Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौगांव की दो युवतियां 5 दिन से लापता मुस्लिम समाज ने किया थाने का धेराव नौगांव की दो युवतियां 5 दिन से लापता मुस्लिम समाज ने किया थाने का धेराव । 5 दिन से लापता युवतियों के परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है । नौगांव थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने कहा की युवतियों की तलाश जारी है और जल्द से जल्द उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा ।
The best news
नौगांव की दो युवतियां 5 दिन से लापता मुस्लिम समाज ने किया थाने का धेराव नौगांव की दो युवतियां 5 दिन से लापता मुस्लिम समाज ने किया थाने का धेराव । 5 दिन से लापता युवतियों के परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है । नौगांव थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने कहा की युवतियों की तलाश जारी है और जल्द से जल्द उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा ।
- User5394Chhatarpur, Madhya Pradesh👏19 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही छतरपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना बमीठा पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 510 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में एक ढाबे के सामने संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष उर्फ संतु प्रजापति (निवासी गंगवाहा, बमीठा) को 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार बेचने वाले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सद्दूपूरा तिगैला, खजुराहो रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर सुनील तिवारी (निवासी गंगवाहा, थाना बमीठा) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक क्रिस्टोफर टोपो, प्रधान आरक्षक रामकृपाल शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।1
- छतरपुर जिले के बिजावर में फाइलेरिया रोग की दबाओ का किया गया वितरण1
- सतगुवां सरपंच का जिला पंचायत में धरना, 24 किमी दूर सचिव को वित्तीय अधिकार देने का विरोध, काम ठप टीकमगढ़ जिले की जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम सतगुवां की सरपंच संगीता यादव ने पंचायत के वित्तीय अधिकार 24 किमी दूर पदस्थ सचिव को सौंपने के विरोध में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।1
- *जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन* *बड़ा जैन मंदिर के पास हुए विवाद पर जैन समाज ने रखा अपना पक्ष* टीकमगढ़ । दिनांक 12.02.2026 को टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन समाज के सबसे प्राचीन जैन मंदिर के पास हुए विवाद मारपीट के संबंध में जैन समाज ने जाकर अपना पक्ष पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के समक्ष रखा जिसमें भरी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। जैसामज का पक्ष अधिवक्ता अविरल जैन ने रखते हुए बताया कि कल जो जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो रहा था उसमें जो भी बाधा उत्पन्न कर मारपीट की गई है उससे समाज व्यथित है । समाज के मंदिर के प्रति असुरक्षा की भावना व्याप्त है। जैन समाज द्वारा अपने खर्चे से बड़ा जैन मंदिर के लिए गेट निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें से विवाद हो गया जिसकी वीडियो पूरे शहर में व्याप्त है। उक्त वीडियो के बाद एक नारेटिव शहर में जैन समाज को बदनाम करने की नीयत से फैलाया जा रहा है कि जैन समाज द्वारा मंदिर के माध्यम से अतिक्रमण किया जा रहा है जो गलत है। जैन समाज के द्वारा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा भी द्वेषभावना से कल का कृत्य किया गया है बो गलत है। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते है और जिनके द्वारा घटना शुरू की गई है उनपर कार्यवाही की जाए और जैन समाज के व्यक्तियों पर अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इस मौके पर जैन बड़ा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री संजय कुमार जैन लोहिया, अनिल जैन, अमरचंद्र जैन, संतोष कुमार जैन, प्रेमचंद्र जैन, रूपचन्द्र जैन कैलाश चंद्र जैन, रचित नायक, अभिषेक सिंघाई होंडा, सौरभ पाली, विकास जैन, अमिताभ जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन, अरविंद्र सिंघाई एवं समस्त जैन समाज उपस्थित रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त ज्ञापन लिया गया एवं विधि सम्मत शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।3
- आज जंतर-मंतर पर महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर नगीना सांसद भाई चंद्र शेखर आजाद जी अपनों के बीच।1
- महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना झांसी–मिर्जापुर मार्ग पर महोबा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मनोज, निवासी भटेवरा चौकी गोहरारी, किसी निजी कार्य से पनवाड़ी जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। एंकर आउट्रो: फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पहले सुंदरकांड पाठ किया और उसके बाद सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प से आगे बढ़ते हुए दो लाख से अधिक हनुमान चालीसा पाठ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि देशभर में गठित हो रहे बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल अब ‘वानर दूत’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी मंडल को कोई परेशानी होने पर सूचना मिलते ही वानर दूत सहायता के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने भविष्य में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य भी रखा। पीले रंग में रंगा समूचा पंडाल कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा पंडाल पीले रंग में सजा दिखाई दिया, जिसने एकरूपता और सामूहिकता का संदेश दिया। सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के हाथरस के मारुति नंदन मानस संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। वहीं मऊ (उ.प्र.) की श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के मार्गदर्शन में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया। कथा पंडाल में उपस्थित 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे कुल पाठों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच गई। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के राजू दास महाराज, बाल योगेश्वर दास महाराज, राघवेंद्र महाराज, ब्रह्मर्षि जय गोविंदाचार्य जी, राजेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर बालक दास महाराज (बूंदी), परमेश्वर दास महाराज (भीलवाड़ा), रामचरण दास महाराज, यशवर्धनाचार्य महाराज, जगदीश पुरी महाराज और ऋषभदास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।1
- महोबा जिले के स्कूल से बहुत दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है1
- महोबा।मिड-डे मील योजना से जुड़ी एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। बच्चों के पोषण के लिए दिए जाने वाले दूध में पानी मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्कूल परिसर में बच्चों को बांटे जाने वाले दूध में पानी मिलाते हुए दिखाया गया है। इसे देखकर अभिभावकों में नाराजगी है और योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला मिड-डे मील वितरण के दौरान का है। फिलहाल प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।1