Shuru
Apke Nagar Ki App…
jila farookhabad badayun aur train gangaji BEL kitni Jor Pani chal raha hai aapka supporter Devnarayan
Devnarayan
jila farookhabad badayun aur train gangaji BEL kitni Jor Pani chal raha hai aapka supporter Devnarayan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू तथा लूट के 5,250 रूपए सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण -* वादी अभयपाल सिंह पुत्र हेन्दपाल सिंह निवासी महेवा थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 को वादी अपने घर से ग्राम गोथुआ थाना सकरौली जा रहा था, तभी वादी द्वारा निधौली चौराहा से ग्राम गोथआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक एवं उसके एक साथी द्वारा वादी के साथ मारपीट एवं चाकू दिखाकर वादी से 6,000 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअस0-377/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1.जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2.आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू एवं लूट के 5,250 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-* 1. जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2. आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 2. 5,200 रुपए 3. एक अवैध चाकू *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित 2. उ0नि0 श्री राजीव पवांर 3. रि0का0 राजकुमार भाटी 4. रि0का0 अभिषेक कुमार।2
- पैसों के लालच में प्राइवेट अधिवक्ता ने की जमीन में धोखाधड़ी, गिरफ्तार कर भेजा जेल कलान। पैसों के लालच में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में कलान पुलिस ने एक प्राइवेट अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरा मामला बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगला से जुड़ा है। गांव निवासी मोरपाल पुत्र शिवराज सिंह ने तीन जुलाई को कलान थाने में प्रार्थना पत्र देकर भूमि संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार पांच अगस्त 2022 को गाटा संख्या 418 में कुल रकबा 0.898 हेक्टेयर में से 0.298 हेक्टेयर बैनामाशुदा भूमि को दोबारा फर्जी तरीके से बंधक रखकर एक लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भूमि को हड़पने की नीयत से एक लाख रुपये में बिक्री करने का प्रयास किया गया और 80 हजार रुपये लेकर विपिन के नाम इकरारनामा भी किया गया। इसके बाद दोबारा ऋण प्राप्त करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में क्षेत्राधिकारी स्तर से जांच कराई गई थी। अभिलेखीय परीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर प्राइवेट अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी गियूतिया, थाना परौर की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने चार अगस्त को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* *अमृतपुर में चोरों का आतंक: खेतों से मोनोब्लॉक-मोटर चोरी, शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार* एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,पुलिस गश्त पर उठे सवाल; समाधान दिवस में भी पहुंची चोरी की शिकायत *अमृतपुर। फर्रुखाबाद* अमृतपुर चौकी क्षेत्र में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण लगातार अपनी फसलों की सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर, मोनोब्लॉक और पंपसेट गंवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *7 अगस्त की रात मोनोब्लॉक चोरी, नामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार* करनपुर दत्त निवासी छंगेलाल पुत्र सीताराम ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित उनके निजी खेत पर सिंचाई के लिए मोनोब्लॉक पंप लगा था। इसका बिजली कनेक्शन उनके भाई सोवरन के नाम कराया गया था। आरोप है कि 7 अगस्त 2026 की रात सुनील पुत्र योगेंद्र सिंह व कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर तथा नन्हे पुत्र सुरेंद्र निवासी भुवनपुर खेत से मोनोब्लॉक चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जानकारी करने पर उक्त लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। *30 अगस्त को ट्यूबवेल से मोटर चोरी, समाधान दिवस में पहुंचा मामला* वहीं 5 सितंबर 2026 को तहसील समाधान दिवस में करनपुर दत्त निवासी जोगिंदर पुत्र छोटे सिंह ने शिकायती पत्र देकर दूसरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर के मुताबिक मढ़ैया और नयागांव के बीच करनपुर दत्त में उनका खेत है, जिसमें सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि 30 अगस्त की रात ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली गई। जोगिंदर ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने खेत के आसपास कई बार कमलेश पुत्र रामकिशन निवासी बिरसिंहपुर और नन्हे पुत्र सुरेंद्र को देर रात घूमते देखा था। उनका कहना है कि आरोपितों का आसपास कोई खेत नहीं है, इसके बावजूद वे रात में खेतों की ओर घूमते दिखाई देते हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने मोटर चोरी में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। *पहले भी पंपसेट का इंजन चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल* ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले एक खेत में लगे राकेश कुमार के पंपसेट का इंजन भी चोरी हो चुका है। इस मामले में भी थाने पर शिकायत दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं हुई। लगातार खेतों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपितों पर शिकंजा कसा जाता तो शायद लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश लग सकता था। *पुलिस गश्त पर भी सवाल, एक महीने में आधा दर्जन चोरियों का दावा* ग्रामीणों का दावा है कि अमृतपुर क्षेत्र में एक ही महीने में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका सवाल है कि आखिर लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस सक्रिय कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है। रात के समय खेतों में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी न होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। *थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली होगी तो जांच कर कार्रवाई होगी* इस संबंध में अमृतपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की शिकायत किसे दी गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया होगा तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातार सामने आ रही खेतों से चोरी की घटनाओं में पुलिस कब तक कार्रवाई करती है और ग्रामीणों को चोरों के आतंक से कब राहत मिलती है।4
- Post by Hariom1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट अग्रवाल बुक डिपो फतेहगढ़ पराग अग्रवाल की ओर से शिक्षक दिवस की नगर वासियों व क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं4
- संभावित बाढ़ को लेकर एडीएम ने कसारी गांव का किया निरीक्षण, दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जलालाबाद। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम अरविंद कुमार ने क्षेत्र के ग्राम कसारी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ शरणालय की स्थापना, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा जरूरतमंद लोगों तक समय से राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह तथा सिंचाई विभाग के जेई अनुज मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- *एटा - थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा को चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0स0- 153/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1. अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा। *बरामदगी-* 1. एक मोटर साइकिल 2. 01 अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. थानाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह 2. उ0नि0 सुनील कुमार 3. का0 नीरेश कुमार 4. का0 सुशील कुमार।2
- फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरिखेड़ा गांव में करीब एक वर्ष पहले 10 वर्षीय आशुतोष गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं और पीड़ित परिवार उनसे मिलकर न्याय की गुहार लगाने जा रहा है, तो परिवार का आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा है। पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचीं और परिवार के साथ मारपीट की। परिवार का कहना है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे अपने बच्चे की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के सामने न्याय की गुहार लगाना चाहते हैं। सवाल यह है कि अगर पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री तक अपनी बात भी नहीं पहुंचा सकता, तो आखिर न्याय की गुहार किसके दरवाजे पर लगाए? एक मासूम बच्चे की हत्या का दर्द झेल रहे परिवार को न्याय मांगने से रोकने के आरोप बेहद गंभीर हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जरूरत है। मुख्यमंत्री जी, फर्रुखाबाद में आपके सामने न्याय की उम्मीद लेकर पहुंच रहे पीड़ित परिवार की आवाज क्या आप तक पहुंच पाएगी?1
- CITY NEWS: नई विकास योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान में देरी का मामला पहुंचा संपूर्ण समाधान दिवस में1