logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेली के पथरिया में दबंगई: पानी निकासी पाइप बंद करने से गांव में बवाल, महिलाओं ने थाने में दिया आवेदन मुंगेली जिले के थाना पथरिया में ग्राम पंचायत सोढ़ी की महिलाओं ने दबंगई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बस्ती में पानी निकासी के लिए डाली गई दोंद पाइप को चोवाराम खुंटे और उनके परिवार ने दादागिरी दिखाते हुए मिट्टी डालकर बंद कर दिया। पटवारी और आरआई के गलत सीमांकन का फायदा उठाकर आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि दूसरी जगह पाइप डालने पर भी आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी निकासी बंद होने से बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पथरिया को लिखित आवेदन देकर चोवाराम खुंटे, रमेश खुंटे, सतीश खुंटे समेत 7 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुरानी पाइप को तुरंत खुलवाने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। #PathariyaThana #MungeliNews #GraminSamasy #Dabangai #PaniNikasiVivad #PMGSY #ThaneMePradarshan #ChhattisgarhNews #WomenProtest #NyayKiGuhar #BreakingNewsCG #SodhiGaon #NagarikSamasy #PoliceAction

2 hrs ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Pathariya, Mungeli•
2 hrs ago

मुंगेली के पथरिया में दबंगई: पानी निकासी पाइप बंद करने से गांव में बवाल, महिलाओं ने थाने में दिया आवेदन मुंगेली जिले के थाना पथरिया में ग्राम पंचायत सोढ़ी की महिलाओं ने दबंगई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बस्ती में पानी निकासी के लिए डाली गई दोंद पाइप को चोवाराम खुंटे और उनके परिवार ने दादागिरी दिखाते हुए मिट्टी डालकर बंद कर दिया। पटवारी और आरआई के गलत सीमांकन का फायदा उठाकर आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि दूसरी जगह पाइप डालने पर भी आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी निकासी बंद होने से बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पथरिया को लिखित आवेदन देकर चोवाराम खुंटे, रमेश खुंटे, सतीश खुंटे समेत 7 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुरानी पाइप को तुरंत खुलवाने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। #PathariyaThana #MungeliNews #GraminSamasy #Dabangai #PaniNikasiVivad #PMGSY #ThaneMePradarshan #ChhattisgarhNews #WomenProtest #NyayKiGuhar #BreakingNewsCG #SodhiGaon #NagarikSamasy #PoliceAction

More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली के पथरिया में दबंगई: पानी निकासी पाइप बंद करने से गांव में बवाल, महिलाओं ने थाने में दिया आवेदन मुंगेली जिले के थाना पथरिया में ग्राम पंचायत सोढ़ी की महिलाओं ने दबंगई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बस्ती में पानी निकासी के लिए डाली गई दोंद पाइप को चोवाराम खुंटे और उनके परिवार ने दादागिरी दिखाते हुए मिट्टी डालकर बंद कर दिया। पटवारी और आरआई के गलत सीमांकन का फायदा उठाकर आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि दूसरी जगह पाइप डालने पर भी आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी निकासी बंद होने से बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पथरिया को लिखित आवेदन देकर चोवाराम खुंटे, रमेश खुंटे, सतीश खुंटे समेत 7 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुरानी पाइप को तुरंत खुलवाने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। #PathariyaThana #MungeliNews #GraminSamasy #Dabangai #PaniNikasiVivad #PMGSY #ThaneMePradarshan #ChhattisgarhNews #WomenProtest #NyayKiGuhar #BreakingNewsCG #SodhiGaon #NagarikSamasy #PoliceAction
    1
    मुंगेली के पथरिया में दबंगई: पानी निकासी पाइप बंद करने से गांव में बवाल, महिलाओं ने थाने में दिया आवेदन
मुंगेली जिले के थाना पथरिया में ग्राम पंचायत सोढ़ी की महिलाओं ने दबंगई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बस्ती में पानी निकासी के लिए डाली गई दोंद पाइप को चोवाराम खुंटे और उनके परिवार ने दादागिरी दिखाते हुए मिट्टी डालकर बंद कर दिया। पटवारी और आरआई के गलत सीमांकन का फायदा उठाकर आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं। 
महिलाओं ने बताया कि दूसरी जगह पाइप डालने पर भी आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी निकासी बंद होने से बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पथरिया को लिखित आवेदन देकर चोवाराम खुंटे, रमेश खुंटे, सतीश खुंटे समेत 7 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुरानी पाइप को तुरंत खुलवाने और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। 
#PathariyaThana #MungeliNews #GraminSamasy #Dabangai #PaniNikasiVivad #PMGSY #ThaneMePradarshan #ChhattisgarhNews #WomenProtest #NyayKiGuhar #BreakingNewsCG #SodhiGaon #NagarikSamasy #PoliceAction
