पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा सीधी। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश अब आफत का रूप लेती नजर आ रही है। सीधी के भंवरसेन की पहाड़ियों में बारिश के बाद भूस्खलन का खतरनाक नजारा सामने आया है। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ मिट्टी, पत्थर और मलबा सड़क पर आ जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा भी बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन ने प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सड़क पर जमा मलबा और बह चुके हिस्से साफ तौर पर बता रहे हैं कि बारिश ने इलाके में किस कदर तबाही मचाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सड़क से मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने और आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की जरूरत है।
पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा सीधी। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश अब आफत का रूप लेती नजर आ रही है। सीधी के भंवरसेन की पहाड़ियों में बारिश के बाद भूस्खलन का खतरनाक नजारा सामने आया है। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ मिट्टी, पत्थर और मलबा सड़क पर आ जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा भी बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन ने प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सड़क पर जमा मलबा और बह चुके हिस्से साफ तौर पर बता रहे हैं कि बारिश ने इलाके में किस कदर तबाही मचाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सड़क से मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने और आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की जरूरत है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में धार जिले के ओद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में 'प्रताप' समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर (कोर्सिस) और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग (वोल्टर्स) प्लांट्स का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मीडिया एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में उद्योगों के तीव्र विस्तार पर अपार प्रसन्नता जताई और कहा कि जिस धार जिले को पूर्व में पिछड़ा व आदिवासी बहुल क्षेत्र माना जाता था, वह अब औद्योगिक क्रांति और वृहद रोजगार सृजन का नया गंतव्य बन चुका है। उन्होंने प्रताप समूह को इस दूरदर्शी निवेश एवं नई पहल के लिए बधाई देते हुए रेखांकित किया कि यह परियोजना न केवल 30 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के नए द्वार खोलेगी, बल्कि क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जर्मन तकनीक पर आधारित इन अत्याधुनिक संयंत्रों में निर्मित डिजिटल फाइबर और लिथियम-आयन बैटरी इकाइयां धार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाएंगी, जिसमें लिथियम बैटरी संयंत्र देश की तीसरी सबसे बड़ी इकाई के रूप में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू धरातल पर साकार हो रहे हैं और पीथमपुर-धार बेल्ट अब मध्य प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक सशक्तिकरण का सबसे तेज गति से बढ़ता प्रमुख आधार स्तंभ बन गया है, जो आने वाले समय में प्रदेश में निवेश की रफ्तार को और अधिक गति देगा।1
- संदीपनी विद्यालय में नियमित खेल गतिविधियों की मांग, विद्यार्थियों ने प्राचार्य को सौंपा आवेदन पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ, भिण्ड। शासकीय संदीपनी विद्यालय मौ के विद्यार्थियों ने विद्यालय में नियमित खेल गतिविधियां एवं खेल अभ्यास शुरू कराने की मांग को लेकर 20 अगस्त 2026 को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.एल. वर्मा को आवेदन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।विद्यार्थियों ने आवेदन के माध्यम से मांग की कि विद्यालय में विभिन्न खेलों के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास की व्यवस्था की जाए। इसके लिए खेल शिक्षक अथवा प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के साथ आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में उपलब्ध मैदान को खेल गतिविधियों के लिए व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने का अनुरोध किया गया।विद्यार्थियों का कहना है कि नियमित खेल गतिविधियों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। ग्रामीण एवं छोटे शहरों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं।विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि विद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगा, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखार सकें और भविष्य में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।विद्यार्थियों ने प्राचार्य श्री एम.एल. वर्मा से नियमित खेल अभ्यास के लिए समय निर्धारित करने, प्रशिक्षक की व्यवस्था करने, खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा मैदान की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। अब विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल की उम्मीद है।1
