logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई बिलग्राम में आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर हरदोई बिलग्राम, 28 फरवरी। विधानसभा 159 बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक बिलग्राम में शनिवार को आजाद समाज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष मूलचंद्र आजाद ने किया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय संरचना की समीक्षा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के प्रति सक्रिय रहने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन यादव ट्रैक्टर एजेंसी, ए.बी. सिंह पब्लिक स्कूल के पीछे, बाईपास कन्नौज रोड, बिलग्राम में किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री इमरान मंसूरी,अमन सिंह जाटव,सुहैल सिद्दीकी,समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति, क्षेत्रीय समस्याओं और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_Himanshu Lala Sampadak Janata
Himanshu Lala Sampadak Janata
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
4b69abf8-2bb2-470e-986e-c4108f6bd051

हरदोई बिलग्राम में आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर हरदोई बिलग्राम, 28 फरवरी। विधानसभा 159 बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक बिलग्राम में शनिवार को आजाद समाज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष मूलचंद्र आजाद ने किया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र

915affb4-32de-4067-8569-5d4ee8f1ff6f

के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय संरचना की समीक्षा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के प्रति सक्रिय रहने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन यादव ट्रैक्टर

एजेंसी, ए.बी. सिंह पब्लिक स्कूल के पीछे, बाईपास कन्नौज रोड, बिलग्राम में किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री इमरान मंसूरी,अमन सिंह जाटव,सुहैल सिद्दीकी,समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति, क्षेत्रीय समस्याओं और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #LIVE | योगी के यूपी में हिंदुओं का मार्च शुरू हो गया योगी का हैप्पी होली...हिंदू की निकल पड़ी टोली ! #UttarPradesh #Holi #Hindu #CMYogi
    1
    #LIVE | योगी के यूपी में हिंदुओं का मार्च शुरू हो गया
योगी का हैप्पी होली...हिंदू की निकल पड़ी टोली !
#UttarPradesh #Holi #Hindu #CMYogi
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Afroz siddiqui Afroz
    1
    Post by Afroz siddiqui Afroz
    user_Afroz siddiqui Afroz
    Afroz siddiqui Afroz
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • फिर भड़के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कूड़ा पहले से सड़े - गले कूड़े और बदबू से सराबोर है नगर क्षेत्र हरदोई। शाहाबाद नगर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर उग्र रूप ले चुका है। 13 फरवरी से शुरू हुई हड़ताल 21 फरवरी को नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी और 23 फरवरी को कर्मचारी काम पर लौटे भी थे, लेकिन दो माह का वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने शुक्रवार से पुनः हड़ताल का ऐलान कर दिया। आरोप है कि जब बार-बार मांग रखने के बावजूद किसी सक्षम अधिकारी ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शनिवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने नगरपालिका परिषद का घेराव किया। स्थिति तब बिगड़ गई जब उत्तेजित कर्मचारियों ने कूड़ेदानों का कूड़ा और नगर में लगे कूड़े के ढेर सड़कों पर फैला दिए। देखते ही देखते मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार बिखर गया और पूरे नगर में भयंकर बदबू फैल गई। महामारी की आशंका, होली से पहले बढ़ी चिंता हरदोई। आगामी होली पर्व और बोर्ड परीक्षाओं के बीच फैली गंदगी ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन पर शिथिलता का आरोप लगाया है। मूकदर्शक बने प्रशासन पर उठे गंभीर सवार हरदोई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने की चर्चा के बीच दो माह से वेतन लंबित होने को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया है। वहीं एसडीएम स्तर पर भी मामले में प्रभावी हस्तक्षेप न होने से सवाल तीखे तौर पर उठ रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि वे कर्मचारियों की जायज़ मांगों के साथ हैं, लेकिन विरोध का तरीका ऐसा न हो जिससे पूरी जनता परेशान हो। कूड़ा फेंकना है तो जिम्मेदारों के दरवाजे पर फेंके हरदोई। कई नागरिकों ने मांग की है कि यदि प्रदर्शन करना है तो कूड़े का अंबार पालिका परिसर में लगाया जाए, और जो वेतन में व्यविधान के लिए जिम्मेदार हैँ उनके तथा अन्य जिम्मेदारों के दरवाजों पर हड़ताली सफाई कर्मचारीगण कूड़ा फेंके जिससे उनकी नींद टूटे, न कि आम सड़कों पर कूड़ा फेंका जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरदोई। शनिवार को सड़कों पर फैले कूड़े और फैलाए गए कूड़े के ढेर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आमजन की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच यह देखना अहम होगा कि प्रशासन कब तक ठोस समाधान निकाल पाता है, या फिर नगरवासी गंदगी के बीच ही होली मनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल सवाल यही है — क्या कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान होगा, या हालात अभी और भी बिगड़ेंगे? और लोग सकुशल होली मनाने की बजाय अस्पतालों में भर्ती दिखाई देंगे। इस सम्बन्ध में ईओ अस्वस्थ और अवकाश पर बताए गए। उन्होंने फोन कॉल भी रिसीव नहीं की अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी फिलहाल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैँ।
    3
    फिर भड़के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैलाया कूड़ा 
पहले से सड़े - गले कूड़े और बदबू से  सराबोर है नगर क्षेत्र 
हरदोई। शाहाबाद नगर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर उग्र रूप ले चुका है। 13 फरवरी से शुरू हुई हड़ताल 21 फरवरी को नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी और 23 फरवरी को कर्मचारी काम पर लौटे भी थे, लेकिन दो माह का वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने शुक्रवार से पुनः हड़ताल का ऐलान कर दिया।
