logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी में मोहन सरकार की कृषि कैबिनेट के सियासी मायने 28 सीटों पर बराबरी का समीकरण 7 आदिवासी जिलों पर फोकस बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को नागलवाड़ी में आयोजित होने जा रही कृषि कैबिनेट बैठक के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। निमाड़ अंचल के सात जिलों—खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर—को साधने की रणनीति के रूप में इस बैठक को देखा जा रहा है। इन सात जिलों की कुल 28 विधानसभा सीटों में से 14 पर कांग्रेस और 14 पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिहाज से यह बैठक अहम मानी जा रही है। नागलवाड़ी में अस्थायी मंत्रालय बैठक का आयोजन शिखरधाम स्थित भिलट देव मंदिर की तलहटी में बने आठ एकड़ के गार्डन में किया जा रहा है। यहां एसी डोम और अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप तैयार किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जुलवानिया में आयोजित भगोरिया हाट में भी शामिल होंगे। यह प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक है। इससे पहले जबलपुर (भेड़ाघाट), सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर और पचमढ़ी में बैठकें हो चुकी हैं। इन मुद्दों पर होगी चर्चा सूत्रों के मुताबिक बैठक में निम्न विषयों पर मंथन संभव है— किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार,उन्नत बीज और बेहतर बाजार व्यवस्था,आय दोगुनी करने की कार्ययोजना मसाला फसलों (मिर्च, हल्दी, धनिया) को बढ़ावा,पशुपालकों को आधुनिक प्रशिक्षण (ब्राजील मॉडल),किसानों के खातों को समग्र आईडी से जोड़ना,कृषि संबंधी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराना उद्यानिकी विभाग द्वारा मसाला फसलों के लिए नई योजना की घोषणा भी संभव बताई जा रही है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट की मांग नागलवाड़ी क्षेत्र टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय किसान संतोष भायल, दिनेश यादव और मुकेश गेहलोत ने क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट (कैचप प्लांट) स्थापित करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि यहां का टमाटर देश के 10 से अधिक राज्यों में सप्लाई होता है और निर्यात की भी संभावनाएं हैं। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि कृषि कैबिनेट को लेकर सुरक्षा, पार्किंग, मंच और वीआईपी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि मोहन सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नागलवाड़ी को 1900 करोड़ रुपए की सौगात दी गई थी। विधानसभा सत्र समय से पहले समाप्त कर सरकार जनता के सवालों से बच रही है। वहीं भाजपा जिला प्रभारी बाबूलाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के नेताओं ने अपने कार्यकाल में जिले के विकास के लिए ठोस कार्य नहीं किए। चुनावी नजर से अहम बैठक राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, निमाड़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में कृषि कैबिनेट के माध्यम से सरकार विकास और किसान हितैषी निर्णयों का संदेश देना चाहती है।नागलवाड़ी की यह बैठक प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

15 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

बड़वानी में मोहन सरकार की कृषि कैबिनेट के सियासी मायने 28 सीटों पर बराबरी का समीकरण 7 आदिवासी जिलों पर फोकस बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को नागलवाड़ी में आयोजित होने जा रही कृषि कैबिनेट बैठक के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। निमाड़ अंचल के सात जिलों—खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर—को साधने की रणनीति के रूप में इस बैठक को देखा जा रहा है। इन सात जिलों की कुल 28 विधानसभा सीटों में से 14 पर कांग्रेस और 14 पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिहाज से यह बैठक अहम मानी जा रही है। नागलवाड़ी में अस्थायी मंत्रालय बैठक का आयोजन शिखरधाम स्थित भिलट देव मंदिर की तलहटी में बने आठ एकड़ के गार्डन में किया जा रहा है। यहां एसी डोम और अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप तैयार किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जुलवानिया में आयोजित भगोरिया हाट में भी शामिल होंगे। यह प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक है। इससे पहले जबलपुर (भेड़ाघाट), सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर और पचमढ़ी में बैठकें हो चुकी हैं। इन मुद्दों पर होगी चर्चा सूत्रों के मुताबिक बैठक में निम्न विषयों पर मंथन संभव है— किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार,उन्नत बीज और बेहतर बाजार व्यवस्था,आय दोगुनी करने की कार्ययोजना मसाला फसलों (मिर्च, हल्दी, धनिया) को बढ़ावा,पशुपालकों को आधुनिक प्रशिक्षण (ब्राजील मॉडल),किसानों के खातों को समग्र आईडी से जोड़ना,कृषि संबंधी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराना उद्यानिकी विभाग द्वारा मसाला फसलों के लिए नई योजना की घोषणा भी संभव बताई जा रही है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट की मांग नागलवाड़ी क्षेत्र टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय किसान संतोष भायल, दिनेश यादव और मुकेश गेहलोत ने क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट (कैचप प्लांट) स्थापित करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि यहां का टमाटर देश के 10 से अधिक राज्यों में सप्लाई होता है और निर्यात की भी संभावनाएं हैं। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि कृषि कैबिनेट को लेकर सुरक्षा, पार्किंग, मंच और वीआईपी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि मोहन सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नागलवाड़ी को 1900 करोड़ रुपए की सौगात दी गई थी। विधानसभा सत्र समय से पहले समाप्त कर सरकार जनता के सवालों से बच रही है। वहीं भाजपा जिला प्रभारी बाबूलाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के नेताओं ने अपने कार्यकाल में जिले के विकास के लिए ठोस कार्य नहीं किए। चुनावी नजर से अहम बैठक राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, निमाड़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में कृषि कैबिनेट के माध्यम से सरकार विकास और किसान हितैषी निर्णयों का संदेश देना चाहती है।नागलवाड़ी की यह बैठक प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • user_Ajay Goyal
    Ajay Goyal
    Kukshi, Dhar
    😂
    3 hrs ago
  • user_Ajay Goyal
    Ajay Goyal
    Kukshi, Dhar
    😡
    3 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंजड की हाई टेक सिटी में बसा मैरेज गार्डन को स्वच्छता के पैमाने को डर किनार कर गार्डन की गन्दगी को गार्डन के पीछे ही फेक कर रहवासियों को गन्दगी और बदबू के हवाले कर दिया जबकि पास ही आश्रम में रहने वाले साधु संतों पर भी रहम नही कर रहा है आश्रम में आने वाले साधक की पीड़ा बढ़ती जा रही है
    2
    अंजड की हाई टेक सिटी में बसा मैरेज गार्डन को स्वच्छता के पैमाने को डर किनार कर गार्डन की गन्दगी को गार्डन के पीछे ही फेक कर रहवासियों को गन्दगी और बदबू के हवाले कर दिया जबकि पास ही आश्रम में रहने वाले साधु संतों पर भी रहम नही कर रहा है आश्रम में आने वाले साधक की पीड़ा बढ़ती जा रही है
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Vijay Sharma
    1
    Post by Vijay Sharma
    user_Vijay Sharma
    Vijay Sharma
    सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *आमखुट भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, चालक परिचालक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोलू पटेल जोबट पूर्व विधायक माधु सिंह डावर का भव्य स्वागत*
    1
    *आमखुट भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, चालक परिचालक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोलू  पटेल जोबट पूर्व विधायक माधु सिंह डावर का भव्य स्वागत*
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *📹सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी। 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज📹* *👍LIKE 🧶SHARE & SUBSCRIBE 🎯*
    1
    *📹सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी। 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज📹*
*👍LIKE 🧶SHARE & SUBSCRIBE 🎯*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पीथमपुर में जायका वित्त पोषित एमपी ट्रांसको परियोजनाओं का निरीक्षण* *प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का किया दौरा, गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्धता पर जताया संतोष* *धार 1 मार्च 2026।* जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-द्वितीय वित्त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जायका के द्वि-सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी एवं जायका के भारतीय प्रतिनिधि श्री कुनाल गुप्ता शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने परियोजनाओं के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पीथमपुर स्थित 400 केवी सब-स्टेशन में जायका द्वारा वित्तपोषित 315 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। साथ ही परियोजना का सूक्ष्म मूल्यांकन भी किया गया। *औद्योगिक इकाइयों का किया दौरा, लिया प्रत्यक्ष फीडबैक* निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि ट्रांसफॉर्मर के स्थापित एवं ऊर्जीकृत होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे धार जिले की औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है। प्राप्त जानकारी के प्रत्यक्ष सत्यापन हेतु इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का स्वयं आकलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान जायका प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ बैठक कर फीडबैक भी लिया। *विद्युत आपूर्ति हुई अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण* निरीक्षण के दौरान एसआरएफ लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने जायका टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए। कंपनी ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर के ऊर्जीकृत होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति पूरी तरह स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण हो गई है। एसआरएफ इंडस्ट्रीज के लीगल हेड श्री मिश्रा ने बताया कि बेहतर विद्युत उपलब्धता के कारण कंपनी 132 केवी स्तर पर अपना लोड बढ़ाकर लगभग 15 एमवीए करने की तैयारी में है, जिससे दो नई उत्पादन इकाइयों को संचालन में लाया जा सकेगा। *एमपी ट्रांसको की मुक्तकंठ से सराहना* जायका की अंतरराष्ट्रीय टीम ने एमपी