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी, अनियमित बिक्री और किसानों के बीच कृत्रिम अभाव को रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान के तहत, बिल्हा विकासखंड के ग्राम पोड़ी सरवानी स्थित प्रजापति ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके बाद कुल 12.645 टन उर्वरक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। आज मंगलवार शाम 6:46 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उर्वरक निरीक्षक बिल्हा श्री आर.एस. गौतम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रजापति ट्रेडर्स द्वारा यूरिया और सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक का विक्रय आवश्यक प्राधिकार पत्र के बिना किया जा रहा था। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। अनियमितता पाए जाने पर, विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9.495 टन यूरिया और 3.15 टन सुपर फॉस्फेट, यानी कुल 12.645 टन उर्वरक की बिक्री पर रोक लगा दी। संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने और निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उप संचालक कृषि श्री पीडी हाथेश्वर ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ, तो उर्वरक विक्रय लाइसेंस के निलंबन सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक निरीक्षक श्री आर.एस. गौतम ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिल्हा विकासखंड में ऐसी जांच एवं निरीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का पूरी तरह पालन करते हुए ही खाद का भंडारण एवं विक्रय करने की अपील की है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी, अनियमित बिक्री और किसानों के बीच कृत्रिम अभाव को रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान के तहत, बिल्हा विकासखंड के ग्राम पोड़ी सरवानी स्थित प्रजापति ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके बाद कुल 12.645 टन उर्वरक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

आज मंगलवार शाम 6:46 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उर्वरक निरीक्षक बिल्हा श्री आर.एस. गौतम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रजापति ट्रेडर्स द्वारा यूरिया और सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक का विक्रय आवश्यक प्राधिकार पत्र के बिना किया जा रहा था। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। अनियमितता पाए जाने पर, विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9.495 टन यूरिया और 3.15 टन सुपर फॉस्फेट, यानी कुल 12.645 टन उर्वरक की बिक्री पर रोक लगा दी। संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने और निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप संचालक कृषि श्री पीडी हाथेश्वर ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ, तो उर्वरक विक्रय लाइसेंस के निलंबन सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक निरीक्षक श्री आर.एस. गौतम ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिल्हा विकासखंड में ऐसी जांच एवं निरीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का पूरी तरह पालन करते हुए ही खाद का भंडारण एवं विक्रय करने की अपील की है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर की न्यायधानी में ओल्ड बस स्टैंड स्थित होटल हेवन पार्क का 'LIT' (Life In Trance) क्लब एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यहां देर रात तक शराब और संगीत की महफिलें सजी रहीं, जबकि प्रशासनिक नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रहे। शनिवार की रात करीब 1 बजे तक क्लब में रौनक बरकरार थी, और अगले ही दिन रविवार को भी यही तस्वीर दोहराई गई, जिससे शहर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाके में स्थित इस क्लब को लेकर आसपास के रहवासियों की चिंता बढ़ गई है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में नियमों को इतनी खुली चुनौती दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, क्लब के देर रात तक संचालन की खबर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस की टीम रात लगभग 1 बजे होटल परिसर पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई और न तो कोई सख्त वैधानिक कार्रवाई हुई और न ही नियम उल्लंघन पर कोई प्रभावी कदम उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में समय सीमा का उल्लंघन हो रहा था, तो केवल समझाइश देकर लौट जाना किस कानून का हिस्सा है और क्या आम दुकानदार या छोटे व्यवसायी के मामले में भी इतनी ही नरमी दिखाई जाती। यह सवाल अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है। यह पहला मौका नहीं है जब होटल हेवन पार्क और उसका 'LIT' क्लब विवादों में घिरा हो। पिछले कुछ वर्षों में इस परिसर का नाम कई सनसनीखेज घटनाओं में सामने आ चुका है। इनमें बार सील होने के बाद एक छापेमारी में कई रसूखदार लोगों को लाखों रुपये के साथ जुआ खेलते पकड़ा जाना और बाद में कुछ प्रभावशाली लोगों को छोड़ने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना शामिल है। इसके अलावा, मई 2023 में होटल के बाहर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हुए जानलेवा हमले में 12 आरोपियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। क्लब में रायपुर के एक व्यवसायी की