logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित कारगिल शहीद गैस एजेंसी परिसर में रविवार रात 8 बजे "एक दीपक शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज के वीर सपूत शहीद शिवशंकर गुप्ता सहित देश के सभी अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई राजीव कुमार, समाजसेवी गोपाल सिंह, शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान शहीद के छोटे भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहादत के बाद बिहार सरकार ने परिवार को पेंशन, रफीगंज में आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसी विद्यालय का नाम शहीद शिवशंकर गुप्ता के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन घोषणाओं का पूर्ण लाभ परिवार को नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान में परिवार को गैस एजेंसी, मुआवजा और पेंशन का लाभ मिल रहा है।

3 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित कारगिल शहीद गैस एजेंसी परिसर में रविवार रात 8 बजे "एक दीपक शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज के वीर सपूत शहीद शिवशंकर गुप्ता सहित देश के सभी अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई राजीव कुमार, समाजसेवी गोपाल सिंह, शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान शहीद के छोटे भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहादत के बाद बिहार सरकार ने परिवार को पेंशन, रफीगंज में आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसी विद्यालय का नाम शहीद शिवशंकर गुप्ता के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन घोषणाओं का पूर्ण लाभ परिवार को नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान में परिवार को गैस एजेंसी, मुआवजा और पेंशन का लाभ मिल रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित कारगिल शहीद गैस एजेंसी परिसर में रविवार रात 8 बजे "एक दीपक शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज के वीर सपूत शहीद शिवशंकर गुप्ता सहित देश के सभी अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई राजीव कुमार, समाजसेवी गोपाल सिंह, शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान शहीद के छोटे भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहादत के बाद बिहार सरकार ने परिवार को पेंशन, रफीगंज में आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसी विद्यालय का नाम शहीद शिवशंकर गुप्ता के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन घोषणाओं का पूर्ण लाभ परिवार को नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान में परिवार को गैस एजेंसी, मुआवजा और पेंशन का लाभ मिल रहा है।
    1
    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित कारगिल शहीद गैस एजेंसी परिसर में रविवार रात 8 बजे "एक दीपक शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज के वीर सपूत शहीद शिवशंकर गुप्ता सहित देश के सभी अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई राजीव कुमार, समाजसेवी गोपाल सिंह, शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद के छोटे भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहादत के बाद बिहार सरकार ने परिवार को पेंशन, रफीगंज में आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसी विद्यालय का नाम शहीद शिवशंकर गुप्ता के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन घोषणाओं का पूर्ण लाभ परिवार को नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान में परिवार को गैस एजेंसी, मुआवजा और पेंशन का लाभ मिल रहा है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की सभी पंचायतों में विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिविरों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे।
    1
    औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की सभी पंचायतों में विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिविरों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के औरंगाबाद में प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन द्वारा 106 छात्र-छात्राओं के स्केच और फोटो जारी किए जाने पर सांसद अभय कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अत्यंत निंदनीय बताते हुए सवाल उठाया कि जब देशव्यापी आंदोलन की मांगें मान ली गई हैं और एफआईआर वापस लेने के स्पष्ट निर्देश हैं, तो फिर प्रशासन यह कार्रवाई क्यों कर रहा है। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने जिला प्रशासन (डीएम और एसपी) से विनम्र आग्रह किया है कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर और जारी की गई तस्वीरें अविलंब वापस ली जाएं ताकि उनका मनोबल न टूटे। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं में सरकार की शिक्षा नीति के प्रति पहले से ही भारी रोष है, इसलिए प्रशासन इसे और न भड़काए। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी और पूरा विपक्ष छात्रों के भविष्य व उनके अधिकारों के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सबका अधिकार है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    बिहार के औरंगाबाद में प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन द्वारा 106 छात्र-छात्राओं के स्केच और फोटो जारी किए जाने पर सांसद अभय कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अत्यंत निंदनीय बताते हुए सवाल उठाया कि जब देशव्यापी आंदोलन की मांगें मान ली गई हैं और एफआईआर वापस लेने के स्पष्ट निर्देश हैं, तो फिर प्रशासन यह कार्रवाई क्यों कर रहा है।

औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने जिला प्रशासन (डीएम और एसपी) से विनम्र आग्रह किया है कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर और जारी की गई तस्वीरें अविलंब वापस ली जाएं ताकि उनका मनोबल न टूटे। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं में सरकार की शिक्षा नीति के प्रति पहले से ही भारी रोष है, इसलिए प्रशासन इसे और न भड़काए। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी और पूरा विपक्ष छात्रों के भविष्य व उनके अधिकारों के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सबका अधिकार है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज शहर के पाठक टोला में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए स्वर्गीय कमलेश मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र बबलू मिश्र की जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि बीते 21 जुलाई को बबलू मिश्र अपने घर की छत से गिर गए थे। इस हादसे में लोहे की रॉड उनके पेट में गहराई तक घुस गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव घर पहुँचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौंडिक, राजकिशोर पाठक, उमापत मिश्र, मिथलेश मिश्र, बलिराम मिश्र, पिंटू कुमार, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, प्रकाश, सुभाष, श्रीराम मिश्र, कृष्णा पाठक, कौशलेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, संतोष कर्मचारी, प्रमोद दास, राजेश कुमार, विवेक सिंह, अशोक शौंडिक, बिरजू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
    1
    रफीगंज शहर के पाठक टोला में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए स्वर्गीय कमलेश मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र बबलू मिश्र की जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया है कि बीते 21 जुलाई को बबलू मिश्र अपने घर की छत से गिर गए थे। इस हादसे में लोहे की रॉड उनके पेट में गहराई तक घुस गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव घर पहुँचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौंडिक, राजकिशोर पाठक, उमापत मिश्र, मिथलेश मिश्र, बलिराम मिश्र, पिंटू कुमार, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, प्रकाश, सुभाष, श्रीराम मिश्र, कृष्णा पाठक, कौशलेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, संतोष कर्मचारी, प्रमोद दास, राजेश कुमार, विवेक सिंह, अशोक शौंडिक, बिरजू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार में चल रहे छात्र विरोधी दमन के खिलाफ नेहा कल पटना आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक साथियों की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक यह जीत अधूरी है। सरकार के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए नेहा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा छात्रों को दिया गया आश्वासन पूरी तरह झूठ है। इसी दमनकारी नीति के विरोध में उन्होंने कल पटना पहुँचने का ऐलान किया है।
    1
    बिहार में चल रहे छात्र विरोधी दमन के खिलाफ नेहा कल पटना आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक साथियों की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक यह जीत अधूरी है।

सरकार के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए नेहा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा छात्रों को दिया गया आश्वासन पूरी तरह झूठ है। इसी दमनकारी नीति के विरोध में उन्होंने कल पटना पहुँचने का ऐलान किया है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    4 hrs ago
  • बड़ा मलहरा में हिन्दू धर्म, RSS और बजरंग दल के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से इस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
    1
    बड़ा मलहरा में हिन्दू धर्म, RSS और बजरंग दल के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से इस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    6 hrs ago
  • भोजपुर के जगदीशपुर में भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ काल के निष्ठावान और कर्मठ नेता स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद केशरी की पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। समारोह के दौरान भाजपा नेता विनय मिश्रा और आदित्य कुमार ने स्वर्गीय केशरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद केशरी का समर्पण अविस्मरणीय है, जिसे भाजपा कभी नहीं भूल सकती। वे जनसंघ काल से ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे और हमेशा कार्यकर्ताओं को सही मार्गदर्शन दिया। आज भले ही वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और कार्य आज भी समाज व पार्टी के बीच जीवंत हैं। नेताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस श्रद्धांजलि सभा में आदित्य कुमार, अरुण सिंह, शिवजी प्रसाद, माधव प्रसाद केशरी, कृपा शंकर पाण्डेय और दिलीप साह सहित भाजपा परिवार के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    भोजपुर के जगदीशपुर में भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ काल के निष्ठावान और कर्मठ नेता स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद केशरी की पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

समारोह के दौरान भाजपा नेता विनय मिश्रा और आदित्य कुमार ने स्वर्गीय केशरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद केशरी का समर्पण अविस्मरणीय है, जिसे भाजपा कभी नहीं भूल सकती। वे जनसंघ काल से ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे और हमेशा कार्यकर्ताओं को सही मार्गदर्शन दिया। आज भले ही वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और कार्य आज भी समाज व पार्टी के बीच जीवंत हैं। नेताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया।

इस श्रद्धांजलि सभा में आदित्य कुमार, अरुण सिंह, शिवजी प्रसाद, माधव प्रसाद केशरी, कृपा शंकर पाण्डेय और दिलीप साह सहित भाजपा परिवार के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहार के औरंगाबाद मंडल कारा में पिछले 15 वर्षों से नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में बंद 50 वर्षीय बंदी मृत्युंजय मिश्रा की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथू थाना क्षेत्र स्थित मिसिर बिगहा गांव के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद रविवार रात पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस और जेल प्रशासन आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
    1
    बिहार के औरंगाबाद मंडल कारा में पिछले 15 वर्षों से नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में बंद 50 वर्षीय बंदी मृत्युंजय मिश्रा की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथू थाना क्षेत्र स्थित मिसिर बिगहा गांव के रहने वाले थे।

परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद रविवार रात पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस और जेल प्रशासन आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.