बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव में एक बार फिर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब , परिजन हुए हताश । जी हां यह घटना बीते रात बुधवार की बताई जा रही है जो आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव के निजामत टोले के वार्ड संख्या-5 की है जहां बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ दो घरों में लाखों की भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की अनुमान है। आपको बतादु की यह घटना उक्त गांव के रहने वाले सीताराम राय के घर को निशाना बनाते हुए जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, एलआईसी के दस्तावेज, लगभग 65 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के गहने और करीब 15 कीमती साड़ियां चोरी कर ली गई हैं। वहीं, दूसरे व्यक्ति यशवंत राय के घर से नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए चोर चलते बना । वहीं घटनास्थल पर चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए निशानदेही में दो गमछे, लोहे का रॉड और एक खुरपी भी बरामद की गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात पूरी तैयारी के साथ शातिर चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया है। इस मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने कुल छह घरों में चोरी करने का प्रयास किया था ,लेकिन दो घरों में ही चोर सफल हो सके। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोज प्रसाद सुनील ने पुलिस की शिथिलता कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यह कहा कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर पड़ सकता है। इसलिए कि क्षेत्र में अज्ञात चोरों की बाढ़ आ चुकी है और कई घटना का अंजाम भी दिया जा चुका है । और पुलिस हाथ पर हाथ जोड़कर बैठे हुई है जिसका उद्भेदन आज तक नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना पहुंचे डायल 112 की पुलिस टीम मौजूद थीं जबकि इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन, पुलिस द्वारा की जा रही है ।

- बिहार, समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, कुंवारी कन्या समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद इस मौके पर 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भी होगा शुभारंभ जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सिवैसिंहपुर पंचायत स्थित नंदनी गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में पहली बार आयोजित होने वाले चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, आयोजित 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा की अगुवाई मुख्य यजमान प्रो. मुकुंद कुमार एवं नीरू कुमारी की नेतृत्व में 501 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा पूरे गाजे बाजे, और घोड़े के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा । जबकि कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलते हुए बाया नदी के किनारे बाबा जलेश्वर स्थान के समीप, आचार्य संजय झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा जल को कलश में डाला गया । इसी उपरांत उक्त सभी कन्याओं ने कलश लेकर लगभग 2 किलोमीटर की नगर भ्रमण यात्रा करते हुए महायज्ञ स्थल पर विराम दी । इस अवसर पर वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य दिवाकर कृष्ण द्वारा 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जो शुक्रवार से प्रारम्भ होकर बुधवार तक चलेगा। वैसे कथा श्रवण के लिए सभी क्षेत्र वासी आमंत्रित हैं। जबकि कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है इसे देखते हुए आयोजकों द्वारा सुरक्षा के दृष्टि कोण से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। वहीं धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल है। कार्यक्रम में शामिल भक्त नवल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, यंत्री राय, जूली कुमारी, सुमन कुमार, राजा महतो, पिंकी देवी, बिट्टू कुमार, मंटू भारती सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- वैशाली जिले के महनार से तेज रफ्तार का खतरनाक मामला सामने आया है। थाना रोड स्थित खाकी बाबा मजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पोखर में जा गिरे। #महनार_हादसा #सड़क_दुर्घटना #तेज_रफ्तार #वैशाली_न्यूज़ #पटना_रेफर #नाबालिग_ड्राइवर #ब्रेकिंग_न्यूज़1
- दुबाहा पंचायत का एक यूट्यूब बर नया चैनल बनाया है सब्सक्राइब करें, लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें आप लोग सहायता करें1
- Post by JMBNEWS1
- पटना /बख्तियारपुर : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना यानी कलश स्थापना से होती है और भक्त नौ दिनों तक व्रत, दुर्गा पाठ, आरती तथा अखंड ज्योत के साथ मां की उपासना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर बख्तियारपुर से सटे करौटा में स्थित मां जगदंबा मंदिर करौटा में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। राजधानी पटना से करीब 40 किलोमीटर पूर्व स्थित इस मंदिर की महत्ता काफी प्रसिद्ध है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है। स्थानीय मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां से मनोकामना मांगते हैं, उनकी इच्छा माता जरूर पूरी करती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति यहां मन्नत मांगने आते हैं। कई भक्तों का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे हर वर्ष माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी कारण बिहार के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ और हवन भी करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में माता की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे शुभ माना जाता है, जबकि विदाई हाथी पर होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है। पहले यहां चारों ओर खेत हुआ करते थे और पीपल के पेड़ के पास काले पत्थर की माता की मूर्ति स्थापित थी, जिसकी ग्रामीण कुल देवी के रूप में पूजा करते थे। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और परिसर में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान शिव तथा हनुमान जी के मंदिर भी बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया है, जहां विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंदिर के सेवक अरविंद कुमार उर्फ मास्टर साहब के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी स्थापना के समय के बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान आंशिक शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना और हवन करते हैं। दूर से दिखने वाला मंदिर का ऊंचा गुंबद भी इस स्थान की पहचान बन चुका है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।1
- Post by Vaanishree News1
- Post by DEEPAK KUMAR2
- ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाने की चौकीदार सह मुंशी सुरेश पटेल को सड़क दुर्घटना में घायल थाना से घर जाने के क्रम में टेढ़ी बाजार के समीप ठेला के जोरदार ठोकर में बाईक सवार चौकीदार सह मुंशी को बाएं पैर टूट जाने से गंभीर रूप से घायल, ठेला वाला चालक फरार, इलाज जारी। घायल चौकीदार का पहचान शिवसिंह पुर पंचायत निवासी सुरेश पटेल के रूप में कि गई है जबकि ठेले वाला का पहचान ठेढ़ी बाजार के रहने वाला डोरियल पासवान के रूप में कि गई है ।1