logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_जन सेवक
जन सेवक
Doctor Gaya, Bihar•
5 hrs ago

  • user_User5451
    User5451
    Bhargama, Araria
    💣
    2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • धराउत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का डीआरडीए के निदेशक ने किया औचक निरीक्षण ,दो चिकित्सक अनुपस्थित डीएम अलंकृता पांडे के निर्देश पर डीआरडीए के निर्देशक सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी मखदुमपुर डॉक्टर रोहित कुमार मिश्रा के द्वारा धराउत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया ।निरीक्षण के दौरान निर्देशक ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दो चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए ,जिन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया ।निरीक्षण के क्रम में ओपीडी संचालन दवा उपलब्धता टीकाकरण व्यवस्था साफ सफाई पेयजल विद्युत व्यवस्था एवं समग्र रखरखाव की गांड जांच किया ।इस दौरान उन्हें कई कमियां मिली ।जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य को गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति रहने का निर्देश दिया ।साथ ही चेतावनी भी दिया कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही की पाई गई तो कड़ी से कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    धराउत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का डीआरडीए के निदेशक ने किया औचक निरीक्षण ,दो चिकित्सक अनुपस्थित
डीएम अलंकृता पांडे के निर्देश पर डीआरडीए के निर्देशक सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी मखदुमपुर डॉक्टर रोहित कुमार मिश्रा के द्वारा धराउत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया ।निरीक्षण के दौरान निर्देशक ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दो चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए ,जिन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया ।निरीक्षण के क्रम में ओपीडी संचालन दवा उपलब्धता टीकाकरण व्यवस्था साफ सफाई पेयजल विद्युत व्यवस्था एवं समग्र रखरखाव की गांड जांच किया ।इस दौरान उन्हें कई कमियां मिली ।जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य को गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति रहने का निर्देश दिया ।साथ ही चेतावनी भी दिया कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही की पाई गई तो कड़ी से कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • बुधवार को ढाई बजे के आसपास एक युवक को टार्गेट कर गोली चलाई गई। संयोग से युवक बाल बाल बच गया। लेकिन हमलावर भागने में सफल हो गया।
    1
    बुधवार को ढाई बजे के आसपास एक युवक को टार्गेट कर गोली चलाई गई। संयोग से युवक बाल बाल बच गया। लेकिन हमलावर भागने में सफल हो गया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • भयमुक्त भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस : बिहार में सुशासन का असहज सच बिहार में “सुशासन” अब एक नारा भर रह गया है, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार भयमुक्त होकर फल-फूल रहा है। अगर ऐसा नहीं होता, तो गया नगर प्रखंड के बीडीओ को दिन के उजाले में, अपने ही चेंबर में ₹50,000 रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा जाना संभव नहीं होता। पटना में सहायक निदेशक का ₹5 लाख रिश्वत लेते पकड़ा जाना भी इसी कड़ी का एक और उदाहरण है। सवाल यह नहीं है कि गिरफ्तारी हुई या नहीं, सवाल यह है कि गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ? क्या भ्रष्टाचार रुका? क्या दोषियों को सजा मिली? गिरफ्तारी की राजनीति, सजा का अकाल बिहार में हर कुछ महीनों में कोई न कोई अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ता है। प्रेस नोट जारी होता है, फोटो छपती है, सरकार अपनी पीठ थपथपा लेती है। लेकिन फिर वही अधिकारी कुछ समय बाद ज़मानत पर बाहर, कभी निलंबन से मुक्त, तो कभी बहाल होकर फिर उसी सिस्टम का हिस्सा बन जाता है। यदि यही “जीरो टॉलरेंस” है, तो यह नीति नहीं बल्कि डपोरशंखी घोषणा है। डर किसे नहीं है? आम नागरिक डरा हुआ है— फाइल आगे बढ़ाने से पहले, हक़ माँगने से पहले, शिकायत करने से पहले। लेकिन रिश्वतखोर लोक सेवक निडर है। क्योंकि उसे पता है: सजा की संभावना न्यूनतम है मुकदमे सालों चलेंगे विभागीय संरक्षण मिलेगा और अंततः “सब मैनेज हो