Shuru
Apke Nagar Ki App…
22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी मिथुन ▶️ ▶️▶️▶️👇
Sindhu Devi
22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी मिथुन ▶️ ▶️▶️▶️👇
More news from बिहार and nearby areas
- परंपरा और आस्था के संगम का साक्षी बनते हुए इस वर्ष भी शुक्रवार को अजगैवीनाथ मंदिर से संकल्प के साथ पावन गंगाजल बाबा वैद्यनाथ के विवाहोत्सव के लिए देवघर भेजा गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी गंगाजल से विवाह से पूर्व बाबा वैद्यनाथ का अंतिम अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने विधिवत संकल्प कर मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र को सम्मानपूर्वक गंगाजल सौंपा, जिसे वे बाबा वैद्यनाथ धाम लेकर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर प्रातःकाल अजगैवीनाथ मंदिर में सरकारी पूजन भी संपन्न हुआ। स्थानापति महंत ने बताया कि अजगैवीनाथ मंदिर से गंगाजल भेजने की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जो आज भी श्रद्धा और नियमपूर्वक निभाई जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सहित पूरे प्रखंड के शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ की हल्दी रस्म गीत-भजन और विधि-विधान के साथ हुई, शनिवार को मंडप पूजन तथा रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस शिव बारात में रंग-बिरंगी झांकियां, भूत-प्रेत, देव-दानव के स्वरूप और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिव बारात में सम्मिलित होकर पुण्य के सहभागी बनें।1
- दूध में जहर1
- दिघ्घी स्थित एसएच इंटरनेशनल स्कूल के पास आज एक भ*यंकर सड़क हाद*सा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गं*भीर रूप से घाय*ल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ज*ख्मी बताया जा रहा है।1
- अगर आपके पंचायत में भी है किसी की समस्या और प्रतिनिधि से आप शिकायत करने में हिचक रहे हैं या डर रहे हैं तो भी हिचक आप शिकायत कर सकते हैं पंचायत के प्रतिनिधि अगर नहीं सुन रहे हैं तो आप वीडियो को के पास जाकर अपना शिकायत कर सकते हैं वह शिकायत आपकी गोपनीतियां में रहेगा1
- महाशिवरात्रि एवं शहीद दिवस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में शांतिसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की। उन्होंने नगर पंचायत को धौनी व बंशीपुर के पास ड्रॉप गेट लगाने तथा शहीद स्मारक, पंडाल स्थल और वार्ड 13, 16 व 17 की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि की संध्या त्रिदेव सेवा सदन की महाआरती भीड़ को देखते हुए सरकारी बस स्टैंड परिसर में होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी जुलूस निर्धारित मार्ग व समय से निकलेंगे तथा पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उल्टा स्थान से देवगांव खानपुर तक कलश शोभायात्रा तय समय पर निकलेगी। 15 फरवरी को शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ तथा 16 फरवरी को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित होगा। आईपीएस संकेत कुमार ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।1
- Har har Mahadev....🛕..🙏...Bijay bihpuriya ka shiv Bhajan....song...👍1
- बांका बिहार )पूर्व रेलवे के जीएम के निरीक्षण के दौरान जसीडीह–देवघर–बांका रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। प्रस्तावित ट्रेन सुबह देवघर से खुलकर बांका पहुंचेगी। चांदन, कटोरिया व करझौसा में ठहराव होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।1
- 10 साल का बच्चा! पढ़ाई क्यों नहीं करता1
- तारापुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने तारापुर प्रखण्ड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के तहत संचालित ‘जी रामजी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे देरी की शिकायतें समाप्त होंगी। सामग्री मद का भुगतान ‘स्पर्श’ प्रणाली से किया जाएगा। योजना के चार प्रमुख क्षेत्र—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी कार्य तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कार्य—निर्धारित किए गए हैं। सभी योजनाएं ग्राम सभा से चयनित होंगी और एआई तकनीक व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से निगरानी की जाएगी। अब कुल व्यय का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। युक्तधारा पोर्टल’ में जियो-फेंसिंग से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। योजना में पौधारोपण, चेक डैम, खेल मैदान, सौर ऊर्जा और विद्यालय भवन निर्माण भी शामिल हैं।1