बेरहमी से पिटाई और थाने में हुए हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ था। बाउंसरों द्वारा एंट्री विवाद को लेकर युवकों की पिटाई, बेसबॉल बैट से हमला और चाकूबाजी की घटनाएं भी दर्ज हुई हैं। एक ग्राहक द्वारा अवैध हुक्का संचालन का वीडियो बनाने पर मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला भी सामने आया था, वहीं मार्च 2024 में होटल परिसर के भीतर एक युवक का खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि देर रात तक तेज संगीत, शराब पार्टी और नशे में बाहर निकलने वाले लोगों की गतिविधियों से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है, खासकर सप्ताहांत में रात 2 बजे तक गतिविधियां चलने से शांति भंग होती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती है। शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आसपास के रहवासियों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मांग की है कि क्लब परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच कराई जाए। यदि निर्धारित समय सीमा के बाद संचालन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाए। इन सब के बीच, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब छोटे व्यापारियों पर नियमों का डंडा चलता है, तब क्या रसूखदार प्रतिष्ठानों के लिए कानून की धार कुंद हो जाती है? क्या न्यायधानी में नियमों से बड़ा प्रभाव और पहुंच बन चुका है? और यदि नहीं, तो फिर बार-बार विवादों में घिरने वाले इस क्लब पर अब तक निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इन सवालों के जवाब का इंतजार सिर्फ आसपास के रहवासियों को नहीं, बल्कि पूरी न्यायधानी को है।
    2
    बिलासपुर की न्यायधानी में ओल्ड बस स्टैंड स्थित होटल हेवन पार्क का 'LIT' (Life In Trance) क्लब एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यहां देर रात तक शराब और संगीत की महफिलें सजी रहीं, जबकि प्रशासनिक नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रहे। शनिवार की रात करीब 1 बजे तक क्लब में रौनक बरकरार थी, और अगले ही दिन रविवार को भी यही तस्वीर दोहराई गई, जिससे शहर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाके में स्थित इस क्लब को लेकर आसपास के रहवासियों की चिंता बढ़ गई है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में नियमों को इतनी खुली चुनौती दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, क्लब के देर रात तक संचालन की खबर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस की टीम रात लगभग 1 बजे होटल परिसर पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई और न तो कोई सख्त वैधानिक कार्रवाई हुई और न ही नियम उल्लंघन पर कोई प्रभावी कदम उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में समय सीमा का उल्लंघन हो रहा था, तो केवल समझाइश देकर लौट जाना किस कानून का हिस्सा है और क्या आम दुकानदार या छोटे व्यवसायी के मामले में भी इतनी ही नरमी दिखाई जाती। यह सवाल अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब होटल हेवन पार्क और उसका 'LIT' क्लब विवादों में घिरा हो। पिछले कुछ वर्षों में इस परिसर का नाम कई सनसनीखेज घटनाओं में सामने आ चुका है। इनमें बार सील होने के बाद एक छापेमारी में कई रसूखदार लोगों को लाखों रुपये के साथ जुआ खेलते पकड़ा जाना और बाद में कुछ प्रभावशाली लोगों को छोड़ने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना शामिल है। इसके अलावा, मई 2023 में होटल के बाहर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हुए जानलेवा हमले में 12 आरोपियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। क्लब में रायपुर के एक व्यवसायी की बेरहमी से पिटाई और थाने में हुए हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ था। बाउंसरों द्वारा एंट्री विवाद को लेकर युवकों की पिटाई, बेसबॉल बैट से हमला और चाकूबाजी की घटनाएं भी दर्ज हुई हैं। एक ग्राहक द्वारा अवैध हुक्का संचालन का वीडियो बनाने पर मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला भी सामने आया था, वहीं मार्च 2024 में होटल परिसर के भीतर एक युवक का खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि देर रात तक तेज संगीत, शराब पार्टी और नशे में बाहर निकलने वाले लोगों की गतिविधियों से पूरे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है, खासकर सप्ताहांत में रात 2 बजे तक गतिविधियां चलने से शांति भंग होती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती है। शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आसपास के रहवासियों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग से मांग की है कि क्लब परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच कराई जाए। यदि निर्धारित समय सीमा के बाद संचालन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाए।

