logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा बड़ा हादसा टला: विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से मकान की छत की रेलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं की जान पर मंडराया खतरा सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी के पांच छतरी आरती वाले घाट पर गुरुवार देर शाम एक जर्जर एवं सूखा पेड़ अचानक टूटकर विद्युत लाइनों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। विद्युत पोल गिरने से नरेश बरवारिया एवं आकाश उपाध्याय के मकान की छत की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिक्रमा मार्ग में अचानक जर्जर पेड़ गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया जर्जर पेड़ स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक पेड़ के जर्जर और सूखे होने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को कटवाने या हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले लाल घाट पर भी इसी तरह एक जर्जर पेड़ पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया था, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने जर्जर पेड़ों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दो घंटे बाद पहुंची टीम, शुरू हुआ मरम्मत कार्य पेड़ गिरने के करीब दो घंटे बाद नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हरि की पैड़ी, घाटों और परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी जर्जर एवं सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

7 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा बड़ा हादसा टला: विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से मकान की छत की रेलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं की जान पर मंडराया खतरा सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी के पांच छतरी आरती वाले घाट पर गुरुवार देर शाम एक जर्जर एवं सूखा पेड़ अचानक टूटकर विद्युत लाइनों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। विद्युत पोल गिरने से नरेश बरवारिया एवं आकाश उपाध्याय के मकान की छत की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिक्रमा मार्ग में अचानक जर्जर पेड़ गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया जर्जर पेड़ स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक पेड़ के जर्जर और सूखे होने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को कटवाने या हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले लाल घाट पर भी इसी तरह एक जर्जर पेड़ पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया था, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने जर्जर पेड़ों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दो घंटे बाद पहुंची टीम, शुरू हुआ मरम्मत कार्य पेड़ गिरने के करीब दो घंटे बाद नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हरि की पैड़ी, घाटों और परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी जर्जर एवं सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा बड़ा हादसा टला: विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से मकान की छत की रेलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं की जान पर मंडराया खतरा सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी के पांच छतरी आरती वाले घाट पर गुरुवार देर शाम एक जर्जर एवं सूखा पेड़ अचानक टूटकर विद्युत लाइनों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। विद्युत पोल गिरने से नरेश बरवारिया एवं आकाश उपाध्याय के मकान की छत की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिक्रमा मार्ग में अचानक जर्जर पेड़ गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया जर्जर पेड़ स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक पेड़ के जर्जर और सूखे होने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को कटवाने या हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले लाल घाट पर भी इसी तरह एक जर्जर पेड़ पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया था, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने जर्जर पेड़ों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। दो घंटे बाद पहुंची टीम, शुरू हुआ मरम्मत कार्य पेड़ गिरने के करीब दो घंटे बाद नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हरि की पैड़ी, घाटों और परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी जर्जर एवं सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    1
    हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा
हरि की पैड़ी के पांच छतरी घाट पर जर्जर पेड़ गिरा, बिजली का पोल टूटा
बड़ा हादसा टला: विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से मकान की छत की रेलिंग क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं की जान पर मंडराया खतरा
सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों स्थित हरि की पैड़ी के पांच छतरी आरती वाले घाट पर गुरुवार देर शाम एक जर्जर एवं सूखा पेड़ अचानक टूटकर विद्युत लाइनों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। विद्युत पोल गिरने से नरेश बरवारिया एवं आकाश उपाध्याय के मकान की छत की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
परिक्रमा मार्ग में अचानक जर्जर पेड़ गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई श्रद्धालु या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
शिकायतों के बाद भी नहीं हटाया गया जर्जर पेड़
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के मुताबिक पेड़ के जर्जर और सूखे होने की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को कटवाने या हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले लाल घाट पर भी इसी तरह एक जर्जर पेड़ पिंडदान कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया था, जिसमें दो श्रद्धालु घायल हुए थे। इसके बावजूद प्रशासन ने जर्जर पेड़ों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
दो घंटे बाद पहुंची टीम, शुरू हुआ मरम्मत कार्य
