। बाइट -आदित्य रंजन डीसी धनबाद
धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीआरपीएफ की प्लाटून प्रथम एंकर - धनबाद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। वही अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले
में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास और प्रशासन की प्राथमिकताओं को भी साझा किया। वही परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को सम्मानित किया गया। परेड में पहला स्थान सीआरपीएफ की बटालियन, दूसरा स्थान एनसीसी की बटालियन और तीसरा स्थान जिला पुलिस की बटालियन ने हासिल किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया गया। बाइट -आदित्य रंजन डीसी धनबाद
- धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर धनबाद : बीबीएमकेयू में कुलपति ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विश्वविद्यालय परिसर1
- Slug:- धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धियां, एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर लगाम........... लंबित कांड 4100 से घटकर 1740.............. जुलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूला............. Anchor:- धनबाद पुलिस केंद्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस की उपलब्धियों और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले में ऑर्गनाइज्ड क्राइम लगभग शून्य पर पहुंच गया है। एसएसपी के मुताबिक, लंबित कांडों की संख्या 4100 से घटकर करीब 1740 रह गई है। पहले जहां हर महीने 10 से 12 कांडों में अभियुक्तों को सजा दिलाई जाती थी, वहीं अब हर महीने 25 से 30 कांडों में आरोप पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। साथ ही अभियुक्तों को सजा दिलाने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। एसएसपी ने इसे ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान का परिणाम बताया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से इसी तरह पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- झारखंड में नए बिल खान खनिज संशोधन को लेकर जे एल के एम के सुप्रीमो जयराम महतो ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में1
- गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया झंडोत्तोलन1
- शानो शौकत के साथ तेलो क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीयध्वजा तिरंगा झंडा फहराया गया। 80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तेलो एवं आस पास के क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर सलामी दी। इस दौरान तेलो पशिचमी पंचायत सचिवालय में मुखिया जितेंद्र शर्मा, तेलो मध्य पंचायत सचिवालय में मुखिया युगल महतो, तेलो पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया शंकर महतो, बंदियो पंचायत सचिवालय में मुखिया सोमरी देवी, नर्रा पंचायत सचिवालय में मुखिया निरंजन महतो, व्यवसाय संघ चैंबर ऑफ कॉमर्स तेलो कार्यालय में अध्यक्ष लीला चंद महतो, तेलो मध्य एमपीसीएस परिसर में अध्यक्ष गणेश कुमार एवं रोहनलाल महतो, एस आर इंटरनेशनल एकेडमी नर्रा, तेलो एवं चंद्रपुरा में प्राचार्य प्रतिमा वर्मा, सरस्वती शिशु विधा मंदिर तेलो में विद्यालय सचिव संतोष महतो व प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय, उच्च विद्यालय तारानारी परिसर में शानू प्रसाद महतो एवं जिप सदस्य अजय महतो, राजकीयकृत गवर्नमेंट सकेंडरी स्कूल जुनौरी परिसर में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार रजक, शिशु निकेतन तेलो में विद्यालय अध्यक्ष सह मुखिया युगल महतो, इंडियन पब्लिक स्कूल जुनौरी में विद्यालय सचिव भगीरथ महतो व प्रधानाचार्य राजदेव प्रसाद, आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी नर्रा में सचिव चुरामन ठाकुर ने राष्ट्रीयध्वज को शानो शौकत के साथ फहराया एवं झंडे को सलामी दी।1
- बराकर नदी में फिर हादसा: 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बराकर नदी के पास पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बराकर नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।5
- मित्र Acp दिल्ली का जन्मदिन मनाया मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी ने..1
- धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सीआरपीएफ की प्लाटून प्रथम एंकर - धनबाद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। वही अपने संबोधन में उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले के विकास और प्रशासन की प्राथमिकताओं को भी साझा किया। वही परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को सम्मानित किया गया। परेड में पहला स्थान सीआरपीएफ की बटालियन, दूसरा स्थान एनसीसी की बटालियन और तीसरा स्थान जिला पुलिस की बटालियन ने हासिल किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया गया। बाइट -आदित्य रंजन डीसी धनबाद2