नगर पंचायत पटना में निकली 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित स्कूली बच्चे हुए शामिल पटना, 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर पंचायत पटना में 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3, भैयालाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा में नगर पंचायत पटना के शासकीय एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और 251 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। शासकीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को और भव्य बना दिया।
नगर पंचायत पटना में निकली 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित स्कूली बच्चे हुए शामिल पटना, 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर पंचायत पटना में 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3, भैयालाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा में नगर पंचायत पटना के शासकीय एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और 251 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। शासकीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को और भव्य बना दिया।
- नगर पंचायत पटना में निकली 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित स्कूली बच्चे हुए शामिल पटना, 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज नगर पंचायत पटना में 251 मीटर लंबी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3, भैयालाल राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा में नगर पंचायत पटना के शासकीय एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और 251 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। शासकीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को और भव्य बना दिया।1
- खड़गवां में गूंजा तिरंगे का गौरव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा दो किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चले मंत्री, हजारों लोग बने राष्ट्रभक्ति के साक्षी; छात्राओं को बांटीं साइकिलें, नन्हे बच्चों का कराया अन्नप्राशन मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। आज खड़गवां विकासखंड राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल खड़गवां से जनपद पंचायत कार्यालय तक करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे मंत्री जायसवाल ने पूरे रास्ते पैदल चलकर आमजनों, विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर देशभक्ति के जोश का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर गजमरवा पारा, होंडा शोरूम होते हुए जनपद ग्राउंड पहुंची, जहां जनपद पंचायत कार्यालय के सामने यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद कार्यक्रम आमसभा में परिवर्तित हो गया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, पूर्व एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष धनंजय पांडे और अरुणोदय पांडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीएमओ, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत तिरंगा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आम जनता और बच्चों के बीच सहजता से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री की मौजूदगी और तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब पूरे खड़गवां को राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भरता नजर आया। बेटियों के हाथों में पहुंची साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान जनपद ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने हाईस्कूल की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाली बेटियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी अपने हाथों से कराया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। ‘हर घर तिरंगा’ से राष्ट्रभक्ति का संदेश अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगे के गौरव, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्र निर्माण के साथ खड़गवां क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत प्रमाण बना।4
- *हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली को मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *समाचार* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली को मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर से हुआ। रैली दुर्गा चौक पेंड्रा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम थाना गौरेला तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक एवं स्कूटी सवार प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। इस अवसर पर मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे उपस्थित थे। रैली के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया।4
- आज का मौसम का हाल देख सकते हैं फटी फटी नजर आ रही है बादल लग रहा है कुछ दिन रेस्ट लगा बारिश जैसा लग रहा है और एक तरफ तो मौसम भी बनाते हैं चल रहा है या तो नहीं आएगा1
- PM-VBRY Incentive Disbursal: पीएम मोदी ने लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात 🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। #PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराद ने आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान का निरीक्षण कर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच एवं ध्वजारोहण स्थल, परेड मैदान, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन पार्किंग तथा प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने समारोह स्थल की सुरक्षा, यातायात, प्रवेश-निकास एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समारोह के दौरान सुचारू आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री झा ने 15 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम हेतु चयनित जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम), परसवार, अनूपपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- PM Modi का PM-VBRY कार्यक्रम, रोजगार और युवाओं को बढ़ावा देने पर जोर 🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। #PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India1
- ग्राम पं, सलका अघिना वि, खंड भैयाथान जिला सुरजपुर (छ, गढ, ) चन्द्र पुर रोड यादव पारा मलेरिया जैसे महामारी होने कि असंका और प्रधानमंत्री सडक के तहत बना है नरक के समान है ऐहा का रोड सी एम हेल्फ लाईन में सिकायत का भी कोई असर नही हूँ है1