Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलछी प्रखंड के दो पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान.....
Kamod Kumar
बेलछी प्रखंड के दो पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान.....
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kamod Kumar1
- Post by JMBNEWS1
- पटना जिला के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मोबाइल चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जब एक यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान शातिर चोर का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अयोध्या नाथ सिंह प्लेटफार्म नंबर 2 पर गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़ा एक युवक बड़ी चालाकी से उनके करीब आया और ट्रेन में चढ़ने का बहाना बनाते हुए उनके जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने के बाद उन्हें अपने मोबाइल के गायब होने का एहसास हुआ, वे तुरंत नीचे उतरकर प्लेटफार्म पर खोजबीन करने लगे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत रेल थाना बख्तियारपुर में दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इधर, स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। उनका आरोप है कि चोरों के बीच पुलिस का खौफ कम हो गया है। लोग यह भी कहते हैं कि यदि कोई चोर पकड़ा भी जाता है, तो वह जल्द ही जमानत पर छूटकर फिर से उसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगता है। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत को रेखांकित किया है। पुलिस प्रशासन से भी स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग उठ रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से चोरों ने छह बकरी चोरी कर हुआ फरार इलाके में मची हड़कंप जी हां यह घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बीते कई महीनों से बकरी चोरी होने की घटना जारी हैं जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त नहीं आ पाई है। वही इस घटना से गरीब मजदूर परिवार सदमे है और पुलिस हाथ पर हाथ देकर बैठी है जिस कारण एक बार फिर क्षेत्र में बकरी चोरी होने की आतंक तेजी के साथ फैल रही है, और घटना का अंजाम आप सभी के सामने है , जो गरीब का सहारा सिर्फ बकरी पालन पर ही निर्भर है। आज उसी घटना को लेकर एक बार फिर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत अंतर्गत कन्हौली-शिवैसिंहपुर रोड पर रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बकरी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक साथ छह बकरियां की चोरी कर ली गईं, और चोर बेखौफ फरार हो गए। वही इस घटना से भयभीत लोगों में डर का माहौल कायम है । चोरी हो चुकी गरीब किसान की पहचान सभी कन्हौली गांव के रहने वाले कैलाश साह की पत्नी सुमित्रा देवी की चार बकरियां, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है, वहीं, शिवरतन साह की पत्नी सुनीता देवी की एक बकरी, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी जा रही है, एवं माजिद हुसैन की पत्नी खेतून निशा की एक बकरा, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है । वहीं इसी घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उक्त चोर के प्रति करी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने ही पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वैसे चोरों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने इस बारे में क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एएसआई केदार प्रसाद गश्ती दल के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे मुरज चौक के पास एक R15 बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन गश्ती टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews #BigBreaking #BiharPolice #Arrested #LootPlanFailed #NightPatrolling #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeUpdate #ViralNews1
- *भाकपा(माले) का दो दिवसीय 11वें समस्तीपुर जिला सम्मेलन का समापन* *भाजपा के बुलडोज़र राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प।*1
- बेलछी प्रखंड के दो पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान.....1