logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा में एमसीआई लक्ष्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आज़ाद मेहराब ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 25 जुलाई को प्रस्तावित मेवात दौरे और जनसभा का स्वागत किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मेवात की तरफ रुख करना अपने आप में एक सकारात्मक संदेश है और यह जनसभा क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। आज़ाद मेहराब ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठक आयोजित कर शिक्षकों की कमी, बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि मेवात की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्र के मध्य में एक सरकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की जाए। उनका मानना है कि इस घोषणा से मेवात के युवाओं को नई दिशा मिलेगी और पूरा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ेगा।

18 hrs ago
user_Liyakat Ali Reporter
Liyakat Ali Reporter
Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
18 hrs ago

हरियाणा में एमसीआई लक्ष्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आज़ाद मेहराब ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 25 जुलाई को प्रस्तावित मेवात दौरे और जनसभा का स्वागत किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मेवात की तरफ रुख करना अपने आप में एक सकारात्मक संदेश है और यह जनसभा क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। आज़ाद मेहराब ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठक आयोजित कर शिक्षकों की कमी, बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि मेवात की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्र के मध्य में एक सरकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की जाए। उनका मानना है कि इस घोषणा से मेवात के युवाओं को नई दिशा मिलेगी और पूरा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ेगा।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हरियाणा में मलाई, हथीन निवासी सैफ की उटावड थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले कांग्रेस नेता महताब अहमद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। विधायक आफताब अहमद ने मांग उठाई है कि मामले की सही और निष्पक्ष ढंग से जांच कराने के लिए उटावड थाने के पूरे स्टाफ को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस कप्तान पलवल और हरियाणा के डीजीपी से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    1
    हरियाणा में मलाई, हथीन निवासी सैफ की उटावड थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले कांग्रेस नेता महताब अहमद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

विधायक आफताब अहमद ने मांग उठाई है कि मामले की सही और निष्पक्ष ढंग से जांच कराने के लिए उटावड थाने के पूरे स्टाफ को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस कप्तान पलवल और हरियाणा के डीजीपी से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं।

पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन किया है।
    1
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन किया है।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Salesperson तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एलडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत कोचिंग संस्थान की इमारत पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है।
    1
    लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एलडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत कोचिंग संस्थान की इमारत पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं के खिलाफ किए गए बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिप्रिय प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार व दायित्व है। हुड्डा ने कहा कि देश भर के विद्यार्थियों और विपक्ष की मांग पूरी तरह जायज है तथा आज सारा देश शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और इस्तीफा लेने के बजाय विपक्ष तथा जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को पेपर लीक का गढ़ बना दिया है। पिछले लगभग 12 साल से जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन सरकार की जांच केवल ढकोसला साबित हुई, जिसमें न तो कभी रिपोर्ट सामने आई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारें पेपर लीक को संरक्षण दे रही हैं। इसी वजह से देशभर के विद्यार्थी एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनसे बात करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है। कृषि से जुड़े सवालों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की कोई भी डील भारत के हित में नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की कि सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए। वहीं कांग्रेस मुख्यालयों पर भाजपा के प्रदर्शन को उन्होंने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश और विशुद्ध रूप से राजनीतिक नाटक बताया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा की स्थिति अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो चुकी है, क्योंकि उसे पेपर लीक पर जवाब देना है लेकिन वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं के खिलाफ किए गए बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिप्रिय प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार व दायित्व है। हुड्डा ने कहा कि देश भर के विद्यार्थियों और विपक्ष की मांग पूरी तरह जायज है तथा आज सारा देश शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और इस्तीफा लेने के बजाय विपक्ष तथा जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।

हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को पेपर लीक का गढ़ बना दिया है। पिछले लगभग 12 साल से जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन सरकार की जांच केवल ढकोसला साबित हुई, जिसमें न तो कभी रिपोर्ट सामने आई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारें पेपर लीक को संरक्षण दे रही हैं। इसी वजह से देशभर के विद्यार्थी एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनसे बात करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है।

कृषि से जुड़े सवालों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की कोई भी डील भारत के हित में नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की कि सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए। वहीं कांग्रेस मुख्यालयों पर भाजपा के प्रदर्शन को उन्होंने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश और विशुद्ध रूप से राजनीतिक नाटक बताया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा की स्थिति अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो चुकी है, क्योंकि उसे पेपर लीक पर जवाब देना है लेकिन वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by XIndia
    1
    Post by XIndia
    user_XIndia
    XIndia
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई 2026 को पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर दलित एवं सर्व समाज द्वारा शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं।
    3
    आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई 2026 को पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर दलित एवं सर्व समाज द्वारा शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वैभव सिंह राजपूत के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने होटल इंडस्ट्री की सबसे कड़वी नस को छूते हुए सवाल खड़े किए हैं। इस नए वीडियो के जरिए उन्होंने होटल लाइन से जुड़ी कड़वी सच्चाई को सामने रखा है।
    1
    सोशल मीडिया पर वैभव सिंह राजपूत के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने होटल इंडस्ट्री की सबसे कड़वी नस को छूते हुए सवाल खड़े किए हैं। इस नए वीडियो के जरिए उन्होंने होटल लाइन से जुड़ी कड़वी सच्चाई को सामने रखा है।
    user_XIndia
    XIndia
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • हरियाणा के पलवल जिले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी प्रीतपाल के अनुसार, इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने यूपी के अलीगढ़ निवासी सोनू उर्फ प्रमोद को होडल से गिरफ्तार किया। शुरुआत में आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और 224 कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उससे एक विदेशी पीएक्स-3 पिस्टल, एक अन्य पिस्टल और एक देशी गन भी बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी पांच अवैध हथियार और 230 कारतूस तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू पर हरियाणा और यूपी में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 16 मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पलवल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं मामले से जुड़े हथियार सप्लायर ललित उर्फ ललती को भी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    हरियाणा के पलवल जिले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी प्रीतपाल के अनुसार, इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने यूपी के अलीगढ़ निवासी सोनू उर्फ प्रमोद को होडल से गिरफ्तार किया। शुरुआत में आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और 224 कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उससे एक विदेशी पीएक्स-3 पिस्टल, एक अन्य पिस्टल और एक देशी गन भी बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी पांच अवैध हथियार और 230 कारतूस तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू पर हरियाणा और यूपी में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 16 मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पलवल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं मामले से जुड़े हथियार सप्लायर ललित उर्फ ललती को भी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.