logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-182 आज भी अपने स्वयं के भवन से वंचित है। भवन न होने के कारण इस केंद्र का संचालन किराए के मकान में हो रहा है, जिससे सेविका और सहायिका को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की सेविका मीरा देवी ने बताया कि केशव नगर में बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से उन्हें दूसरे के मकान में केंद्र चलाना पड़ता है और हर माह किराया भी देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपना भवन बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा केंद्र संचालन में भी कोई कठिनाई नहीं होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी भवन निर्माण न होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द पहल कर केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराया जाएगा। मुखिया मरुद्दीन जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए लिखकर दिया जा चुका है। पिपरा की सीडीपीओ ने जानकारी दी कि क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण पूरा कर संचालन किया जा रहा है और केंद्र संख्या-182 का भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।

1 hr ago
user_Laxman kumar
Laxman kumar
Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
1 hr ago

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-182 आज भी अपने स्वयं के भवन से वंचित है। भवन न होने के कारण इस केंद्र का संचालन किराए के मकान में हो रहा है, जिससे सेविका और सहायिका को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की सेविका मीरा देवी ने बताया कि केशव नगर में बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से उन्हें दूसरे के मकान में केंद्र चलाना पड़ता है और हर माह किराया भी देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपना भवन बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा केंद्र संचालन में भी कोई कठिनाई नहीं होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी भवन निर्माण न होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द पहल कर केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराया जाएगा। मुखिया मरुद्दीन जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए लिखकर दिया जा चुका है। पिपरा की सीडीपीओ ने जानकारी दी कि क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण पूरा कर संचालन किया जा रहा है और केंद्र संख्या-182 का भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-182 आज भी अपने स्वयं के भवन से वंचित है। भवन न होने के कारण इस केंद्र का संचालन किराए के मकान में हो रहा है, जिससे सेविका और सहायिका को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की सेविका मीरा देवी ने बताया कि केशव नगर में बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से उन्हें दूसरे के मकान में केंद्र चलाना पड़ता है और हर माह किराया भी देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपना भवन बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा केंद्र संचालन में भी कोई कठिनाई नहीं होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी भवन निर्माण न होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द पहल कर केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराया जाएगा। मुखिया मरुद्दीन जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए लिखकर दिया जा चुका है। पिपरा की सीडीपीओ ने जानकारी दी कि क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण पूरा कर संचालन किया जा रहा है और केंद्र संख्या-182 का भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।
    1
    सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-182 आज भी अपने स्वयं के भवन से वंचित है। भवन न होने के कारण इस केंद्र का संचालन किराए के मकान में हो रहा है, जिससे सेविका और सहायिका को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र की सेविका मीरा देवी ने बताया कि केशव नगर में बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से उन्हें दूसरे के मकान में केंद्र चलाना पड़ता है और हर माह किराया भी देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपना भवन बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा केंद्र संचालन में भी कोई कठिनाई नहीं होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन उपलब्ध होने पर भी भवन निर्माण न होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द पहल कर केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराया जाएगा। मुखिया मरुद्दीन जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए लिखकर दिया जा चुका है। पिपरा की सीडीपीओ ने जानकारी दी कि क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण पूरा कर संचालन किया जा रहा है और केंद्र संख्या-182 का भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सुरजापूर गाँव में एक नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन गया है, जिसके कारण गाँव के चारों ओर बाढ़ जैसे हालात हैं और पानी भरा हुआ है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रयासों से मुखिया महानंद पासवान ने इस नाले का काम शुरू तो करवाया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी यह नाला पूरा नहीं हो पाया है। बताया गया है कि इस काम को मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिसमें एक दिन काम करने के बाद तीन दिन बंद रहता है, और जब मन होता है तभी काम होता है, अन्यथा उसे छोड़ दिया जाता है। इसी क्रम में, चार दिन पहले नाला निर्माण स्थल से ट्रैक्टर पर सामान वापस ले जाया जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता ज़फ़रूल हसन को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल स्थल पर पहुँचकर सामान को वापस ले जाने से रोका। इस अधूरे नाले के कारण बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे गाँव के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आम लोगों को स्वच्छ वातावरण में जीने का अधिकार नहीं है। मो० ज़फ़रूल हसन के अनुसार, यह अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। गाँव के लोग सवाल करते हैं कि आखिर जनता अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहाँ।
    1
    सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सुरजापूर गाँव में एक नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन गया है, जिसके कारण गाँव के चारों ओर बाढ़ जैसे हालात हैं और पानी भरा हुआ है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रयासों से मुखिया महानंद पासवान ने इस नाले का काम शुरू तो करवाया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी यह नाला पूरा नहीं हो पाया है। बताया गया है कि इस काम को मनमाने तरीके से किया जा रहा है, जिसमें एक दिन काम करने के बाद तीन दिन बंद रहता है, और जब मन होता है तभी काम होता है, अन्यथा उसे छोड़ दिया जाता है।