आरोप है कि जब बार-बार मांग रखने के बावजूद किसी सक्षम अधिकारी ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शनिवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने नगरपालिका परिषद का घेराव किया। स्थिति तब बिगड़ गई जब उत्तेजित कर्मचारियों ने कूड़ेदानों का कूड़ा और नगर में लगे कूड़े के ढेर सड़कों पर फैला दिए। देखते ही देखते मुख्य मार्गों पर गंदगी का अंबार बिखर गया और पूरे नगर में भयंकर बदबू फैल गई।
महामारी की आशंका, होली से पहले बढ़ी चिंता
हरदोई। आगामी होली पर्व और बोर्ड परीक्षाओं के बीच फैली गंदगी ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन पर शिथिलता का आरोप लगाया है।
मूकदर्शक बने प्रशासन पर उठे गंभीर सवार 
हरदोई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने की चर्चा के बीच दो माह से वेतन लंबित होने को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया है। वहीं एसडीएम स्तर पर भी मामले में प्रभावी हस्तक्षेप न होने से सवाल तीखे तौर पर उठ रहे हैं।
नगरवासियों का कहना है कि वे कर्मचारियों की जायज़ मांगों के साथ हैं, लेकिन विरोध का तरीका ऐसा न हो जिससे पूरी जनता परेशान हो। 
कूड़ा फेंकना है तो जिम्मेदारों के दरवाजे पर फेंके 
हरदोई। कई नागरिकों ने मांग की है कि यदि प्रदर्शन करना है तो कूड़े का अंबार पालिका परिसर में लगाया जाए, और जो वेतन में व्यविधान के लिए जिम्मेदार हैँ उनके तथा अन्य जिम्मेदारों के दरवाजों पर हड़ताली सफाई कर्मचारीगण कूड़ा फेंके जिससे उनकी नींद टूटे, न कि आम सड़कों पर कूड़ा फेंका जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हरदोई। शनिवार को सड़कों पर फैले कूड़े और फैलाए गए कूड़े के ढेर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आमजन की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच यह देखना अहम होगा कि प्रशासन कब तक ठोस समाधान निकाल पाता है, या फिर नगरवासी गंदगी के बीच ही होली मनाने को मजबूर होंगे।
फिलहाल सवाल यही है — क्या कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान होगा, या हालात अभी और भी बिगड़ेंगे? और लोग सकुशल होली मनाने की बजाय अस्पतालों में भर्ती दिखाई देंगे। 
इस सम्बन्ध में ईओ अस्वस्थ और अवकाश पर बताए गए। उन्होंने फोन कॉल भी रिसीव नहीं की अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी फिलहाल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैँ।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा खजुरहरा में बच्चों रंग गूगल लगाकर होली की शुरुआत की
    2
    रियल न्यूज 
हरदोई सुरसा विकास खंड दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल उम्मरपुरवा खजुरहरा में बच्चों रंग गूगल लगाकर होली की शुरुआत की
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला हरदोई के शाहाबाद कोतवाली में कोटेदारों ने का किया घेराव शाहाबाद कोतवाली गेट पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे कोटेदार मुकदमा लिखवाने की कर रहे है मांग किसान नेता ने कोटेदार को धमकाया और की थी मारपीट मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल कोटेदार सीमा के साथ दो दिन पूर्व हुई थी घटना
    1
    जिला हरदोई के शाहाबाद कोतवाली में कोटेदारों ने का किया घेराव शाहाबाद कोतवाली गेट पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे कोटेदार मुकदमा लिखवाने की कर रहे है मांग किसान नेता ने कोटेदार को धमकाया और की थी मारपीट मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल कोटेदार सीमा के साथ दो दिन पूर्व हुई थी घटना
    user_Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Newspaper publisher Hardoi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हाल ही में एक बड़ी जनसभा के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का हुआ था आगमन जिसमें दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग वही एक चेहरा सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरस लगभग 70 वर्ष की बुजुर्ग दादी भी पहुंच गई 100 किलोमीटर से अधिक दूर से गाड़ी पर देखने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दादी को मंच पर बुलाकर दादी का लिया आशीर्वाद
    1
    उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हाल ही में एक बड़ी जनसभा के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का हुआ था आगमन जिसमें दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग वही एक चेहरा सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरस लगभग 70 वर्ष की बुजुर्ग दादी भी पहुंच गई 100 किलोमीटर से अधिक दूर से गाड़ी पर देखने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने दादी को मंच पर बुलाकर दादी का लिया आशीर्वाद
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई बिलग्राम। आगामी त्योहार होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में कस्बा बिलग्राम व आसपास के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त और निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी। प्रभारी निरीक्षक ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। ड्रोन कैमरे से निगरानी किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    4
    हरदोई बिलग्राम। आगामी त्योहार होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में कस्बा बिलग्राम व आसपास के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त और निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी।
प्रभारी निरीक्षक ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। ड्रोन कैमरे से निगरानी किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लगातार सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की आवाज उठाने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के फैन हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्लर्क पहचान बनाने वाले खान सर जिन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिया अपना समर्थन
    1
    लगातार सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की आवाज उठाने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के फैन हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्लर्क पहचान बनाने वाले खान सर जिन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिया अपना समर्थन
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.