पेड़ गिरने के करीब दो घंटे बाद नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हरि की पैड़ी, घाटों और परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी जर्जर एवं सूखे पेड़ों का सर्वे कराकर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा* *एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.09.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सहित थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, होटल को सील किया गया है। उक्त महिलाओं से पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    *प्रेस नोट*
*सराहनीय कार्य जनपद एटा*

*एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.09.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सहित थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, होटल को सील किया गया है। उक्त महिलाओं से पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी ने मोहा मन; नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-लीलाओं को किया जीवंत बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति, संस्कृति, कला और प्रतिभा से सजा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और नंद बाबा की मनमोहक वेशभूषा रही। मासूम बच्चों ने अपने मनोहारी रूप, भाव-भंगिमाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत कर दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। जन्माष्टमी समारोह के अंतर्गत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। समारोह में प्रस्तुत की गई कारागार एवं बाँके बिहारी जी की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कारागार की झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि बाँके बिहारी जी की झांकी ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और भक्ति से भर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला और डांडिया जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने न केवल उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोक-संस्कृति से जोड़ने का सार्थक संदेश भी दिया। समारोह का सबसे रोमांचक क्षण दही-हांडी कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। दही-हांडी के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, उत्साह और जयकारों से गूंज उठा, जिससे जन्माष्टमी समारोह का उल्लास और भी बढ़ गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास करते हैं। विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच प्रदान करना विद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस, कर्म और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की झांकियों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों एवं स्टाफ का रहा महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में सी. के. शर्मा, कीर्ति गुप्ता, टिंकल जैन, अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, प्रियंका सिंह, पारस शर्मा, केशव शर्मा, साक्षी गुप्ता, काजल राठौर, परमेंद्र सिंह, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल एवं सृष्टि शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फ्यूचर लीडर्स स्कूल का यह जन्माष्टमी महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ऐसा जीवंत उत्सव बनकर सामने आया, जिसने सभी के मन में भक्ति, आनंद और गौरव की भावना भर दी।
    1
    भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव
भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव
राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी ने मोहा मन; नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-लीलाओं को किया जीवंत
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति, संस्कृति, कला और प्रतिभा से सजा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और नंद बाबा की मनमोहक वेशभूषा रही। मासूम बच्चों ने अपने मनोहारी रूप, भाव-भंगिमाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत कर दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
जन्माष्टमी समारोह के अंतर्गत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए।
समारोह में प्रस्तुत की गई कारागार एवं बाँके बिहारी जी की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कारागार की झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि बाँके बिहारी जी की झांकी ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और भक्ति से भर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला और डांडिया जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने न केवल उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोक-संस्कृति से जोड़ने का सार्थक संदेश भी दिया।
समारोह का सबसे रोमांचक क्षण दही-हांडी कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। दही-हांडी के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, उत्साह और जयकारों से गूंज उठा, जिससे जन्माष्टमी समारोह का उल्लास और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास करते हैं।
विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच प्रदान करना विद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस, कर्म और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की झांकियों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
शिक्षकों एवं स्टाफ का रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में सी. के. शर्मा, कीर्ति गुप्ता, टिंकल जैन, अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, प्रियंका सिंह, पारस शर्मा, केशव शर्मा, साक्षी गुप्ता, काजल राठौर, परमेंद्र सिंह, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल एवं सृष्टि शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल का यह जन्माष्टमी महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ऐसा जीवंत उत्सव बनकर सामने आया, जिसने सभी के मन में भक्ति, आनंद और गौरव की भावना भर दी।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सभी ग्राम वासियों को श्री कृष्णाजन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ग्राम प्रधान प्रत्याशी रोहित पाठक बैमवीरपुर
    1
    सभी ग्राम वासियों को श्री कृष्णाजन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
 ग्राम प्रधान प्रत्याशी रोहित पाठक बैमवीरपुर
    user_R हिंदुस्तान News
    R हिंदुस्तान News
    Atrauli, Aligarh•
    10 hrs ago
  • Pan number find service and pan pdf download server available 🚨✅🔥 . . . #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    1
    Pan number find service and pan pdf download server available 🚨✅🔥 
.
