Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :मौदहा के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली की अनोखी पहल, जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा। अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :मौदहा के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली की अनोखी पहल, जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा। अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर जनपद के विकास खंड मौदहा क्षेत्र के मांचा गांव में समाजसेवी अनवर अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि मांचा गांव के मरीजों के लिए एंबुलेंस पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें तेल और टोल का खर्च भी खुद वहन करेंगे। वहीं दूसरे गांवों के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केवल तेल का खर्च लिया जाएगा। अनवर अली की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और सेवा भाव की मिसाल बताया है।1
- #Apkiawajdigital ● PWD की तोड़फोड़ ने खड़े किए गंभीर सवाल: क्या छिन जाएगा जनता से इंसाफ की आवाज़ उठाने का मंच ? ● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने प्रशासन से माँगा जवाब, प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग। बांदा | 25 मार्च, 2026 जनपद बांदा की पहचान और दशकों से न्याय की गुहार लगाने वालों का एकमात्र सहारा 'अशोक लाट' धरना स्थल आज सवालों के घेरे में है। निर्माण और जीर्णोद्धार के नाम पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा यहाँ की दीवारों और दरवाजों को ढहाए जाने के बाद जनता और सामाजिक संगठनों में हड़कंप मच गया है। इंसाफ सेना ने जताई कड़ी आपत्ति बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने बुधवार को मीडिया जगत को संबोधित करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "अशोक लाट केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बांदा के लोकतंत्र की आत्मा है। यहाँ बैठकर लाखों पीड़ितों ने शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाई और न्याय पाया है। आज जिस तरह यहाँ तोड़फोड़ की जा रही है, उससे यह आशंका गहरा रही है कि क्या प्रशासन गुपचुप तरीके से इस धरना स्थल को यहाँ से खत्म करना चाहता है ?" प्रशासनिक चुप्पी पर उठाए सवाल श्री नोमानी ने सीधे तौर पर जनपद प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या अशोक लाट का स्वरूप बदलने के बाद भी यह धरना स्थल के रूप में सुरक्षित रहेगा ? उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि आने वाले समय में जनता अपनी आवाज़ कहाँ बुलंद करेगी। प्रमुख मांगें: सार्वजनिक स्पष्टीकरण: जिला प्रशासन तुरंत प्रेस नोट जारी कर यह बताए कि धरना स्थल यथावत रहेगा या नहीं। जनहित सर्वोपरि: निर्माण कार्य की आड़ में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न हो। भविष्य की सुरक्षा: धरना स्थल के स्थानांतरण की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवाज़ दबने नहीं देगी इंसाफ सेना विज्ञप्ति के अंत में ए. एस. नोमानी ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित के मुद्दों पर कभी पीछे नहीं हटेगी। यदि प्रशासन ने जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो इसे लेकर बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा ताकि भविष्य में भी बांदा की जनता अपने हक के लिए यहाँ धरने पर बैठ सके।1
- डीजे की धुन में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान युवको ने की हर्ष फायरिंग, आसपास नाचते रहे लोग दो युवकों ने कर दिए दो हवाई फायर, हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला गांव का बताया जा रहा है ।1
- Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक1
- आज दिनांक 25.03.2026 को थाना बबेरू क्षेत्र में एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर यातायात व्यवस्था को तुरंत बहाल कर दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह द्वारा वीडियो बाइट जारी कर जानकारी दी गई।3
- *महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए निकली बाइक रैली* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन/7054881233 बाँदा।महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में जनपद बांदा में महिला पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की बृहद स्कूटी रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली को पुलिस लाइऩ बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर महाराणा प्रताप चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, स्टेशन रोड होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।जागरुकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जा रही है ।2
- बांदा: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 25 मार्च, 2026 को जनपद बांदा में महिला पुलिसकर्मियों की भव्य स्कूटी रैली आयोजित की गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने हरी झण्डी दिखाकर किया।रैली शहर के प्रमुख चौराहों—महाराणा प्रताप, कचहरी, बाबूलाल, महेश्वरीदेवी चौक, बलखण्डीनाका, बस स्टैण्ड और स्टेशन रोड—से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।जागरूकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह और भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अब सभी थाना क्षेत्रों में चौपाल, स्कूल, कॉलेज, ग्राम सचिवालय और बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- एके - 47 गैंग के गुंडो ने होटल संचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देर रात नशे की हालत में एक-47 गैंग के आधा दर्जन गुंडे पहुंचे थे होटल, होटल संचालक ने गैस न होने के कारण खाना ना मिल पाने की कहीं बात तो गुंडो ने जमकर पीटा, होटल संचालक को लात घुसो से जमीन पर लुटा कर जमकर पीटा, होटल में रुके हुए कस्टमर के द्वारा बचाव करने पर कस्टमर को जमकर पीटा, एके - 47 गैंग के गुंडो की गुंडई का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अर्थ होटल का ।।4