- *बाजार बैठकी बंद, फिर शहर में हाथ ठेले वालों से किसके आदेश पर हो रही अवैध वसूली?* इंदरगढ़/दतिया -- दतिया शहर के बाजारों में सड़क किनारे हाथ ठेले लगाकर व्यापार करने वाले लोगों से नगर पालिका कर्मचारी द्वारा कथित रूप से वसूली किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ठेले वालों ने वसूली का विरोध करते हुए कर्मचारी का वीडियो बनाया, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर लोगो से बचता हुआ नजर आ रहा है। आरोप है कि नगर पालिका में इस वसूली का कोई रिकॉर्ड नहीं है और न ही यह स्पष्ट है कि राशि किस मद में जमा की जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर में बाजार बैठकी की वसूली वर्षों पहले बंद हो चुकी है। इसके बावजूद वसूली किसके निर्देश पर की जा रही है, यह सवाल बना हुआ है। कर्मचारी कभी कलेक्टर, कभी नगर पालिका अध्यक्ष तो कभी सीएमओ के निर्देश का हवाला देने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- दतिया। ब्रेकिंग। भौकाल बनाने की सनक, कट्टों के साथ युवकों ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल। जिगना थाना क्षेत्र के ढीमरपुरा में खुलेआम अवैध दतिया। ब्रेकिंग। भौकाल बनाने की सनक, कट्टों के साथ युवकों ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल। जिगना थाना क्षेत्र के ढीमरपुरा में खुलेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन। तमंचों के साथ युवकों ने लगाए ढुमके, जमकर लुटाए नोट। अपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे है आधा दर्जन युवक। वायरल वीडियो पर जिगना पुलिस ने लिया संज्ञान, अब युवकों को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरु। जिगना की पुलिस की पड़ताल में कई अवैध हथियार मिलने की संभावना। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने कहा जल्द चिन्हित कर पकड़े जाएंगे रीलबाज युवक।।1
- कोंच के अवध विहारी मन्दिर में संगीत मय शिवमहापुराण कथा में निराकार स्वरूप और अमर कथा का वर्णन कोंच नगर के गांधी नगर स्थित श्री अवध विहारी मन्दिर में चल रही 7 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के चौथे दिन कथा वाचक कृपा सिंधु द्विवेदी सिमिरिया बृन्दावन धाम द्वारा शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और उनके निराकार स्वरूप की कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास ने भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महत्ता और सृष्टि के निर्माण से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। कथा के दौरान धार्मिक भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप निराकार है। वे समस्त चराचर जगत में व्याप्त हैं और सृष्टि के कण-कण में उनका अस्तित्व माना गया है। उन्होंने शिव की अमर कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, साधना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान सृष्टि की उत्पत्ति और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। बताया गया कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं तथा उनकी महिमा का पूर्ण वर्णन करना संभव नहीं है। शिव तत्व को समझने के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर श्रद्धा और भक्ति के साथ ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मनोयोग से धार्मिक प्रसंगों को सुना। बीच-बीच में लगाए गए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।1
- जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार जाली मुद्रा के मामले में 22 वर्ष से फरार 05 हजार रूपये के इनामी वारंटी को पुलिस ने डबरा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार आज दिनांक 19.08.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी के अपराध क्रमांक 355/2004 धारा 489(ए),489(बी) भादवि में फरार 05 हजार का इनामी एवं थाना डबरा शहर में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 230/2005 में स्थाई वारंटी अरविंद जाट रेलवे स्टेशन डबरा पर है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी वारंटी के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु डबरा रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस द्वारा डबरा रेलवे स्टेशन से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अरविन्द पिता स्व. बहादुर सिहं जाट निवासी ग्राम चुरली थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में बीएसएफ टेकनपुर में 78 बटालियन की एफ कंपनी में आरक्षक था वर्ष 2004 में ही छुट्टी के दौरान जाली मुद्रा मेरे पास पकड़ी गई थी तब वह लगभग एक वर्ष के लिये जेल गया था और फिर बचने के लिये अपने घर से भाग गया था और ग्राम डींग तहसली बल्लभगढ जिला फरीदाबाद में निवास कर रहा था। उसी दौरान उसनेे शादी की थी उसकी एक बेटा भी है तब से उसने अपने परिवार के सभी लोगो से संबंध खत्म कर दिये थे तथा कभी पेशी पर नही आया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।3
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में समाज सेवियों ने मरीजों तथा उनके परिजनों को किए फल वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में गुरुवार को लगभग 2 बजे समाजसेवियों ने अस्पताल में आने बाले तथा भर्ती मरीजों को फल एवं स्वल्प आहार वितरण किया।इस दौरान समाजसेवियों ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन या अन्य शुभ अवसरों पर इस तरह के कार्य अवश्य करना चाहिए1
- पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा पहाड़ियों में भूस्खलन पहाड़ों से सामने आया खतरनाक मंजर सड़कों पर मलबा सीधी। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश अब आफत का रूप लेती नजर आ रही है। सीधी के भंवरसेन की पहाड़ियों में बारिश के बाद भूस्खलन का खतरनाक नजारा सामने आया है। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ मिट्टी, पत्थर और मलबा सड़क पर आ जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा भी बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन ने प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सड़क पर जमा मलबा और बह चुके हिस्से साफ तौर पर बता रहे हैं कि बारिश ने इलाके में किस कदर तबाही मचाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सड़क से मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने और आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की जरूरत है।1