पैसों के लालच में प्राइवेट अधिवक्ता ने की जमीन में धोखाधड़ी, गिरफ्तार कर भेजा जेल कलान। पैसों के लालच में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में कलान पुलिस ने एक प्राइवेट अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरा मामला बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगला से जुड़ा है। गांव निवासी मोरपाल पुत्र शिवराज सिंह ने तीन जुलाई को कलान थाने में प्रार्थना पत्र देकर भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार पांच अगस्त 2022 को गाटा संख्या 418 में कुल रकबा 0.898 हेक्टेयर में से 0.298 हेक्टेयर बैनामाशुदा भूमि को दोबारा फर्जी तरीके से बंधक रखकर एक लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भूमि को हड़पने की नीयत से एक लाख रुपये में बिक्री करने का प्रयास किया गया और 80 हजार रुपये लेकर विपिन के नाम इकरारनामा भी किया गया। इसके बाद दोबारा ऋण प्राप्त करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में क्षेत्राधिकारी स्तर से जांच कराई गई थी। अभिलेखीय परीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर प्राइवेट अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी गियूतिया, थाना परौर की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने चार अगस्त को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पैसों के लालच में प्राइवेट अधिवक्ता ने की जमीन में धोखाधड़ी, गिरफ्तार कर भेजा जेल कलान। पैसों के लालच में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में कलान पुलिस ने एक प्राइवेट अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरा मामला बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगला से जुड़ा है। गांव निवासी मोरपाल पुत्र शिवराज सिंह ने तीन जुलाई को कलान थाने में प्रार्थना पत्र देकर भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार पांच अगस्त 2022 को गाटा संख्या 418 में कुल रकबा 0.898 हेक्टेयर में से 0.298 हेक्टेयर बैनामाशुदा भूमि को दोबारा फर्जी तरीके से बंधक रखकर एक लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भूमि को हड़पने की नीयत से एक लाख रुपये में बिक्री करने का प्रयास किया गया और 80 हजार रुपये लेकर विपिन के नाम इकरारनामा भी किया गया। इसके बाद दोबारा ऋण प्राप्त करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में क्षेत्राधिकारी स्तर से जांच कराई गई थी। अभिलेखीय परीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर प्राइवेट अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी गियूतिया, थाना परौर की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने चार अगस्त को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- पैसों के लालच में प्राइवेट अधिवक्ता ने की जमीन में धोखाधड़ी, गिरफ्तार कर भेजा जेल कलान। पैसों के लालच में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में कलान पुलिस ने एक प्राइवेट अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरा मामला बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगला से जुड़ा है। गांव निवासी मोरपाल पुत्र शिवराज सिंह ने तीन जुलाई को कलान थाने में प्रार्थना पत्र देकर भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार पांच अगस्त 2022 को गाटा संख्या 418 में कुल रकबा 0.898 हेक्टेयर में से 0.298 हेक्टेयर बैनामाशुदा भूमि को दोबारा फर्जी तरीके से बंधक रखकर एक लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भूमि को हड़पने की नीयत से एक लाख रुपये में बिक्री करने का प्रयास किया गया और 80 हजार रुपये लेकर विपिन के नाम इकरारनामा भी किया गया। इसके बाद दोबारा ऋण प्राप्त करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में क्षेत्राधिकारी स्तर से जांच कराई गई थी। अभिलेखीय परीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर प्राइवेट अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी गियूतिया, थाना परौर की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने चार अगस्त को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- jila farookhabad badayun aur train gangaji BEL kitni Jor Pani chal raha hai aapka supporter Devnarayan1
- *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,पुलिस गश्त पर उठे सवाल; समाधान दिवस में भी पहुंची चोरी की शिकायत *अमृतपुर। फर्रुखाबाद* अमृतपुर चौकी क्षेत्र में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण लगातार अपनी फसलों की सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर, मोनोब्लॉक और पंपसेट गंवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *7 अगस्त की रात मोनोब्लॉक चोरी, नामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार* करनपुर दत्त निवासी छंगेलाल पुत्र सीताराम ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित उनके निजी खेत पर सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक पंप लगा था। इसका बिजली कनेक्शन उनके भाई सोवरन के नाम कराया गया था। आरोप है कि 7 अगस्त 2026 की रात सुनील पुत्र योगेंद्र सिंह व कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर तथा नन्हे पुत्र सुरेंद्र निवासी भुवनपुर खेत से मोनोब्लॉक चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जानकारी करने पर उक्त लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। *30 अगस्त को ट्यूबवेल से मोटर चोरी, समाधान दिवस में पहुंचा मामला* वहीं 5 सितंबर 2026 को तहसील समाधान दिवस में करनपुर दत्त निवासी जोगिंदर पुत्र छोटे सिंह ने शिकायती पत्र देकर दूसरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर के मुताबिक मढ़ैया और नयागांव के बीच करनपुर दत्त में उनका खेत है, जिसमें सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली गई। जोगिंदर ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने खेत के आसपास कई बार कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर और नन्हे पुत्र सुरेंद्र को देर रात घूमते देखा था। उनका कहना है कि आरोपितों का आसपास कोई खेत नहीं है, इसके बावजूद वे रात में खेतों की ओर घूमते दिखाई देते हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने मोटर चोरी में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। *पहले भी पंपसेट का इंजन चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल* ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले एक खेत में लगे राकेश कुमार के पंपसेट का इंजन भी चोरी हो चुका है। इस मामले में भी थाने पर शिकायत दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं हुई। लगातार खेतों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपितों पर शिकंजा कसा जाता तो शायद लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश लग सकता था। *पुलिस गश्त पर भी सवाल, एक महीने में आधा दर्जन चोरियों का दावा* ग्रामीणों का दावा है कि अमृतपुर क्षेत्र में एक ही महीने में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका सवाल है कि आखिर लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस सक्रिय कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है। रात के समय खेतों में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी न होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। *थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली होगी तो जांच कर कार्रवाई होगी* इस संबंध में अमृतपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की शिकायत किसे दी गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया होगा तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार सामने आ रही खेतों से चोरी की घटनाओं में पुलिस कब तक कार्रवाई करती है और ग्रामीणों को चोरों के आतंक से कब राहत मिलती है।4
- संभावित बाढ़ को लेकर एडीएम ने कसारी गांव का किया निरीक्षण, दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जलालाबाद। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम अरविंद कुमार ने क्षेत्र के ग्राम कसारी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय की स्थापना, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा जरूरतमंद लोगों तक समय से राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह तथा सिंचाई विभाग के जेई अनुज मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by Hariom1
- #ETAH एटा- पटाखा गोदाम पर प्रशासन का छापा, क्षमता से कई गुना ज्यादा बारूद मिला, गोदाम सील.. ➡️ बारूद के ढेर पर रह रहा था परिवार, साथ में बंधे थे मवेशी, भूसा भी रखा था - बड़ा हादसा टला.. ➡️ सकीट-औंछा मार्ग, जहांगीराबाद के पास स्थित सेठ जी पटाखे वाले' के गोदाम पर प्रशासन ने छापा मारा.. ➡️ SDM श्वेता सिंह, सीओ नीतीश गर्ग, CFO प्रशांत सिंह राणा और थाना प्रभारी मधु दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया तो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ी मिलीं। बड़ी खामियां:- - लाइसेंस सिर्फ 500 KG का, स्टॉक कई गुना ज्यादा - गोदाम के अंदर ही परिवार रह रहा था - गाय-भैंस और भूसा भी गोदाम में रखा था - अग्निशमन उपकरण नदारद ➡️ प्रशासन ने गोदाम को ताला लगाकर सील कर दिया, पुलिस ड्यूटी लगाई गई। कार्रवाई से पटाखा व्यापारियों में हड़कंप। #Etah #Sakit #FirecrackerGodownSeal #SDM #EtahBreaking #amupdate #etahcity #sakeet3
- *पटाखा गोदाम में मिली अनियमितता, संयुक्त टीम ने किया सीज* *एटा:-* एटा में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई एटा। पटाखा बनाने वाली फैक्ट्रियों और उनके भंडारण स्थलों में होने वाली संभावित विस्फोट की घटनाओं की रोकथाम को लेकर एटा पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग, थाना कोतवाली नगर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्रियों एवं गोदामों का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान श्याम जी पटाखा गोदाम में अनियमितताएं पाए जाने पर संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद संबंधित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पटाखों के निर्माण और भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही से आगजनी अथवा विस्फोट जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। इसी के मद्देनजर शासन की मंशा के अनुरूप जिले में पटाखा फैक्ट्रियों और भंडारण स्थलों की जांच लगातार की जा रही है। यह अभियान जिलाधिकारी एटा श्री अरविन्द कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Devnarayan Rajput aapka samachar reporter aapke liye नई-नई khabar Hai Lata rahega jyada jyada life share Karen aur mere channel ko subscribe Karen humko support mil sake1