.
.
#viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    Atrauli, Aligarh•
    15 hrs ago
  • चोरों ने सफर के दौरान टिर्री से दो बैग में रखे 12 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर पुलिस को दी चुनौती (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली पुलिस अभी नगर के एक फौजी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा भी नहीं करपाई है, तब तक चोरों ने सफर के दौरान टिर्री से दो बैग में रखे 12 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर पुलिस को नई चुनौती दे दी है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजे जाने की गुहार लगाई है। आगरा जनपद के गांव नाई की सराय, टेडी बगिया निवासिनी कमलेश पत्नी सुरेश चन्द्र एवं आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के गांव कुलरिया निवासिनी ममता पत्नी मुनेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गत 25 अगस्त 2026 को दोपहर 2-3 बजे दोनों पीड़िताएं अपने घरों से अलग अलग अपने मायके ग्राम पिलखतरा जनपद फिरोजाबाद जाने के लिए एक ही टिरी में सवार होकर जलेसर बस अड्डे से जा रही थी। सफर के दौरान दोनों के दो बैग जिसमें हमारे सोने एवं चाँदी के आभूषण रखे थे। जिन्हें टिरी चालक ने अपने पास आगे रख लिया और हमें अपने बच्चों को संभालने को बोल दिया। टिहरी में इन दोनों महिलाओं के अलावा कोई अन्य यात्री नहीं बैठा था। आरोप है, कि तभी चालक ने रास्ते में तीन और लोगो को फोन करके बुला लिया। टिरी पेट्रोल पम्प पर पहुंची तब चालक बोला कि टिहरी की वेयरिंग खराब हो गयी हैं, और उसने फोन करके दूसरी टिरी को बुला लिया और हमें दूसरी टिरी बैठा दिया। हमने किराया दिया लेकिन उसने किराया नहीं लिया और दूसरी टिरी वाला भी हमें जल्दी रेलवे फाटक पर छोड़कर बिना किराया लिए ही चला गया। पीड़िताओं ने आशंका जताई है, कि उक्त दोनों टिरी चालक घबराहट मे थे। तथा मिले हुए हैं। इसलिए हमें पहले टिरी के मालिक व चालक ने चोरी की है। जिसमें ममता का सामान सोने की चेन, सोने की पैडल, सोने की 4 अंगूंठिया, सोने के कान के झाले, एक चांदी की कोंधनी, चाँदी की पैरों की पायल तथा कमलेश की एक तौले की सोने की चैन, सोने की 4 अंगठियाँ, कमरबंद चाँदी की, लगभग 250 ग्राम, आदि आभूषण रखे थे। पीड़िताओं के मुताबिक जब उन्होंने घर आकर देखा तो बैगों से सभी आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि रास्ते में पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में दोनों टिरी चालक एवं अन्य लोग भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
    1
    चोरों ने सफर के दौरान टिर्री से दो बैग में रखे 12 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर पुलिस को दी चुनौती
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली पुलिस अभी नगर के एक फौजी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा भी नहीं करपाई है, तब तक चोरों ने सफर के दौरान टिर्री से दो बैग में रखे 12 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर पुलिस को नई चुनौती दे दी है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजे जाने की गुहार लगाई है। आगरा जनपद के गांव नाई की सराय, टेडी बगिया निवासिनी कमलेश पत्नी सुरेश चन्द्र एवं आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के गांव कुलरिया निवासिनी ममता पत्नी मुनेश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गत 25 अगस्त 2026 को दोपहर 2-3 बजे दोनों पीड़िताएं अपने घरों से अलग अलग अपने मायके ग्राम पिलखतरा जनपद फिरोजाबाद जाने के लिए एक ही टिरी में सवार होकर जलेसर बस अड्डे से जा रही थी। सफर के दौरान दोनों के दो बैग जिसमें हमारे सोने एवं चाँदी के आभूषण रखे थे। जिन्हें टिरी चालक ने अपने पास आगे रख लिया और हमें अपने बच्चों को संभालने को बोल दिया। टिहरी में इन दोनों महिलाओं के अलावा कोई अन्य यात्री नहीं बैठा था। आरोप है, कि तभी चालक ने रास्ते में तीन