रफीगंज शहर के पाठक टोला में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए स्वर्गीय कमलेश मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र बबलू मिश्र की जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि बीते 21 जुलाई को बबलू मिश्र अपने घर की छत से गिर गए थे। इस हादसे में लोहे की रॉड उनके पेट में गहराई तक घुस गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव घर पहुँचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौंडिक, राजकिशोर पाठक, उमापत मिश्र, मिथलेश मिश्र, बलिराम मिश्र, पिंटू कुमार, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, प्रकाश, सुभाष, श्रीराम मिश्र, कृष्णा पाठक, कौशलेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, संतोष कर्मचारी, प्रमोद दास, राजेश कुमार, विवेक सिंह, अशोक शौंडिक, बिरजू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
रफीगंज शहर के पाठक टोला में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए स्वर्गीय कमलेश मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र बबलू मिश्र की जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि बीते 21 जुलाई को बबलू मिश्र अपने घर की छत से गिर गए थे। इस हादसे में लोहे की रॉड उनके पेट में गहराई तक घुस गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव घर पहुँचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौंडिक, राजकिशोर पाठक, उमापत मिश्र, मिथलेश मिश्र, बलिराम मिश्र, पिंटू कुमार, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, प्रकाश, सुभाष, श्रीराम मिश्र, कृष्णा पाठक, कौशलेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, संतोष कर्मचारी, प्रमोद दास, राजेश कुमार, विवेक सिंह, अशोक शौंडिक, बिरजू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
- बिहार के औरंगाबाद में प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन द्वारा 106 छात्र-छात्राओं के स्केच और फोटो जारी किए जाने पर सांसद अभय कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अत्यंत निंदनीय बताते हुए सवाल उठाया कि जब देशव्यापी आंदोलन की मांगें मान ली गई हैं और एफआईआर वापस लेने के स्पष्ट निर्देश हैं, तो फिर प्रशासन यह कार्रवाई क्यों कर रहा है। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने जिला प्रशासन (डीएम और एसपी) से विनम्र आग्रह किया है कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर और जारी की गई तस्वीरें अविलंब वापस ली जाएं ताकि उनका मनोबल न टूटे। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं में सरकार की शिक्षा नीति के प्रति पहले से ही भारी रोष है, इसलिए प्रशासन इसे और न भड़काए। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी और पूरा विपक्ष छात्रों के भविष्य व उनके अधिकारों के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सबका अधिकार है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- रफीगंज शहर के पाठक टोला में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए स्वर्गीय कमलेश मिश्र के 45 वर्षीय पुत्र बबलू मिश्र की जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि बीते 21 जुलाई को बबलू मिश्र अपने घर की छत से गिर गए थे। इस हादसे में लोहे की रॉड उनके पेट में गहराई तक घुस गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव घर पहुँचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर वैश्य समाज के प्रखंड संयोजक शंकर शौंडिक, राजकिशोर पाठक, उमापत मिश्र, मिथलेश मिश्र, बलिराम मिश्र, पिंटू कुमार, आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, प्रकाश, सुभाष, श्रीराम मिश्र, कृष्णा पाठक, कौशलेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, संतोष कर्मचारी, प्रमोद दास, राजेश कुमार, विवेक सिंह, अशोक शौंडिक, बिरजू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।1
- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्थित कारगिल शहीद गैस एजेंसी परिसर में रविवार रात 8 बजे "एक दीपक शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रफीगंज के वीर सपूत शहीद शिवशंकर गुप्ता सहित देश के सभी अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई मिथलेश कुमार, एएसआई राजीव कुमार, समाजसेवी गोपाल सिंह, शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान शहीद के छोटे भाई शिवदयाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहादत के बाद बिहार सरकार ने परिवार को पेंशन, रफीगंज में आवास के लिए पांच डिसमिल जमीन, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसी विद्यालय का नाम शहीद शिवशंकर गुप्ता के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन घोषणाओं का पूर्ण लाभ परिवार को नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान में परिवार को गैस एजेंसी, मुआवजा और पेंशन का लाभ मिल रहा है।1
- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की सभी पंचायतों में विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिविरों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे।1
- चतरा के हंटरगंज में बहुचर्चित दिव्या हत्याकांड के सफल खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी प्रभात कुमार को पासवान समाज की ओर से भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों और स्थानीय निवासियों ने थाना प्रभारी को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह, जगरनाथ पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य जय हिन्द पासवान, रामधार सिंह, संजय पासवान और विनोद सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिव्या हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस ने बेहद गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई और मामले का खुलासा किया। विधायक प्रतिनिधि जगरनाथ पासवान ने कहा कि हंटरगंज को लंबे समय बाद ऐसे कर्मठ, ईमानदार, न्यायप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी मिले हैं, जिनके नेतृत्व में पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य कर रही है। इस कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है। समारोह के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था मजबूत हो सकती है। अंत में उपस्थित लोगों और पासवान समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।1
- डोभी प्रखंड की बजौरा पंचायत स्थित मिस्त्रीटांड़ गांव में विश्व और मानव कल्याण की कामना को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ था, जिसका समापन रविवार शाम करीब 4 बजे हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा और श्रद्धालु "जय श्री राम, जय-जय श्री राम" के संकीर्तन में भावविभोर होकर शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कीर्तन में भाग लेकर सुख-समृद्धि और विश्व शांति की प्रार्थना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखी यादव, राजेश यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र दास, अवधेश यादव, शंकर यादव तथा रामोतार साव सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि आचार्य अजय मिश्रा ने पूजन और पूर्णाहुति संपन्न कराई।1
- बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, गैर-सरकारी संकल्प और तारांकित प्रश्नों के माध्यम से सदन में प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने रफीगंज–ओबरा पथ स्थित बराही–अब्दुलपुर रेलवे अंडरपास की कम ऊँचाई और संकरी चौड़ाई से आम लोगों व भारी वाहनों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए इसके चौड़ीकरण एवं ऊँचाई बढ़ाने की माँग की। इसके अलावा उन्होंने ताराडीह उच्च माध्यमिक विद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य की जाँच कराकर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने और निर्माण जल्द पूरा कराने की माँग भी रखी। विधायक ने विश्वविख्यात देव सूर्य मंदिर की ऐतिहासिक पहचान का हवाला देते हुए औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर "आदित्यनगर" करने का प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्तुत किया। साथ ही, कम वर्षा से प्रभावित रफीगंज और मदनपुर प्रखंड को सुखाड़ घोषित कर किसानों को तत्काल राहत और मुआवजा देने की माँग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाई गई सभी माँगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जनहित, किसान हित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी आवाज सदन से लेकर जनता के बीच लगातार बुलंद रहेगी और हर समस्या के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- रोहतास जिले के बिक्रमगंज में दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। यहाँ स्थित 'हीरा आभूषण भंडार' में 4 हथियारबंद लुटेरे घुस आए और हथियार के बल पर दुकान में रखे गहने समेटकर बैग में भरकर फरार हो गए। दुकान के अंदर अंजाम दी गई यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के तुरंत बाद रोहतास पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि लुटेरे किस तरह हथियार दिखाकर दुकान के गहनों को अपने बैग में भर रहे हैं। पुलिस को इस मामले में एक अहम सुराग मिला है। सूत्रों के अनुसार, लूट की इस वारदात में भोजपुर जिले से चोरी की गई एक बाइक का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और इस सुराग के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी है। रोहतास पुलिस का कहना है कि वे आरोपियों के पर्दाफाश के बेहद करीब पहुँच चुके हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।4