जाएगा” निगरानी विभाग पर भी सवाल निगरानी विभाग की भूमिका केवल गिरफ्तारी तक सीमित क्यों है? चार्जशीट में देरी क्यों? दोष सिद्धि की दर इतनी कम क्यों? यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सिस्टम के भीतर सिस्टम भ्रष्टाचार को बचा रहा है? यह आरोप नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आवश्यक संदेह है— जिसका जवाब सरकार को देना होगा। "गिरफ्तारी बनाम मानवाधिकार" यदि कोई निर्दोष व्यक्ति गिरफ्तार होता है, तो वह निस्संदेह मानवाधिकार उल्लंघन है। लेकिन जब कोई अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाए तो उसे “निर्दोष” कहना कानून और नैतिकता—दोनों का अपमान है। फिर सवाल उठता है: अगर वह अपराधी नहीं है, तो गिरफ्तारी क्यों? और अगर अपराधी है, तो सजा क्यों नहीं? जब्त राशि और खोखला कानून रिश्वत की जब्त राशि सरकारी खजाने में चली जाती है, लेकिन जनता का भरोसा किस खजाने में जमा होता है? जब तक: समयबद्ध ट्रायल कठोर सजा संपत्ति जब्ती और स्थायी बर्खास्तगी नहीं होगी— तब तक भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं, बल्कि उसे सरकारी संरक्षण मिलता रहेगा। निष्कर्ष भ्रष्टाचार की गिरफ्तारी से सरकार की मंशा साबित नहीं होती, बल्कि भ्रष्टाचार की सजा से सुशासन साबित होता है। आज बिहार के सामने सवाल साफ़ है क्या सुशासन एक ब्रांड है, या फिर न्याय, भय और कानून पर आधारित एक वास्तविक शासन? अगर जवाब नहीं बदला, तो इतिहास लिखेगा— भ्रष्टाचार पकड़ा तो गया, पर सजा से बचा लिया गया।
    3
    भयमुक्त भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस : बिहार में सुशासन का असहज सच
बिहार में “सुशासन” अब एक नारा भर रह गया है, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार भयमुक्त होकर फल-फूल रहा है। अगर ऐसा नहीं होता, तो गया नगर प्रखंड के बीडीओ को दिन के उजाले में, अपने ही चेंबर में ₹50,000 रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा जाना संभव नहीं होता। पटना में सहायक निदेशक का ₹5 लाख रिश्वत लेते पकड़ा जाना भी इसी कड़ी का एक और उदाहरण है।
सवाल यह नहीं है कि गिरफ्तारी हुई या नहीं, सवाल यह है कि
गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?
क्या भ्रष्टाचार रुका?
क्या दोषियों को सजा मिली?
गिरफ्तारी की राजनीति, सजा का अकाल
बिहार में हर कुछ महीनों में कोई न कोई अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ता है। प्रेस नोट जारी होता है, फोटो छपती है, सरकार अपनी पीठ थपथपा लेती है। लेकिन फिर वही अधिकारी कुछ समय बाद ज़मानत पर बाहर, कभी निलंबन से मुक्त, तो कभी बहाल होकर फिर उसी सिस्टम का हिस्सा बन जाता है।
यदि यही “जीरो टॉलरेंस” है, तो यह नीति नहीं बल्कि डपोरशंखी घोषणा है।
डर किसे नहीं है?
आम नागरिक डरा हुआ है—
फाइल आगे बढ़ाने से पहले,
हक़ माँगने से पहले,
शिकायत करने से पहले।
लेकिन रिश्वतखोर लोक सेवक निडर है।
क्योंकि उसे पता है:
सजा की संभावना न्यूनतम है
मुकदमे सालों चलेंगे
विभागीय संरक्षण मिलेगा
और अंततः “सब मैनेज हो जाएगा”
निगरानी विभाग पर भी सवाल
निगरानी विभाग की भूमिका केवल गिरफ्तारी तक सीमित क्यों है?
चार्जशीट में देरी क्यों?
दोष सिद्धि की दर इतनी कम क्यों?
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि
क्या सिस्टम के भीतर सिस्टम भ्रष्टाचार को बचा रहा है?
यह आरोप नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आवश्यक संदेह है—
जिसका जवाब सरकार को देना होगा।
"गिरफ्तारी बनाम मानवाधिकार"
यदि कोई निर्दोष व्यक्ति गिरफ्तार होता है, तो वह निस्संदेह मानवाधिकार उल्लंघन है।
लेकिन जब कोई अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाए
तो उसे “निर्दोष” कहना
कानून और नैतिकता—दोनों का अपमान है।
फिर सवाल उठता है:
अगर वह अपराधी नहीं है, तो गिरफ्तारी क्यों?
और अगर अपराधी है, तो सजा क्यों नहीं?
जब्त राशि और खोखला कानून
रिश्वत की जब्त राशि सरकारी खजाने में चली जाती है,
लेकिन जनता का भरोसा
किस खजाने में जमा होता है?
जब तक:
समयबद्ध ट्रायल
कठोर सजा
संपत्ति जब्ती
और स्थायी बर्खास्तगी
नहीं होगी—
तब तक भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं,
बल्कि उसे सरकारी संरक्षण मिलता रहेगा।
निष्कर्ष
भ्रष्टाचार की गिरफ्तारी से सरकार की मंशा साबित नहीं होती,
बल्कि भ्रष्टाचार की सजा से सुशासन साबित होता है।
आज बिहार के सामने सवाल साफ़ है
क्या सुशासन एक ब्रांड है,
या फिर न्याय, भय और कानून पर आधारित एक वास्तविक शासन?