और लोगो को फोन करके बुला लिया। टिरी पेट्रोल पम्प पर पहुंची तब चालक बोला कि टिहरी की वेयरिंग खराब हो गयी हैं, और उसने फोन करके दूसरी टिरी को बुला लिया और हमें दूसरी टिरी बैठा दिया। हमने किराया दिया लेकिन उसने किराया नहीं लिया और दूसरी टिरी वाला भी हमें जल्दी रेलवे फाटक पर छोड़कर बिना किराया लिए ही चला गया। पीड़िताओं ने आशंका जताई है, कि उक्त दोनों टिरी चालक घबराहट मे थे। तथा मिले हुए हैं। इसलिए हमें पहले टिरी के मालिक व चालक ने चोरी की है। जिसमें ममता का सामान सोने की चेन, सोने की पैडल, सोने की 4 अंगूंठिया, सोने के कान के झाले, एक चांदी की कोंधनी, चाँदी की पैरों की पायल तथा कमलेश की एक तौले की सोने की चैन, सोने की 4 अंगठियाँ, कमरबंद चाँदी की, लगभग 250 ग्राम, आदि आभूषण रखे थे। पीड़िताओं के मुताबिक जब उन्होंने घर आकर देखा तो बैगों से सभी आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि रास्ते में पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में दोनों टिरी चालक एवं अन्य लोग भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए। जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
    1
    बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए।
जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कन्हैया के स्वागत को सजा सोरों का बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ी भीड़ कन्हैया के स्वागत को सजा सोरों का बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ी भीड़ कसेरठ बाजार में पोशाक, झूले, मुकुट और श्रृंगार सामग्री की बढ़ी मांग, महिलाओं-बच्चों में दिखा खास उत्साह सोरोंजी (कासगंज)। जन्माष्टमी पर्व को लेकर तीर्थ नगरी सोरों में उत्साह चरम पर है। पर्व नजदीक आते ही कसेरठ बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, आभूषण, धूप-दीप और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से कन्हैया के श्रृंगार का सामान पसंद करते नजर आए। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्यापारी रोहित तिवारी ने बताया कि पोशाक, मुकुट और बांसुरी की मांग बढ़ी है। मदन महेरे के अनुसार झूले और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। सीताराम तिवारी ने भी पोशाक व झूलों की विशेष मांग बताई। अनुराग ने कहा कि श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ श्रृंगार का सामान भी खरीद रहे हैं। वहीं मामा मेडिकल ने बताया कि सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ कसेरठ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
    1
    कन्हैया के स्वागत को सजा सोरों का बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ी भीड़
कन्हैया के स्वागत को सजा सोरों का बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी को उमड़ी भीड़
कसेरठ बाजार में पोशाक, झूले, मुकुट और श्रृंगार सामग्री की बढ़ी मांग, महिलाओं-बच्चों में दिखा खास उत्साह
सोरोंजी (कासगंज)। जन्माष्टमी पर्व को लेकर तीर्थ नगरी सोरों में उत्साह चरम पर है। पर्व नजदीक आते ही कसेरठ बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, आभूषण, धूप-दीप और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है।
महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से कन्हैया के श्रृंगार का सामान पसंद करते नजर आए। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
व्यापारी रोहित तिवारी ने बताया कि पोशाक, मुकुट और बांसुरी की मांग बढ़ी है। मदन महेरे के अनुसार झूले और सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। सीताराम तिवारी ने भी पोशाक व झूलों की विशेष मांग बताई। अनुराग ने कहा कि श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ श्रृंगार का सामान भी खरीद रहे हैं। वहीं मामा मेडिकल ने बताया कि सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ कसेरठ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.