बिहार, समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, कुंवारी कन्या समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद इस मौके पर 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भी होगा शुभारंभ जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सिवैसिंहपुर पंचायत स्थित नंदनी गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में पहली बार आयोजित होने वाले चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, आयोजित 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा की अगुवाई मुख्य यजमान प्रो. मुकुंद कुमार एवं नीरू कुमारी की नेतृत्व में 501 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा पूरे गाजे बाजे, और घोड़े के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा । जबकि कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलते हुए बाया नदी के किनारे बाबा जलेश्वर स्थान के समीप, आचार्य संजय झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा जल को कलश में डाला गया । इसी उपरांत उक्त सभी कन्याओं ने कलश लेकर लगभग 2 किलोमीटर की नगर भ्रमण यात्रा करते हुए महायज्ञ स्थल पर विराम दी । इस अवसर पर वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य दिवाकर कृष्ण द्वारा 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जो शुक्रवार से प्रारम्भ होकर बुधवार तक चलेगा। वैसे कथा श्रवण के लिए सभी क्षेत्र वासी आमंत्रित हैं। जबकि कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है इसे देखते हुए आयोजकों द्वारा सुरक्षा के दृष्टि कोण से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। वहीं धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल है। कार्यक्रम में शामिल भक्त नवल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, यंत्री राय, जूली कुमारी, सुमन कुमार, राजा महतो, पिंकी देवी, बिट्टू कुमार, मंटू भारती सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और अनु को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, ससुराल पक्ष इस मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। #VaishaliNews #DowryDeath #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForAnu #Rajapakar #Hajipur #FSLInvestigation #DowryCase1
- समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बुद्धा गैस एजेंसी द्वारा भेंडर को डिलीवरी रसीद नहीं उपलब्ध कराये जाने के कारण ऐजेंसी का चककर लगा रहें है उपभोक्ता.1
- विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कभी हमारे घर-आंगन की रौनक रही गौरैया आज तेजी से गायब हो रही है। इस वीडियो में जानिए: ✔️ गौरैया क्यों हो रही है खत्म ✔️ इसके पीछे के बड़े कारण ✔️ और कैसे हम इसे फिर से अपने घरों में ला सकते हैं आइए इस विश्व गौरैया दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें — “गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ”1
- Post by JMBNEWS1
- Post by Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur4
- धरती के भगवान डॉक्टर बने हैवान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का पुलिस से मिल कर इंजरी रिपोर्ट हीं बदल दिया1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव में एक बार फिर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब , परिजन हुए हताश । जी हां यह घटना बीते रात बुधवार की बताई जा रही है जो आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव के निजामत टोले के वार्ड संख्या-5 की है जहां बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ दो घरों में लाखों की भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की अनुमान है। आपको बतादु की यह घटना उक्त गांव के रहने वाले सीताराम राय के घर को निशाना बनाते हुए जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, एलआईसी के दस्तावेज, लगभग 65 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के गहने और करीब 15 कीमती साड़ियां चोरी कर ली गई हैं। वहीं, दूसरे व्यक्ति यशवंत राय के घर से नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए चोर चलते बना । वहीं घटनास्थल पर चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए निशानदेही में दो गमछे, लोहे का रॉड और एक खुरपी भी बरामद की गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात पूरी तैयारी के साथ शातिर चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया है। इस मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने कुल छह घरों में चोरी करने का प्रयास किया था ,लेकिन दो घरों में ही चोर सफल हो सके। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोज प्रसाद सुनील ने पुलिस की शिथिलता कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यह कहा कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर पड़ सकता है। इसलिए कि क्षेत्र में अज्ञात चोरों की बाढ़ आ चुकी है और कई घटना का अंजाम भी दिया जा चुका है । और पुलिस हाथ पर हाथ जोड़कर बैठे हुई है जिसका उद्भेदन आज तक नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना पहुंचे डायल 112 की पुलिस टीम मौजूद थीं जबकि इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन, पुलिस द्वारा की जा रही है ।1
- मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 489 कार्टून शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के मुताबिक, यह खेप बिहार के ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। #VaishaliNews #MahuaPolice #LiquorSmuggling #BiharNews #BreakingNews1
- समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 8 स्थित भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर से चैती नवरात्रा के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया.1