logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलडोजर का स्टेयरिंग अब भूमाफियाओं के हाथ -जबर्दस्त तांडव.. गरीबों पर बरपाया कहर -कई घर जमीदोंज अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात कुछ भूमाफियाओं ने तीन जेसीबी के साथ आधा दर्जन से अधिक घरों को उजाड़ दिया । मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है कार्रवाई जारी है ।

1 hr ago
user_ABN News Plus
ABN News Plus
पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
1 hr ago

बुलडोजर का स्टेयरिंग अब भूमाफियाओं के हाथ -जबर्दस्त तांडव.. गरीबों पर बरपाया कहर -कई घर जमीदोंज अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात कुछ भूमाफियाओं ने तीन जेसीबी के साथ आधा दर्जन से अधिक घरों को उजाड़ दिया । मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है कार्रवाई जारी है ।

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • अंबेडकर नगर में बड़ा बुलडोजर एक्शन! 100 लोगों के साथ पहुंचे दबंग, दुकानें हुईं ध्वस्त
    1
    अंबेडकर नगर में बड़ा बुलडोजर एक्शन! 100 लोगों के साथ पहुंचे दबंग, दुकानें हुईं ध्वस्त
    user_APDP NEWS
    APDP NEWS
    Media company Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    4 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 🚨 इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रहे आशुतोष शर्मा के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। 🔹 अमित कुमार पांडेय — पुलिस वाचक से थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बनाए गए। 🔹 शाशांक शुक्ला — थानाध्यक्ष आलापुर नियुक्त। 🔹 वीरेंद्र बहादुर सिंह — आलापुर से थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर बनाए गए। 🔹 राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष को थानाध्यक्ष मालीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 📌 तबादलों के बाद जिले के कई थानों की कमान बदली, पुलिस महकमे में फेरबदल से चर्चाओं का दौर। #अम्बेडकरनगर #PoliceTransfer #BreakingNews #आलापुर #इब्राहिमपुर #राजेसुल्तानपुर #मालीपुर
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 🚨

इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रहे आशुतोष शर्मा के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल।

🔹 अमित कुमार पांडेय — पुलिस वाचक से थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बनाए गए।
🔹 शाशांक शुक्ला — थानाध्यक्ष आलापुर नियुक्त।
🔹 वीरेंद्र बहादुर सिंह — आलापुर से थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर बनाए गए।
🔹 राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष को थानाध्यक्ष मालीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

📌 तबादलों के बाद जिले के कई थानों की कमान बदली, पुलिस महकमे में फेरबदल से चर्चाओं का दौर।

#अम्बेडकरनगर #PoliceTransfer #BreakingNews #आलापुर #इब्राहिमपुर #राजेसुल्तानपुर #मालीपुर
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    15 hrs ago
  • आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है। इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। ❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।
    1
    आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है।
इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।
⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |
    1
    अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अतरौलिया में विकास को रफ्तार — 44.50 लाख की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक डॉ. संग्राम यादव ने सरकार को घेरा #AtrauliaNews #SangramYadavMLA #SamajwadiParty #AzamgarhNews #ChandrashekharYadav #AtrauliaDevelopment #MangurgarhSammelan #NewsUpdateUPUK #UPPolitics #Shorts #Viral
    1
    अतरौलिया में विकास को रफ्तार — 44.50 लाख की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक डॉ. संग्राम यादव ने सरकार को घेरा

