Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही एनेस्थीसिया( सुन करने की दवा) के हैवी डोज देने से विवेक तिरपुड़े पिछले 23-24 घण्टे से है कोमा में,गंभीर हालत में नागपुर किया गया रिफर,,,
INDRAJEET SINGH DASHMER
सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही एनेस्थीसिया( सुन करने की दवा) के हैवी डोज देने से विवेक तिरपुड़े पिछले 23-24 घण्टे से है कोमा में,गंभीर हालत में नागपुर किया गया रिफर,,,
- Rajendrasahu raj sahuछिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश😤7 hrs ago
More news from Balaghat and nearby areas
- वारासिवनी । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर पुरुष टीम के चयनकर्ता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह का अंतर्राज्यीय देवधर ट्राफी प्रतियोगिता के फाईनल मैच में प्रमुख अतिथि के रुप में वारासिवनी पहुॅचे। वारासिवनी पहुॅचने के बाद क्रिकेटर आर पी सिंह ने पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के निवास स्थान पर मीडिया कर्मियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया के अधिकांश सवालों का जवाब देने से कन्नी काट ली। उन पर भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का चयनकर्ता होने का दबाव साफ नजर आ रहा था। आईये आपको हम पत्रकार वार्ता के अंश सुनाते है।1
- *भक्ति और उल्लास का संगम, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन “नंद के आनंद भयो” के जयघोष से गूंज उठा पंडाल, पुष्पवर्षा और झाँकी ने मोहा मन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी ने राम कृष्ण की कथा सुनकर सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रोता जोगीवाडा : पावन ग्राम जोगीवाडा की पवन धरा पर गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और आनंद से सराबोर हो उठी, संतोष राय डॉ, गजेंद्र राय के निज निवास पर परम पूज्य पिता जी की स्मृति में माता जी के आशीर्वाद से परम पूज्य जगतगुरू शंकराचार्य शक्तिपीठाधीश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और मनोहारी रोशनी से सजाया गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण दिव्यता से आलोकित हो उठा। कथा वाचक पंडित हरि ओम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। देवकी और वासुदेव के कारागार में हुआ श्रीकृष्ण का अवतरण मानवता को यह संदेश देता है कि ईश्वर हर संकट में अपने भक्तों की रक्षा हेतु स्वयं उपस्थित होते हैं। जैसे ही कथा में जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। झूले में विराजमान लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। मनमोहक झाँकी, भजन-कीर्तन और रासलीला के प्रसंगों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा परिसर आनंदमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। आयोजक संतोष राय डॉ, गजेंद्र राय ने बताया कि कथा के प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु धर्मलाभ लेने पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसमें माखन-मिश्री, पंचामृत, फल और मिष्ठान शामिल रहे। कथा उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और सभी धर्मप्रेमियों से इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। भक्तों ने प्रभु श्रीकृष्ण से लोककल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के अनुसार 09 फरवरी सोमवार से 16 फरवरी सोमवार तक हवन-पूजन, विसर्जन एवं महाप्रसाद भोजन प्रसादी के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा। जोगीवाडा में आयोजित यह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भक्ति भाव का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया। कल गोवर्धन पूजन में 56 भोग लगाया जाएगा।1
- जिले के ग्राम कन्हारी कला के पोषक ग्राम चौकी टोला में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय की भवन स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दीवारों में दरारें, छत से झड़ता प्लास्टर और कमरों में असुरक्षित माहौल के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। हालात इतने खराब हैं कि विद्यार्थियों को कभी स्कूल के रंगमंच पर तो कभी पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात और तेज धूप के दिनों में बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे स्कूल की शिक्षिका शशि कला परते ने दी जानकारी1
- Mandla1
- प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने 'मिलेट रोड शो' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।1
- मंडला जिले के बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत कन्हारीकला के पोषक ग्राम चौकी टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से प्लास्टर झड़ रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कक्षाओं में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है। हादसे के डर से शिक्षिका बच्चों को पास के रंगमंच पर बैठाकर पढ़ा रही हैं, लेकिन बारिश में वह भी टपकने लगता है। शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है, जिससे बच्चों, खासकर बच्चियों को परेशानी हो रही है। जब इस मामले में डीपीसी कुलदीप कटल से सवाल करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और नौनिहालों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?1
- शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। गुरुवार 12 फरवरी को एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी और यातायात थाना प्रभारी यिना राहंगडाले ने बस स्टैंड परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया।1
- अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश - आईजी का मंडला भ्रमण पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री ललित शाक्यवार द्वारा मंडला जिले का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई, नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिक बालक-बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, जिले के नक्सल मुक्त होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने जिले के छुईखदान स्थित हथकरघा उद्योग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथकरघा इकाई में संचालित उत्पादन गतिविधियों, कार्य व्यवस्था तथा कारीगरों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कार्य परिस्थितियों में सुधार एवं शासन की योजनाओं का लाभ कारीगरों तक पहुँचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1