नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी को ग्राम सोनतरा से किए गिरफ्तार कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अखिलेश कौशिक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना तरेगांव जंगल पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रार्थी द्वारा थाना तरेगांव जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 25.06.2025 की रात्रि लगभग 10.00 से 11.00 बजे के मध्य घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसका आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया गया परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया। प्रार्थी को संदेह था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। रिपोर्ट पर थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित हुई, जिस पर महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर कथन लिया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी शत्रुहन करायेत पिता नरेश करायेत उम्र 19 वर्ष साकिन सोनतरा थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम द्वारा वर्ष 2024 में पहली बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा दिनांक 25.06.2025 को उसे बहला-फुसलाकर घर से भगाकर पुणे तथा विशाखापट्टनम ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई। पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 06.03.2026 को आरोपी शत्रुहन करायेत पिता नरेश करायेत उम्र 19 वर्ष साकिन सोनतरा थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य गवाहों के कथन एवं विवेचना की कार्यवाही जारी है।

- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।1
- 9.90 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मैहर के रामनगर में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों—आशू खरे और अमित पटेल—को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र ले गई है। जांच में सामने आया कि फ्रॉड की रकम का हिस्सा दोनों के खातों में ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- जिला मुख्यालय से नजदीकी गांव कुई रामगुड़ा शारसताल त्यागपुर गोपालपुर बासी देवरी एवं देव करा गांव की ओर हाथी विचरण कर रहै हैं जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम डीएफओ श्री अशोक सोलंकी उपवन मंडला अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जाटव वनपरि अतुल बघेल वनपरिक्षैत्र अधिकारी एवं टीम के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है3
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1