दीप प्रज्वलन से हुआ नवरात्रि का शुभारंभ, महामाया मंदिर, दुर्गा मंदिर अंबिकापुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 📰 दीप प्रज्वलन से हुआ नवरात्रि का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अंबिकापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रथम दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान के साथ दीप प्रज्वलन कर पर्व का शुभारंभ किया गया। Mahamaya Temple Ambikapur और Durga Temple Ambikapur में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दीप जलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन दीप प्रज्वलन अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का शुभ संकेत माना जाता है। मंदिर समितियों ने विशेष सजावट, रोशनी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के दौरान अगले नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु व्रत रखकर माँ दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 👉 अपील: मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि दर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखें और भीड़-भाड़ में सावधानी बरतें।
दीप प्रज्वलन से हुआ नवरात्रि का शुभारंभ, महामाया मंदिर, दुर्गा मंदिर अंबिकापुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 📰 दीप प्रज्वलन से हुआ नवरात्रि का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अंबिकापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रथम दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान के साथ दीप प्रज्वलन कर पर्व का शुभारंभ किया गया। Mahamaya Temple Ambikapur और Durga Temple Ambikapur में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के
बीच कलश स्थापना की गई और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दीप जलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन दीप प्रज्वलन अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का शुभ संकेत माना जाता है। मंदिर समितियों ने विशेष सजावट, रोशनी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की
है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के दौरान अगले नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु व्रत रखकर माँ दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 👉 अपील: मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि दर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखें और भीड़-भाड़ में सावधानी बरतें।
- छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एवं सशस्त्र बल के पदक प्राप्तकर्ता को देय सम्मान राशि के विषय पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा बजट सत्र में उठाया सवाल,, आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एवं सशस्त्र बल के के जवानों और अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत देश के विभिन्न राज्य बलों व सेना में कार्यरत जवानों व अधिकारियों को वीरता कार्य पर मिलने वाले पुलिस वीरता पदक सहित वीरता के सभी पदकों के प्राप्तकर्ता को छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार से छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई सम्मान राशि दी जाती है उसके विषय पर गृह मंत्री जी से सवाल किया है साथ ही वर्ष वर्ष 2024 से 26 जनवरी 2026 तक कितने और कौन कौन से वीरता पदक के प्रकरण पर अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक प्राप्त हुआ है इसके बारे में जानकारी मांगी है, साथ ही उन्होंने सदन में पूछा है कि राष्ट्रपति वीरता पदक एवं वीरता पदक प्राप्त होने पर भारत सरकार ,गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाता है, आगे विधायक जी ने पूछा है कि राज्य पुलिस बल कार्मिकों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक प्राप्त होने पर राज्य सरकार द्वारा मौद्रिक भत्ता प्रदान किया जाता है,, इन सभी विषयों पर प्रश्न पूछ कर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जवानों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित किया है, ताकि इस विषय पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि देश एवं देश की जनता के रक्षक को उनके कार्यों का पारितोषिक सम्मान पूर्वक उनको मिल सके,,1
- 📰 दीप प्रज्वलन से हुआ नवरात्रि का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अंबिकापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रथम दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में विधि-विधान के साथ दीप प्रज्वलन कर पर्व का शुभारंभ किया गया। Mahamaya Temple Ambikapur और Durga Temple Ambikapur में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। दीप जलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन दीप प्रज्वलन अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का शुभ संकेत माना जाता है। मंदिर समितियों ने विशेष सजावट, रोशनी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के दौरान अगले नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु व्रत रखकर माँ दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 👉 अपील: मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि दर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखें और भीड़-भाड़ में सावधानी बरतें।3
- Post by Gautam Singh1