अगर जवाब नहीं बदला,
तो इतिहास लिखेगा—
भ्रष्टाचार पकड़ा तो गया, पर सजा से बचा लिया गया।
    user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    Photographer शेरघाटी, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साहपुर में भव्य जलयात्रा निकाली गई डोभी/गया डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा पंचायत अंतर्गत साहपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई लिलाजन नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात जलयात्रा पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य पवन मिश्रा द्वारा विधि-विधान एवं पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। आयोजकों ने बताया कि अगले दिन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि गुरुवार को हवन-पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप प्रसाद यादव, रामबली यादव, मोहन यादव, सुनील यादव, धनु यादव, श्रवण मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साहपुर में  भव्य जलयात्रा निकाली गई
डोभी/गया
डोभी प्रखंड क्षेत्र के बजौरा पंचायत अंतर्गत साहपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर  भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई लिलाजन नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात जलयात्रा पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य पवन मिश्रा द्वारा विधि-विधान एवं पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। आयोजकों ने बताया कि अगले दिन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि गुरुवार को हवन-पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर दिलीप प्रसाद यादव, रामबली यादव, मोहन यादव, सुनील यादव, धनु यादव, श्रवण मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • जहानाबाद के काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना समारोह के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा की शुरुआत भक्त ठाकुरवाड़ी संगम से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थापना समारोह को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    जहानाबाद के काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना समारोह के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा की शुरुआत भक्त ठाकुरवाड़ी संगम से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थापना समारोह को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार व गोह चौक से अतिक्रमण कर सड़क पर अपना दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से प्रशासन का डंडा चला है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से बाजार एवं चौक पर प्रचार कर 10 फरवरी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर देने का सूचित किया गया था। जिसका समय अवधि समाप्त होते ही बुधवार एसडीओ अमित राजन, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार दास, सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह दलबल के साथ जेसीबी एवं टैक्टर के साथ पहुंचे, और पहले सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गुमटी को जेसीबी के सहारे उठाकर हटाया गया। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपनी-अपनी दुकान खुद ही हटाने लगे। इस कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की भरपूर मदद की। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अतिक्रमण हटा। इस दौरान चार वाहनों का चालान भी काटा गया। वहीं सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बड़ी व छोटी वाहनों को नन पार्किंग जॉन में रखा गया है, अगर कोई वाहन पकड़ा गया तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। मामले में एसडीओ अमित कुमार राजन ने बताया कि यह कार्रवाई आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए कार्रवाई की गई है। इसे हर हाल में सभी को पालन करना होगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस-बल की तैनाती की गई थी।
    1
    गोह(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार व गोह चौक से अतिक्रमण कर सड़क पर अपना दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे से प्रशासन का डंडा चला है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से  बाजार एवं चौक पर प्रचार कर 10 फरवरी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर देने का सूचित किया गया था। जिसका समय अवधि समाप्त होते ही बुधवार एसडीओ अमित राजन, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार दास, सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार  सिंह दलबल के साथ जेसीबी एवं टैक्टर के साथ पहुंचे, और पहले सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गुमटी को जेसीबी के सहारे उठाकर हटाया गया। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपनी-अपनी दुकान खुद ही हटाने लगे। इस कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की भरपूर मदद की। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अतिक्रमण हटा। इस दौरान चार वाहनों का चालान भी काटा गया। वहीं सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बड़ी व छोटी वाहनों को नन पार्किंग जॉन में रखा गया है, अगर कोई वाहन पकड़ा गया तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। मामले में एसडीओ अमित कुमार राजन ने बताया कि यह कार्रवाई आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए कार्रवाई की गई है। इसे हर हाल में सभी को पालन करना होगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस-बल की तैनाती की गई थी।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • ल गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    ल
गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छापेमारी कर 18.2 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले डड़वा गांव निवासी कामदेव दास के घर छापेमारी कर एक लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया,  वहीं उक्त गांव निवासी विधायक दास के घर छापेमारी कर दो लीटर शराब बरामद किया गया, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। जबकि तेयाप गांव निवासी मिथलेश मांझी के घर छापेमारी कर 7.2 लीटर शराब बरामद किया, साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हमीदनगर बराज के समीप से एक मोटरसाइकिल से कुल आठ लीटर शराब बरामद किया, तथा तस्कर हमीदनगर गांव निवासी बिक्की कुमार व बिर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • जहानाबाद के मकरपुर मोड़ के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मंटू मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    जहानाबाद के मकरपुर मोड़ के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मंटू मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Title :- होली में चोली रंगेला 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬 #भोजपुरी न्यू सॉन्ग #trending #trendingsong #viralpost #reels
    1
    Title :- होली में चोली रंगेला
🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️
🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏
🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬
#भोजपुरी न्यू सॉन्ग
#trending #trendingsong #viralpost #reels
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.