इसी क्रम में, चार दिन पहले नाला निर्माण स्थल से ट्रैक्टर पर सामान वापस ले जाया जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता ज़फ़रूल हसन को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल स्थल पर पहुँचकर सामान को वापस ले जाने से रोका। इस अधूरे नाले के कारण बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे गाँव के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आम लोगों को स्वच्छ वातावरण में जीने का अधिकार नहीं है।

मो० ज़फ़रूल हसन के अनुसार, यह अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। गाँव के लोग सवाल करते हैं कि आखिर जनता अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहाँ।
    user_Md Jafrul Hasan
    Md Jafrul Hasan
    Voice of people प्रतापगंज, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • कुमारखंड प्रखंड में रविवार सुबह विभिन्न पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित कई स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने योग शिक्षकों, एएनएम और सीएचओ के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार के योग प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आसन, मयूरासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम क्रिया, कपालभाति क्रिया, ब्रजासन, शीर्षासन, धनुरासन और पद्मासन का अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम भतनी, रहटा, रानीपट्टी पश्चिम, बेलारी, श्रीनगर सहित कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. नवीन भारती, डॉ. वकार आलम, एएनएम प्रियंका कुमारी, जूली कुमारी, निर्जला कुमारी, रुबी कुमारी, सीएचओ प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी, अनिता टोप्पो, सीएचओ लाखन सिंह जाट, जीएनएम मनीष कुमार मंडोतिया, शोभा कुमारी, गुंजन कुमारी, नंदनी कुमारी, सीएचओ प्रधान चौधरी, रिया कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को शरीर को निरोगी बनाने के लिए आसनों का महत्व समझाया गया। बताया गया कि बीमारियों से बचाव और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है और योग हमारे लिए बहुत लाभदायक है।
    1
    कुमारखंड प्रखंड में रविवार सुबह विभिन्न पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित कई स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने योग शिक्षकों, एएनएम और सीएचओ के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार के योग प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आसन, मयूरासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम क्रिया, कपालभाति क्रिया, ब्रजासन, शीर्षासन, धनुरासन और पद्मासन का अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम भतनी, रहटा, रानीपट्टी पश्चिम, बेलारी, श्रीनगर सहित कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. नवीन भारती, डॉ. वकार आलम, एएनएम प्रियंका कुमारी, जूली कुमारी, निर्जला कुमारी, रुबी कुमारी, सीएचओ प्रीति कुमारी, अनिता कुमारी, अनिता टोप्पो, सीएचओ लाखन सिंह जाट, जीएनएम मनीष कुमार मंडोतिया, शोभा कुमारी, गुंजन कुमारी, नंदनी कुमारी, सीएचओ प्रधान चौधरी, रिया कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को शरीर को निरोगी बनाने के लिए आसनों का महत्व समझाया गया। बताया गया कि बीमारियों से बचाव और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है और योग हमारे लिए बहुत लाभदायक है।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में एक व्यवसायी रमेश मालाकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 45 वर्षीय व्यवसायी का शव सिनेमा हॉल चौक के पास स्थित उनके गोदाम में पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, और मृतक की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक रमेश मालाकार मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के सरस्वती वार्ड संख्या-3 के निवासी थे। वह पिछले डेढ़ वर्ष से अपने परिवार के साथ मुरलीगंज में रह रहे थे और दुकान तथा ठेला व्यवसाय चलाते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी विभा देवी और बड़े पुत्र ने उन्हें खाना खिलाया था, जिसके बाद वह अपने कमरे पर लौट गए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात में सब कुछ सामान्य था और किसी भी प्रकार की परेशानी का कोई संकेत नहीं मिला था। हालांकि, रविवार तड़के करीब 3 बजे जब उनका दूसरा पुत्र दुकान की ओर गया, तो उसने पिता को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गोदाम के अंदर रमेश मालाकार का शव पंखे से लटका हुआ देखा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पत्नी विभा देवी ने दावा किया है कि उनके पति का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था, लेकिन व्यवसाय से जुड़े लेन-देन के कारण कुछ लोगों का पैसा बकाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया है। विभा देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनकी दुकान से लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के बर्तनों की चोरी भी हुई थी, जिससे परिवार पहले से ही परेशान था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुरलीगंज थाना पुलिस, थाना अध्यक्ष नुरुल हक के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मौत आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल, मुरलीगंज क्षेत्र में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
    4
    मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में एक व्यवसायी रमेश मालाकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 45 वर्षीय व्यवसायी का शव सिनेमा हॉल चौक के पास स्थित उनके गोदाम में पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, और मृतक की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक रमेश मालाकार मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के सरस्वती वार्ड संख्या-3 के निवासी थे। वह पिछले डेढ़ वर्ष से अपने परिवार के साथ मुरलीगंज में रह रहे थे और दुकान तथा ठेला व्यवसाय चलाते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी विभा देवी और बड़े पुत्र ने उन्हें खाना खिलाया था, जिसके बाद वह अपने कमरे पर लौट गए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रात में सब कुछ सामान्य था और किसी भी प्रकार की परेशानी का कोई संकेत नहीं मिला था।

