logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Available for Sale Brand : Bharat Benz 1217 model 6 chakka Tipper Model : 07.2019 Year of Registration : 07.2019 City / Locality : Ambikapur sarguja CG Fon 6260276725 Vehicle Type : Truck Vehicle Condition : Like new Fuel Type : Diesel Balu Balu Dhone gadi

2 hrs ago
user_User7354
User7354
Ambikapur, Surguja•
2 hrs ago
3ad935dd-6a3e-4fc9-8b53-9d3af6e1fb04
62881450-0241-40ba-b51f-63338f98f4ae

Available for Sale Brand : Bharat Benz 1217 model 6 chakka Tipper Model : 07.2019 Year of Registration : 07.2019 City / Locality : Ambikapur sarguja CG Fon 6260276725 Vehicle Type : Truck Vehicle Condition : Like new Fuel Type : Diesel Balu Balu Dhone gadi

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई, 39 पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में 29 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 नई फाइलें खोली जा चुकी हैं, जिनमें थाना कोतवाली की 2, गांधीनगर की 2 और मणीपुर की 1 फाइल शामिल है। शेष 24 मामलों में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत 39 प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें कोतवाली के 18, गांधीनगर के 16, मणीपुर के 3 और चौकी रघुनाथपुर के 2 प्रकरण शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई, 39 पर धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में 29 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इनमें से 5 नई फाइलें खोली जा चुकी हैं, जिनमें थाना कोतवाली की 2, गांधीनगर की 2 और मणीपुर की 1 फाइल शामिल है। शेष 24 मामलों में कार्रवाई जारी है।
इसके अलावा आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत 39 प्रकरण तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें कोतवाली के 18, गांधीनगर के 16, मणीपुर के 3 और चौकी रघुनाथपुर के 2 प्रकरण शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • कबाड़ से लदी पिकअप गोदरीपारा से पकड़ी गई, चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिरमिरी पुलिस ने गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पिकअप वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को पकड़ने के बाद चिरमिरी पुलिस वाहन में लदे कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कबाड़ कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में क्षेत्र में कबाड़ कारोबार से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    कबाड़ से लदी पिकअप गोदरीपारा से पकड़ी गई, चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई
चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिरमिरी पुलिस ने गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पिकअप वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को पकड़ने के बाद चिरमिरी पुलिस वाहन में लदे कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
कबाड़ कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई
चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में क्षेत्र में कबाड़ कारोबार से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री आवास की राशि में गड़बड़ी की शिकायत दूसरे खातों में राशि ट्रांसफर, कार्रवाई की मांग बारिश में घंटों इंतजार, निराश लौटे ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास की राशि में गड़बड़ी की शिकायत दूसरे खातों में राशि ट्रांसफर, कार्रवाई की मांग बारिश में घंटों इंतजार, निराश लौटे ग्रामीण बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की राशि कथित तौर पर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरण किए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। बाद में संबंधित अधिकारी की ओर से भेजी गई डाक प्राप्त होने के बाद ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरण किए जाने की शिकायत को लेकर ग्रामीण लगातार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें अपेक्षित कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इसी सिलसिले में ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग रखी। कलेक्टर के मार्गदर्शन के बाद ग्रामीण संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे। शाम करीब 5 बजे तक मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद संबंधित अधिकारी की ओर से फॉरवर्ड की गई डाक स्टेनो के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। डाक प्राप्त करने के बाद ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए। अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रधानमंत्री आवास की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने और उसके आहरण के मामले की जांच कराई जाए तथा यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    4
    प्रधानमंत्री आवास की राशि में गड़बड़ी की शिकायत दूसरे खातों में राशि ट्रांसफर, कार्रवाई की मांग बारिश में घंटों इंतजार, निराश लौटे ग्रामीण
प्रधानमंत्री आवास की राशि में गड़बड़ी की शिकायतदूसरे खातों में राशि ट्रांसफर, कार्रवाई की मांगबारिश में घंटों इंतजार, निराश लौटे ग्रामीण
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की राशि कथित तौर पर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरण किए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। बाद में संबंधित अधिकारी की ओर से भेजी गई डाक प्राप्त होने के बाद ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरण किए जाने की शिकायत को लेकर ग्रामीण लगातार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें अपेक्षित कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
इसी सिलसिले में ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग रखी। कलेक्टर के मार्गदर्शन के बाद ग्रामीण संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे।शाम करीब 5 बजे तक मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद संबंधित अधिकारी की ओर से फॉरवर्ड की गई डाक स्टेनो के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।डाक प्राप्त करने के बाद ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए। अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रधानमंत्री आवास की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने और उसके आहरण के मामले की जांच कराई जाए तथा यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24 बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
    1
    बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
बंडा जैसी त्रासदी से पहले जागा बक्सवाहा! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब भीमकुंड न्यूज़ 24
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की। परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”
    2
    रामभांठा में खाली प्लॉट में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य
रायगढ़, 15 सितंबर । शहर के रामभांठा क्षेत्र में आज सुबह एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है। किशोर बीती रात घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।
मौके पर पहुंचे शिवलाल चौहान पिता बालकराम चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामभांठा, मूल निवासी नवीन भटगांव, थाना लैलूंगा ने शव की पहचान अपने पुत्र धनुर्जय चौहान उर्फ गणेश (16 वर्ष) के रूप में की।
परिजनों के अनुसार, धनुर्जय चौहान बीती रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। सुबह पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान धनुर्जय के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में जुटी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों, घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा
“घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।”
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    1
    गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

गुमला। उपायुक्त  दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े  कई आवेदन प्राप्त हुए।
चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई।
👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* 
पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई।
संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* 
पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* 
गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.