Shuru
Apke Nagar Ki App…
#jila Jaunpur me tantrik Baba Bangali ji ka Divya chamatkari Darbar ☠️☠️☠️
/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
#jila Jaunpur me tantrik Baba Bangali ji ka Divya chamatkari Darbar ☠️☠️☠️
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- #jila Jaunpur me tantrik Baba Bangali ji ka Divya chamatkari Darbar ☠️☠️☠️1
- मैं प्रदीप डीलक्स दिखाई जा रहा है प्रयागराज में क्षेत्र देवासी में बाबा क्रोधित होकर एक आदमी को दंड दिए और अपने हाथ से मार रहे हैं की कार्रवाई की जाए1
- मुंगरा बादशाहपुर में बसपा की सेक्टर वार्ड समीक्षा बैठक व कैडर कैंप का आयोजन किया गया मुंगरा बादशाहपुर बसपा की सेक्टरवार समीक्षा बैठक व कैडर कैंप आयोजित मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र (368) में बसपा की विधानसभा यूनिट की ओर से सेक्टरवार समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद मिश्रा की मौजूदगी रही। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख जौनपुर में गौरी शंकर की मौत के बाद जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क पर लेटे परिजनों के बीच मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। परिजन घटना की जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। #Jaunpur #जौनपुर #RaginiSonkar #मछलीशहर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #LineBazar #ViralNews1
- करंट से मौ,त या कुछ और ? गौरीशंकर की मौ,त पर परिजनों ने उठाए सवाल, सड़क पर श,व रख किया हंगामा करंट से मौत या कुछ और ? गौरीशंकर की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल, सड़क पर शव रख किया हंगामा जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा परमानतपुर निवासी गौरीशंकर गौड़ (28) पुत्र मुन्ना गौड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बताया गया कि गौरीशंकर गौड़ बैटरी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके साथ ही वह पचहटिया फायर ब्रिगेड के सामने बालाजी मार्बल एंड टाइल्स की दुकान पर प्रतिदिन मार्बल और टाइल्स के टुकड़े पहुंचाने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुकान के मालिक ने उसे बुलाया था। देर शाम करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि गौरीशंकर की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। इसके बाद दुकान मालिक की ओर से युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर परिजन संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बालाजी मार्बल एंड टाइल्स के मालिक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- नशा स्वास्थ्य और समाज का अभिशाप, इससे दूर रहें : शिवाजी सिंह* राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया संकल्प शाहगंज, जौनपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्रोफेसर शिवाजी सिंह ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और देश के लिए अभिशाप है। नशे की आदत न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और सामाजिक परिवेश पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर से नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह, प्रोफेसर अखिलेश राम, प्रोफेसर ओम प्रकाश वर्मा, प्रोफेसर रमेश चंद्र, प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, राज बहादुर जायसवाल, रत्नेश, संतोष, सुरेश, सुशील मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अनुराग सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।1
- मड़ियाहू नगरपंचायत अध्यक्ष की बेटी ज़ारा के पायलट बनने पर सांसद प्रिया सरोज ने दी बधाई मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुखसाना कमाल की पुत्री ज़ारा फारूकी के पायलट बनने पर उनके निजी आवास पर पहुंचकर सांसद प्रिया सरोज ने मुलाकात की और ज़ारा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने ज़ारा की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज़ारा की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ज़ारा ने अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पायलट बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी ज़ारा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई ऊंचाइयों की कामना की।1
- जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप नेवढ़िया के सैदुपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस के साथ सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #UPCrime #NewsUpdate #InstagramNews #ViralNews1