Shuru
Apke Nagar Ki App…
दौसा जिला अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट को लेकर दौसा विधायक दीनदयाल बेरवा पहुंचे जिला अस्पताल...
Ganesh Yogi
दौसा जिला अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट को लेकर दौसा विधायक दीनदयाल बेरवा पहुंचे जिला अस्पताल...
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ganesh Yogi1
- दौसा जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ की गई मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया बहुत ही तेज़ी से वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुढ़लिया निवासी नंदलाल मीणा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पथरी/अपेंडिक्स के दर्द से तड़पते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। आरोप है कि उस समय वार्ड में कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। जब मरीज ने स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी, तो विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल कर्मियों ने मरीज के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज के साथ दुर्व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर अस्पताल में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मरीज को बचाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद मरीज को इलाज नहीं दिया गया तथा उसकी पर्ची तक फाड़ दी गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी । इधर, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर्सिंग कर्मी की गलती सामने आई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संबंधित नर्सिंग कर्मी अनिल कुमार को एपीओ किया गया है तथा सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने भी अस्पताल पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की स्थिति को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी,सिक्योरिटी कंपनी के संचालक कैप्टन मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि मरीज और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था तथा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना ये है कि क्या इस पर कोई कार्यवाही होगी ये तो आने वाला समय बतायेगा3
- Post by Memory Loss1
- 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | महाराष्ट्र महाराष्ट्र के डोंबिवली (वेस्ट) में सैलरी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। सैलरी नहीं मिलने से नाराज़ डंपर चालक ने ठेकेदार की कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे कार आगे खड़े दूसरे डंपर से जा भिड़ी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मामले की जांच जारी है।1
- एस वी पब्लिक स्कूल का नवीन भवन का किया उद्घाटन बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित आर के पैराडाइज गार्डन के सामने माली मोहल्ला में एस वी पब्लिक स्कूल का नवीन भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रशासक सुमन शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा, जितेंद्र शास्त्री जिला अध्यक्ष,राम नवमी पर मां सरस्वती व राम दरबार का विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर एस वी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा सचिव श्रवण बोहरा भारतीय शिक्षा बोर्ड के सदस्य त्रिलोक सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा, ब्लॉक प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्य सियाराम भारद्वाज, व छोटेलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष,कालूराम मीणा, मुकेश मीणा, जे पी शर्मा,रामखिलाड़ी गुर्जर,रमाकांत पाठक, व बस्सी ब्लाक व तूंगा ब्लाक से आए सभी स्कूलों के निदेशक व भामाशाह गिर्राज पंचोली लाला वाला व श्रवण सैन, प्रकाश चंद जैन, आनंद सिंह, गोविंद सिंह राठौड़, सीताराम शर्मा, रामेश्वर परेवा, गिर्राज डंगायच,अखिल भारतीय हरियाणा गॉड ब्राह्मण समाज के बाबूलाल टीलावाला व काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल शर्मा के नेतृत्व में एस वी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा व सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर नवीन भवन का उद्घाटन किया इस दौरान स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस दौरान स्कूल में कई भामाशाह द्वारा स्कूल के लिए छत के पंखे व वाटर कुलर ,टेबल कुर्सी अन्य कई आइटम स्कूल के बालक बालिकाओं के लिए दिए इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा द्वारा सभी भामाशाहों व सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्य अतिथि अनिल शर्मा द्वारा राम नवमी के अवसर पर सभी को रंगारंग भजनों के माध्यम से उत्साहित किया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा का कहना है कि स्कूल में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं इस दौरान आए हुए सभी गणमान्य लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई सभी ने पंगत प्रसादी पाई इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ का भी माला व दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ राकेश कुमार मीणा वरिष्ठ अध्यापक का राजकीय सेवा में चयन राजकीय एकलव्य मॉडल स्कूल उदयपुर व स्टाफ की रिशीका खंडेलवाल का राजस्थान ग्रामीण बैंक में चयन होने पर इनका भी माला व दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल स्टाफ गिर्राज मीणा, सुनीता शर्मा, गीता गौतम, मनीष कुमार शर्मा, राजकुमार मीना, मीरा सैनी, गीता शर्मा, अनीता परेवा, अनीता शर्मा, मोनिका सैन,अन्य समस्त स्टाफ मौजूद थे कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक शर्मा द्वारा किया गया4
- लालसोट में महाकाली मंदिर से राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में झांकियां, डीजे व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। विधायक रामविलास मीणा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय रहा, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात रहा।5
- 8 साल की मासूम से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को दबोचा फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर दीनारपुर में भागवत कथा के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ घिनौना अपराध किया।घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव वालों की मदद से आरोपी अशोक कुमार को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है।गार्जियन के लिए जरूरी सावधानियां:–छोटे बच्चों को अकेले भीड़ या कार्यक्रमों में न भेजें बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जरूर सिखाएं किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की समझ दें बच्चों से रोज बातचीत करें, ताकि वे हर बात खुलकर बता सकें किसी भी संदिग्ध घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। जरूरत है जागरूकता, सतर्कता और सख्त कानून व्यवस्था की, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वाइट:–एसपी आरती सिंह4
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुढ़लिया निवासी नंदलाल मीणा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पथरी/अपेंडिक्स के दर्द से तड़पते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। आरोप है कि उस समय वार्ड में कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। जब मरीज ने स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी, तो विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल कर्मियों ने मरीज के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज के साथ दुर्व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर अस्पताल में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मरीज को बचाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद मरीज को इलाज नहीं दिया गया तथा उसकी पर्ची तक फाड़ दी गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इधर, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर्सिंग कर्मी की गलती सामने आई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संबंधित नर्सिंग कर्मी अनिल कुमार को एपीओ किया गया है तथा सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिक्योरिटी कंपनी के संचालक कैप्टन मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि मरीज और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था तथा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।2