हालांकि, रविवार तड़के करीब 3 बजे जब उनका दूसरा पुत्र दुकान की ओर गया, तो उसने पिता को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गोदाम के अंदर रमेश मालाकार का शव पंखे से लटका हुआ देखा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पत्नी विभा देवी ने दावा किया है कि उनके पति का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था, लेकिन व्यवसाय से जुड़े लेन-देन के कारण कुछ लोगों का पैसा बकाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया है। विभा देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनकी दुकान से लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के बर्तनों की चोरी भी हुई थी, जिससे परिवार पहले से ही परेशान था।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुरलीगंज थाना पुलिस, थाना अध्यक्ष नुरुल हक के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मौत आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल, मुरलीगंज क्षेत्र में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • रविवार को सौर बाजार थाना परिसर के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक बाइक पर सवार युवक और युवती गुजर रहे एक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सोनवर्षा राज की ओर जा रहे बाइक सवार सौर बाजार थाना के समीप मुख्य सड़क मार्ग के किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से टक्कर लगने से बचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आ रहा एक ट्रक उन्हें अपनी चपेट में लेने वाला था। हालांकि, ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे युवक और युवती सुरक्षित बच गए, वरना एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक-युवती को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उन्हें सीएचसी सौर बाजार जाने की सलाह दी। लेकिन युवक-युवती ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और वे पूरी तरह सही सलामत हैं, सिर्फ उनकी बाइक की अगली लाइट टूट गई है। बताया जा रहा है कि सौर बाजार थाना परिसर के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालक अक्सर अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
    1
    रविवार को सौर बाजार थाना परिसर के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक बाइक पर सवार युवक और युवती गुजर रहे एक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सोनवर्षा राज की ओर जा रहे बाइक सवार सौर बाजार थाना के समीप मुख्य सड़क मार्ग के किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से टक्कर लगने से बचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आ रहा एक ट्रक उन्हें अपनी चपेट में लेने वाला था। हालांकि, ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे युवक और युवती सुरक्षित बच गए, वरना एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक-युवती को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उन्हें सीएचसी सौर बाजार जाने की सलाह दी। लेकिन युवक-युवती ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और वे पूरी तरह सही सलामत हैं, सिर्फ उनकी बाइक की अगली लाइट टूट गई है। बताया जा रहा है कि सौर बाजार थाना परिसर के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालक अक्सर अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • कुमारखंड के भतनी थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से 26 और 27 जून को पड़ने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण, आपसी भाईचारे और सादगी के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए जाएंगे और उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से आगाह किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान हंगामा करने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ताजिया जुलूस निकालने के लिए मेला कमेटी को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा और जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालना होगा। लाइसेंस 22 जून तक प्राप्त किया जा सकता है, जिसके लिए कम से कम 8 से 10 सदस्यीय टीम का गठन कर उनके पते, मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक कागजात थाने में जमा करने होंगे। मुहर्रम में होने वाले अखाड़ा (मेला) के लिए मेला समिति के अध्यक्षों को जगह चिह्नित कर थाने को सूचित करना होगा। प्रशासन ने लोगों से इन निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने और सहयोग देने की अपील की है। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, गजेन्द्र पौदार, बृजमोहन यादव, सुधीर सरदार, भूपेंद्र प्रसाद यादव, आलोक कुमार, शिवकुमार सिंह, कुमेश कुमार, रुपेश कुमार, फुरकान मियां, हलीम मियां, कलम खान, ईरशाद आलम, पीर मोहम्मद अंसारुल, चंदन कुमार और हाशिम खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कुमारखंड के भतनी थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से 26 और 27 जून को पड़ने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण, आपसी भाईचारे और सादगी के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए जाएंगे और उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।

थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से आगाह किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान हंगामा करने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ताजिया जुलूस निकालने के लिए मेला कमेटी को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा और जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालना होगा। लाइसेंस 22 जून तक प्राप्त किया जा सकता है, जिसके लिए कम से कम 8 से 10 सदस्यीय टीम का गठन कर उनके पते, मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक कागजात थाने में जमा करने होंगे। मुहर्रम में होने वाले अखाड़ा (मेला) के लिए मेला समिति के अध्यक्षों को जगह चिह्नित कर थाने को सूचित करना होगा। प्रशासन ने लोगों से इन निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने और सहयोग देने की अपील की है।

इस बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, गजेन्द्र पौदार, बृजमोहन यादव, सुधीर सरदार, भूपेंद्र प्रसाद यादव, आलोक कुमार, शिवकुमार सिंह, कुमेश कुमार, रुपेश कुमार, फुरकान मियां, हलीम मियां, कलम खान, ईरशाद आलम, पीर मोहम्मद अंसारुल, चंदन कुमार और हाशिम खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Hira kumar
    1
    Post by Hira kumar
    user_Hira kumar
    Hira kumar
    Nurse सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.