इन सब के बीच, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब छोटे व्यापारियों पर नियमों का डंडा चलता है, तब क्या रसूखदार प्रतिष्ठानों के लिए कानून की धार कुंद हो जाती है? क्या न्यायधानी में नियमों से बड़ा प्रभाव और पहुंच बन चुका है? और यदि नहीं, तो फिर बार-बार विवादों में घिरने वाले इस क्लब पर अब तक निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इन सवालों के जवाब का इंतजार सिर्फ आसपास के रहवासियों को नहीं, बल्कि पूरी न्यायधानी को है।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 min ago
  • सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामले को लेकर जनता का भारी आक्रोश देखने को मिला है। इसी कड़ी में, सर्वसेन समाज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया, जहाँ दुष्कर्मी को तत्काल फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों में इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पूरे प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
    1
    सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामले को लेकर जनता का भारी आक्रोश देखने को मिला है। इसी कड़ी में, सर्वसेन समाज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया, जहाँ दुष्कर्मी को तत्काल फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई गई। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों में इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पूरे प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
    user_CG CRIME.NEWS
    CG CRIME.NEWS
    पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    58 min ago
  • बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती क्रेटा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को यह हरकत महंगी पड़ गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने CG 10 BE 4400 नंबर की कार को जब्त कर लिया और आरोपी प्रशांत जायसवाल के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कार में मौजूद लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी भी जारी की है।
    1
    बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती क्रेटा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को यह हरकत महंगी पड़ गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने CG 10 BE 4400 नंबर की कार को जब्त कर लिया और आरोपी प्रशांत जायसवाल के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कार में मौजूद लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी भी जारी की है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में घिर गई है, जहाँ जेल परिसर के भीतर ही एक विचाराधीन बंदी की हत्या कर दी गई। इस चौंकाने वाली घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इस केंद्रीय जेल से सुरक्षा चूक और विवादित वीडियो सामने आते रहे हैं, लेकिन इस घटना ने आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जेल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विचाराधीन बंदी नीलू जगत (25 वर्ष), निवासी कोटा पर दूसरे बंदी राजेश राय (40 वर्ष), निवासी ग्राम चामरी, जिला मुंगेली ने जानलेवा हमला कर दिया। राजेश राय ने बैरक के भीतर घुसकर सीमेंट के ढक्कन (पत्थर) से नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने घायल बंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद नीलू जगत की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हमलावर बंदी के हाथ में भारी सीमेंट का ढक्कन बैरक के भीतर कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी वारदात जेल के अंदर कैसे हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राजेश राय पहले से ही ट्रिपल मर्डर और दो हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) के मामलों में सजा काट रहा था। ऐसे खतरनाक अपराधी द्वारा जेल के भीतर हत्या को अंजाम दिए जाने से सुरक्षा इंतजामों की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस तथा जेल प्रशासन घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
    4
    बिलासपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में घिर गई है, जहाँ जेल परिसर के भीतर ही एक विचाराधीन बंदी की हत्या कर दी गई। इस चौंकाने वाली घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इस केंद्रीय जेल से सुरक्षा चूक और विवादित वीडियो सामने आते रहे हैं, लेकिन इस घटना ने आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जेल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विचाराधीन बंदी नीलू जगत (25 वर्ष), निवासी कोटा पर दूसरे बंदी राजेश राय (40 वर्ष), निवासी ग्राम चामरी, जिला मुंगेली ने जानलेवा हमला कर दिया। राजेश राय ने बैरक के भीतर घुसकर सीमेंट के ढक्कन (पत्थर) से नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने घायल बंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद नीलू जगत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हमलावर बंदी के हाथ में भारी सीमेंट का ढक्कन बैरक के भीतर कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी वारदात जेल के अंदर कैसे हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राजेश राय पहले से ही ट्रिपल मर्डर और दो हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) के मामलों में सजा काट रहा था। ऐसे खतरनाक अपराधी द्वारा जेल के