#AtrauliaNews #SangramYadavMLA #SamajwadiParty #AzamgarhNews #ChandrashekharYadav #AtrauliaDevelopment #MangurgarhSammelan #NewsUpdateUPUK #UPPolitics #Shorts #Viral
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं, सीओ-एसडीएम ने सुना पक्ष शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को तहसील जयसिंहपुर के बगल बाग में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी ने की। पूर्व सूचना के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और उपजिलाधिकारी के पंचायत में उपस्थित नहीं होने से किसान नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों के आक्रोश की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव, तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर एसएन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बिंदुवार सुना और उनके निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपना मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। बाबा संदीप श्रीवास्तव बने तहसील अध्यक्ष, कृष्णा वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी पंचायत के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बाबा संदीप श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर और कृष्णा वर्मा को तहसील सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी व रमेश चंद्र दुबे, अरविंद चतुर्वेदी, तहसील प्रभारी कादीपुर कमालुद्दीन, तहसील उपाध्यक्ष लंभुआ अरविंद उपाध्याय, मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, सनी यादव, विशाल धुरिया, यशोदा, पिंकी दुबे, ए. गौतम पांडे, महेंद्र यादव, रामकिशन, बंसराज मौर्य, बड़े मिश्रा, सियाराम विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, राजेश तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं, सीओ-एसडीएम ने सुना पक्ष शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को तहसील जयसिंहपुर के बगल बाग में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी ने की। पूर्व सूचना के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और उपजिलाधिकारी के पंचायत में उपस्थित नहीं होने से किसान नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों के आक्रोश की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव, तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर एसएन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बिंदुवार सुना और उनके निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपना मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।
बाबा संदीप श्रीवास्तव बने तहसील अध्यक्ष, कृष्णा वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
पंचायत के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बाबा संदीप श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर और कृष्णा वर्मा को तहसील सचिव मनोनीत किया गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी व रमेश चंद्र दुबे, अरविंद चतुर्वेदी, तहसील प्रभारी कादीपुर कमालुद्दीन, तहसील उपाध्यक्ष लंभुआ अरविंद उपाध्याय, मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, सनी यादव, विशाल धुरिया, यशोदा, पिंकी दुबे, ए. गौतम पांडे, महेंद्र यादव, रामकिशन, बंसराज मौर्य, बड़े मिश्रा, सियाराम विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, राजेश तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जन्मदिन विशेष प्रेस वार्ता श्री सतपाल जी महाराज के जन्मदिन पर विशेष आयोजन विशेष संवाददाता। श्री सतपाल जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विशेष प्रेस वार्ता में उनके सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके अनुयायियों एवं समर्थकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि श्री सतपाल जी महाराज का संदेश मानव सेवा, आध्यात्मिक जागरूकता और समाज में सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “श्री सतपाल जी महाराज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए उनके विचारों और संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
    1
    जन्मदिन विशेष प्रेस वार्ता

श्री सतपाल जी महाराज के जन्मदिन पर विशेष आयोजन

विशेष संवाददाता।
श्री सतपाल जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विशेष प्रेस वार्ता में उनके सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके अनुयायियों एवं समर्थकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि श्री सतपाल जी महाराज का संदेश मानव सेवा, आध्यात्मिक जागरूकता और समाज में सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “श्री सतपाल जी महाराज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए उनके विचारों और संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    16 hrs ago
  • गोपालपुर से सपा टिकट की दावेदारी! समा वसीम ने खोले अपने पत्ते गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच समा वसीम ने खास बातचीत में अपनी दावेदारी, स्वर्गीय वसीम अहमद की राजनीतिक विरासत, 2022 में टिकट न मिलने के अनुभव और गोपालपुर-देवरांचल के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। समा वसीम ने बाढ़ और जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दावेदारी जनता के बीच सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और लोगों से लगातार संवाद के आधार पर है। पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात भी उन्होंने कही। देखिए समा वसीम का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने 2027 की दावेदारी को लेकर क्या कहा। #Azamgarh #Gopalpur #SamaWasim #SamajwadiParty #GopalpurAssembly #AzamgarhNews #UPPolitics #Interview
    1
    गोपालपुर से सपा टिकट की दावेदारी!
समा वसीम ने खोले अपने पत्ते
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है।
इसी बीच समा वसीम ने खास बातचीत में अपनी दावेदारी, स्वर्गीय वसीम अहमद की राजनीतिक विरासत, 2022 में टिकट न मिलने के अनुभव और गोपालपुर-देवरांचल के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी।
समा वसीम ने बाढ़ और जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दावेदारी जनता के बीच सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और लोगों से लगातार संवाद के आधार पर है।
पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात भी उन्होंने कही।
देखिए समा वसीम का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने 2027 की दावेदारी को लेकर क्या कहा।
#Azamgarh #Gopalpur #SamaWasim #SamajwadiParty #GopalpurAssembly #AzamgarhNews #UPPolitics #Interview
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, दबाव में तहसील प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उमरी गांव में तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की जमीन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है। आरोप है कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने या मौके की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह कब्जा किए जाने से तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कराकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
    2
    तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, दबाव में तहसील प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई।

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उमरी गांव में तालाब की जमीन पर शौचालय निर्माण कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई। इससे निर्माण कार्य लगातार जारी है।
ग्रामीणों के मुताबिक तालाब की जमीन पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है। आरोप है कि अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने या मौके की जांच कराने की कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह कब्जा किए जाने से तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति इससे पहले भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कराकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.