- *नशीले इंजेक्शन और सिरप की तस्करी के मामले में दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद व गया जिले से गिरफ्तार* सरगुजा: एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले इंजेक्शन और सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बिहार के औरंगाबाद व गया जिले से गिरफ्तार किया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा पूर्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 1500-1500 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे। मामले में पूछताछ के आधार पर नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें अंबिकापुर और बिहार के आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए औरंगाबाद जेल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरे आरोपी को गया (बिहार) से पकड़कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूरे मामले में थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यूज द गुलेल के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- ग्राम लुड़ेग में रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी चका कम ओर गाड़ी की लाबी लाइन ओर सब परेशान तो पत्थलगांव रोड कांसाबेल में चाका जाम ओर सब गाड़ी वाले परेशान तो हमर नेताओं को निवेदन है कि जल्द से जल्द रोड का कम चालू कराए 2 साल हो गया जो रोड का कार्य बुरा नहीं हुआ है तो बहुत परेशानी होती है हमारे डरायभर भाई लोग को1
- Post by हमर जशपुर1
- 7 साल के भरोसे का ‘विश्वासघात’, घी बेचने वाली महिला ने थमाया नकली सोना, 200 ग्राम सोने का असली जेवर और 15 लाख लेकर हुई फरार; सरगुजा पुलिस ने दो राज्यों से दबोचे तीन महिला सहित 4 शातिर ठग अंबिकापुर रिश्ते और भरोसे की आड़ में ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगुजा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी महिला पिछले 7 सालों से प्रार्थी के घर घी बेचने आती थी और इसी लंबे विश्वास का फायदा उठाकर उसने पूरे परिवार को अपनी बातों में फंसाया। पुलिस ने इस मामले में गुजरात और उत्तर प्रदेश से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 37 लाख रुपये का मशरुका (नगदी व जेवरात) बरामद किया है। प्रार्थी के घर मे मंजू नाम की महिला करीब 7-8 वर्षों से घी बेचने के लिए आती थी। जो अपने को राजस्थान किशनगढ़ की रहने वाली बताई थी, होली त्यौहार से पहले उपरोक्त मंजु प्रार्थी के घर आई थी। जो अपने साथ सोने का बिस्किट लाई थी जिसे प्रार्थी को दिखाकर बोली की उसके घर में शादी है इसका सोने के बिस्किट का गहना बनवा दिजिए तब प्रार्थी द्वारा होली त्यौहार के बाद सोनार से गहना बनवा देने की बात बोला गया, होली त्यौहार खत्म होने के बाद उपरोक्त महिला मंजू अपने 2 महिला साथियों के साथ दिनांक 07/03/26 को शाम करीब 4/45 बजे प्रार्थी के घर आई। मंजू अपने साथ लाई सोने का बिस्किट को प्रार्थी को देकर बोली की भैया आपके घर में शादी अभी लेट है, मेरे यहां शादी तत्काल है। आप अपने लडकी के लिए जो जेवर बनवाये है उसे व करीब 15-20 लाख रूपये भी दे दिजिए। तब प्रार्थी उसके द्वारा लाये गए सोना, प्रार्थी के लडकी के लिए बनवाये गए जेवर से ज्यादा मात्रा का होने से लडकी का जेवर कान का टप्स, कंगन, हार, अंगुठी कुल वजन लगभग 200 ग्राम तथा अपने पास बेटी की शादी के लिए रखा 15 लाख रूपये नगद दे दिया। तथा बदले में उसके द्वारा दिये गये सोने का बिस्किट को अपने पास रख लिया। तीनो मिलकर उक्त सोना का जेवर व नगद रूपया प्रार्थी के घर से लेकर चले गये। उनके जाने के करीब आधा घण्टा बाद प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब प्रार्थी सोने के बिस्किट को पडोस के सोनार दुकान के यहां ले जाकर चेक करवाया तब प्रार्थी को पता चला कि मंजु नाम की महिला व उसके अन्य 2 महिला साथी के द्वारा प्रार्थी को नकली सोने का बिस्किट देकर उसके बदले में जेवरात व नगदी 15 लाख रूपये छलपूर्वक ले गये है। मंजू व उसके साथ आये 2 महिला के द्वारा प्रार्थी तथा प्रार्थी के घर के सदस्यों को अपने बातो से झांसे मे लेकर जेवरात व नगदी रकम ठगी कर ले गए है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 151/26 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपियों की पहचान कर आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था,संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तकनिकी सहायता से आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने गुजरात रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) मंजू राठौर पति उत्तम राठौर उम्र 44 वर्ष हाल मुकाम कंपनी बाजार थाना कोतवाली अंबिकापुर स्थाई मुकाम गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात (02) संतोष राठौर आत्मज श्यामजी राठौर उम्र 45 वर्ष साकिन गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात* का होना बताये, आरोपियों को गुजरात से अभिरक्षा मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये, आरोपियों के निशानदेही पर 07 लाख 78 हजार रुपये नगद एवं 01 सोने का कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया, आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामले मे शामिल अन्य आरोपियों के प्रयागराज मे होने एवं बचत मशरुका एवं सोना उक्त आरोपियों के पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे मामले मे शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तरप्रदेश रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज से प्रकरण मे शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (03) सुनीता गुजराती पति रवि गुजराती उम्र 35 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात हाल मुकाम भावपुरा थाना करौली प्रयागराज उत्तरप्रदेश (04) कमला गुजराती आत्मज पप्पू गुजराती उम्र 45 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात का होना बताये, आरोपियों को प्रयागराज से अभिरक्षा मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 53 हजार रुपये नगद रकम एवं सोने का एक कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया, सभी आरोपियों से कुल नगद मशरुका 20 लाख 31 हजार रुपये नगद एवं सोने का 02 कड़ा लगभग 100 ग्राम, 04 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 37 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों से शेष ठगी का सोना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर शेष सोना को प्रयागराज मे एक सोनार को बिक्री किया जाना बताया गया है, मामले के आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना जारी है, मामले मे शामिल अन्य आरोपियों का पत्ता तलाश कर गिरफ्तार किया जायगा। कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, महिला आरक्षक सरस्वती, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, विवेक राय, अशोक यादव, विकास मिश्रा सक्रिय रहे।1