logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिकैतनगर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी रेफर, बच्ची घायल थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बतासिया चौराहा पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार प्रशांत दुबे (निवासी—नई पूर्व खटौली) अपनी बाइक पर 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी मिश्रा (उर्फ तिवारी) के साथ जा रहे थे। तभी बतासिया चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत दुबे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बच्ची को शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत दुबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घायल प्रशांत दुबे ने बताया कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई, उस पर ईंटें लदी थीं और वह वर्मा भट्ठा, विद्यानगर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। #टैग (संबंधित अधिकारी): #DMBarabanki #SPBarabanki #CO_Nawabganj #SHO_Tikaitnagar #CMO_Barabanki #TrafficPoliceBarabanki #UPPolice #HealthDepartmentUP — संवाददाता रवि गुप्ता

3 hrs ago
user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

टिकैतनगर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी रेफर, बच्ची घायल थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बतासिया चौराहा पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार प्रशांत दुबे (निवासी—नई पूर्व खटौली) अपनी बाइक पर 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी मिश्रा (उर्फ तिवारी) के साथ जा रहे थे। तभी बतासिया चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत दुबे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जबकि

9faf01e4-a1c3-479e-95d8-61465357e98a

बच्ची को शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत दुबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घायल प्रशांत दुबे ने बताया कि

जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई, उस पर ईंटें लदी थीं और वह वर्मा भट्ठा, विद्यानगर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। #टैग (संबंधित अधिकारी): #DMBarabanki #SPBarabanki #CO_Nawabganj #SHO_Tikaitnagar #CMO_Barabanki #TrafficPoliceBarabanki #UPPolice #HealthDepartmentUP — संवाददाता रवि गुप्ता

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Journalist Manoj Shukla
    1
    Post by Journalist Manoj Shukla
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • टिकैतनगर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी रेफर, बच्ची घायल थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बतासिया चौराहा पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार प्रशांत दुबे (निवासी—नई पूर्व खटौली) अपनी बाइक पर 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी मिश्रा (उर्फ तिवारी) के साथ जा रहे थे। तभी बतासिया चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत दुबे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बच्ची को शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत दुबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घायल प्रशांत दुबे ने बताया कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई, उस पर ईंटें लदी थीं और वह वर्मा भट्ठा, विद्यानगर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। #टैग (संबंधित अधिकारी): #DMBarabanki #SPBarabanki #CO_Nawabganj #SHO_Tikaitnagar #CMO_Barabanki #TrafficPoliceBarabanki #UPPolice #HealthDepartmentUP — संवाददाता रवि गुप्ता
    4
    टिकैतनगर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी रेफर, बच्ची घायल
थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बतासिया चौराहा पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार प्रशांत दुबे (निवासी—नई पूर्व खटौली) अपनी बाइक पर 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी मिश्रा (उर्फ तिवारी) के साथ जा रहे थे। तभी बतासिया चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत दुबे के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बच्ची को शरीर पर हल्की चोटें आई हैं।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत दुबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।
घायल प्रशांत दुबे ने बताया कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई, उस पर ईंटें लदी थीं और वह वर्मा भट्ठा, विद्यानगर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#टैग (संबंधित अधिकारी):
#DMBarabanki #SPBarabanki #CO_Nawabganj #SHO_Tikaitnagar #CMO_Barabanki #TrafficPoliceBarabanki #UPPolice #HealthDepartmentUP
— संवाददाता रवि गुप्ता
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Aaj ham banynge nudles
    1
    Aaj ham banynge nudles
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बराबंकी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया। आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
    1
    बराबंकी: उत्तर प्रदेश में  लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया।  आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    18 min ago
  • बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
बाराबंकी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा।
हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा।
जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट यूट्यूब डिस्क्रिप्शन: बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत? ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट
यूट्यूब डिस्क्रिप्शन:
बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत?
ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Nawabganj, Barabanki•
    9 hrs ago
  • *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹 'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे' #FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    1
    *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹
'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे'
#FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Journalist Manoj Shukla
    1
    Post by Journalist Manoj Shukla
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.