ट्रांसको की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जायका वित्तपोषित परियोजनाओं के माध्यम से बेहतर लोड प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है, जिससे धार जिले के कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक इकाइयों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। टीम ने परियोजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। *ये अधिकारी रहे उपस्थित* निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना, अधीक्षण अभियंता श्री जयेश चोपड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री अनिषकांत दुबे, श्री विश्वप्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता जैन, सहायक अभियंता श्री राजू दास बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    पीथमपुर में जायका वित्त पोषित एमपी ट्रांसको परियोजनाओं का निरीक्षण*
*प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का किया दौरा, गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्धता पर जताया संतोष*
*धार 1 मार्च 2026।* जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-द्वितीय वित्त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
जायका के द्वि-सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी एवं जायका के भारतीय प्रतिनिधि श्री कुनाल गुप्ता शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने परियोजनाओं के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पीथमपुर स्थित 400 केवी सब-स्टेशन में जायका द्वारा वित्तपोषित 315 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। साथ ही परियोजना का सूक्ष्म मूल्यांकन भी किया गया।
*औद्योगिक इकाइयों का किया दौरा, लिया प्रत्यक्ष फीडबैक*
निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि ट्रांसफॉर्मर के स्थापित एवं ऊर्जीकृत होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे धार जिले की औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है।
प्राप्त जानकारी के प्रत्यक्ष सत्यापन हेतु इवैल्यूएटर सुश्री हिसाए ताकाहाशी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का स्वयं आकलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान जायका प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ बैठक कर फीडबैक भी लिया।
*विद्युत आपूर्ति हुई अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण*
निरीक्षण के दौरान एसआरएफ लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने जायका टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए। कंपनी ने बताया कि पावर ट्रांसफॉर्मर के ऊर्जीकृत होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति पूरी तरह स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण हो गई है।
एसआरएफ इंडस्ट्रीज के लीगल हेड श्री मिश्रा ने बताया कि बेहतर विद्युत उपलब्धता के कारण कंपनी 132 केवी स्तर पर अपना लोड बढ़ाकर लगभग 15 एमवीए करने की तैयारी में है, जिससे दो नई उत्पादन इकाइयों को संचालन में लाया जा सकेगा।
*एमपी ट्रांसको की मुक्तकंठ से सराहना*
जायका की अंतरराष्ट्रीय टीम ने एमपी ट्रांसको की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जायका वित्तपोषित परियोजनाओं के माध्यम से बेहतर लोड प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है, जिससे धार जिले के कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक इकाइयों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। टीम ने परियोजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
*ये अधिकारी रहे उपस्थित*
निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना, अधीक्षण अभियंता श्री जयेश चोपड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री अनिषकांत दुबे, श्री विश्वप्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता जैन, सहायक अभियंता श्री राजू दास बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी। राजघाट बसाहट निवासी लखन वर्मा की सौंफ मंडी स्थित दुकान से पर्स चोरी का मामला सामने आया है। उनकी माता द्वारा रखा गया पर्स एक महिला उठाकर ले गई, जिसकी हरकत दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। पर्स में सोने के टॉप्स और 15–16 हजार रुपये नकद थे। टॉप्स की कीमत करीब 40–50 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार महिला को पाला बाजार में पकड़कर नगद राशि वापस ले ली गई। मामले की रिपोर्ट नानपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना के समय नानपुर में भगोरिया उत्सव भी चल रहा है। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
    1