भीतर हत्या को अंजाम दिए जाने से सुरक्षा इंतजामों की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस तथा जेल प्रशासन घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलौदाबाजार में लवन रोड स्थित यामाहा शोरूम के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े इस गोवंश की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ रक्षकों के साथ मिलकर घायल गोवंश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक गोवंश को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिससे गोवंश सड़क पर असहाय अवस्था में पड़ा था। मनोज तिवारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना देर किए गौ रक्षकों के सहयोग से घायल गोवंश को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों ने मनोज तिवारी की इस त्वरित पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि समय पर उपचार मिलने से गोवंश की स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा दुर्घटना की स्थिति में घायल पशुओं की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की। इस मानवीय कार्य के लिए क्षेत्र में मनोज तिवारी और गौ रक्षकों की संवेदनशीलता की व्यापक चर्चा हो रही है, और लोगों ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा की है।
    1
    बलौदाबाजार में लवन रोड स्थित यामाहा शोरूम के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े इस गोवंश की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ रक्षकों के साथ मिलकर घायल गोवंश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक गोवंश को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिससे गोवंश सड़क पर असहाय अवस्था में पड़ा था। मनोज तिवारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना देर किए गौ रक्षकों के सहयोग से घायल गोवंश को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार कराया गया।

स्थानीय लोगों ने मनोज तिवारी की इस त्वरित पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि समय पर उपचार मिलने से गोवंश की स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा दुर्घटना की स्थिति में घायल पशुओं की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की। इस मानवीय कार्य के लिए क्षेत्र में मनोज तिवारी और गौ रक्षकों की संवेदनशीलता की व्यापक चर्चा हो रही है, और लोगों ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा की है।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर ज़िले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना से एक 28 वर्षीय महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ लापता हो गई है। पूनम सूर्यवंशी नामक यह महिला अपनी पाँच वर्षीय बेटी अनन्या सूर्यवंशी को लेकर 21 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चली गई, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति रमाकांत सूर्यवंशी (32 वर्ष) ने सोमवार दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर चकरभाठा थाने में दर्ज कराई। रमाकांत, जो कि वार्ड क्रमांक 04 छतौना के निवासी हैं, अपने भाई गोकुल सूर्यवंशी के साथ थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने पत्नी और बेटी की तलाश आसपास और रिश्तेदारों में की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पूनम सूर्यवंशी का हुलिया 5 फीट कद, सांवला रंग, लंबा चेहरा और काले बाल बताए गए हैं। लापता होने के समय उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी और वे छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा बोलती हैं। सूचक की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। इस गुमशुदगी की सूचना सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ-साथ डीसीआरबी को भी भेज दी गई है।
    1
    बिलासपुर ज़िले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना से एक 28 वर्षीय महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ लापता हो गई है। पूनम सूर्यवंशी नामक यह महिला अपनी पाँच वर्षीय बेटी अनन्या सूर्यवंशी को लेकर 21 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चली गई, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पति रमाकांत सूर्यवंशी (32 वर्ष) ने सोमवार दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर चकरभाठा थाने में दर्ज कराई। रमाकांत, जो कि वार्ड क्रमांक 04 छतौना के निवासी हैं, अपने भाई गोकुल सूर्यवंशी के साथ थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने पत्नी और बेटी की तलाश आसपास और रिश्तेदारों में की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पूनम सूर्यवंशी का हुलिया 5 फीट कद, सांवला रंग, लंबा चेहरा और काले बाल बताए गए हैं। लापता होने के समय उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी और वे छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा बोलती हैं। सूचक की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। इस गुमशुदगी की सूचना सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ-साथ डीसीआरबी को भी भेज दी गई है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.