    बड़वानी। राजघाट बसाहट निवासी लखन वर्मा की सौंफ मंडी स्थित दुकान से पर्स चोरी का मामला सामने आया है। उनकी माता द्वारा रखा गया पर्स एक महिला उठाकर ले गई, जिसकी हरकत दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। पर्स में सोने के टॉप्स और 15–16 हजार रुपये नकद थे। टॉप्स की कीमत करीब 40–50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार महिला को पाला बाजार में पकड़कर नगद राशि वापस ले ली गई। मामले की रिपोर्ट नानपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना के समय नानपुर में भगोरिया उत्सव भी चल रहा है। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • छकताला भगोरिया में ऐतिहासिक जनसैलाब, संस्कृति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने मांदल बजाकर किया भव्य गैर का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल छकताला भगोरिया महोत्सव इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया। आदिवासी परंपरा, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और ढोल-मांदल की गूंजती थाप के बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने स्वयं मंदल बजाकर भव्य गैर का नेतृत्व किया। जैसे ही मंदल की थाप गूंजी, पूरा छकताला क्षेत्र झूम उठा और हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, युवा व कार्यकर्ता गैर में शामिल होकर संस्कृति के रंग में रंग गए। इस बार छकताला भगोरिया में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों की संस्कृति की भी झलक नजर आई। गुजरात और महाराष्ट्र से आए समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक रंगीन बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गुजरात और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट दिखाई दी, जिसने भगोरिया को बहुरंगी और अंतरराज्यीय स्वरूप प्रदान किया। गैर के दौरान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया। यह दृश्य पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बना रहा। युवाओं का जोश, ढोल-मांदल की लय और पारंपरिक गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सोंडवा ब्लॉक से हजारों कार्यकर्ता गैर में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बन गया। छकताला बेल्ट के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने एकजुटता का संदेश दिया। व्हिसिल ब्लोवर के रूप में चर्चित डॉ आनंद राय ने भी भगोरिया में पहुंचकर आदिवासी संस्कृति का आनंद लिया। उन्होंने गैर में शामिल होकर पारंपरिक उत्सव की सराहना की और इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताया। इस बार भगोरिया महोत्सव में विदेशी सैलानियों का भी विशेष जमावड़ा देखने को मिला। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने आदिवासी लोकनृत्य, वेशभूषा और परंपराओं को करीब से देखा और ग्रामीणों के साथ नृत्य कर इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और भाईचारे का संदेश देता है। छकताला भगोरिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की गौरवशाली विरासत, अंतरराज्यीय सांस्कृतिक समन्वय और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
    1
    छकताला भगोरिया में ऐतिहासिक जनसैलाब, संस्कृति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने मांदल बजाकर किया भव्य गैर का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके
जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
छकताला भगोरिया महोत्सव इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया। आदिवासी परंपरा, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और ढोल-मांदल की गूंजती थाप के बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने स्वयं मंदल बजाकर भव्य गैर का नेतृत्व किया। जैसे ही मंदल की थाप गूंजी, पूरा छकताला क्षेत्र झूम उठा और हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, युवा व कार्यकर्ता गैर में शामिल होकर संस्कृति के रंग में रंग गए।
इस बार छकताला भगोरिया में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों की संस्कृति की भी झलक नजर आई। गुजरात और महाराष्ट्र से आए समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक रंगीन बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गुजरात और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छाप स्पष्ट दिखाई दी, जिसने भगोरिया को बहुरंगी और अंतरराज्यीय स्वरूप प्रदान किया।
गैर के दौरान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया। यह दृश्य पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बना रहा। युवाओं का जोश, ढोल-मांदल की लय और पारंपरिक गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सोंडवा ब्लॉक से हजारों कार्यकर्ता गैर में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बन गया। छकताला बेल्ट के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने एकजुटता का संदेश दिया।
व्हिसिल ब्लोवर के रूप में चर्चित डॉ आनंद राय ने भी भगोरिया में पहुंचकर आदिवासी संस्कृति का आनंद लिया। उन्होंने गैर में शामिल होकर पारंपरिक उत्सव की सराहना की और इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताया।
इस बार भगोरिया महोत्सव में विदेशी सैलानियों का भी विशेष जमावड़ा देखने को मिला। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने आदिवासी लोकनृत्य, वेशभूषा और परंपराओं को करीब से देखा और ग्रामीणों के साथ नृत्य कर इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग प्रदान किया।
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और भाईचारे का संदेश देता है।
छकताला भगोरिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की गौरवशाली विरासत, अंतरराज्यीय सांस्कृतिक समन्वय और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खाटूश्याम मंदिर करही में चोरी का प्रयास,चोरी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में
    1
    खाटूश्याम मंदिर करही में चोरी का प्रयास,चोरी करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में
    user_प्रभु रंसोरे
    प्रभु रंसोरे
    महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.