Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैंज बाज़ार पहुंचने पर तहसीलदार हीरा लाल नलवा का किया स्वागत, पदोन्नति की दी बधाई रिपोर्ट –7 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए हीरा लाल नलवा का शनिवार को सैंज बाजार पहुंचने पर स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया। नलवा सैंज तहसील से नायब तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बन गए हैं। इस खुशी में दुकानदारों ने उनके सम्मान में जलपान समारोह आयोजित किया। दुकानदारों सहित अन्य लोगों और बच्चों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई दी। तहसीलदार ने बच्चों को स्नेहपूर्वक धन्यवाद करते सभी दुकानदारों का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार को वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे ।
Budhi Singh Thakur
सैंज बाज़ार पहुंचने पर तहसीलदार हीरा लाल नलवा का किया स्वागत, पदोन्नति की दी बधाई रिपोर्ट –7 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए हीरा लाल नलवा का शनिवार को सैंज बाजार पहुंचने पर स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया। नलवा सैंज तहसील से नायब तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बन गए हैं। इस खुशी में दुकानदारों ने उनके सम्मान में जलपान समारोह आयोजित किया। दुकानदारों सहित अन्य लोगों और बच्चों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई दी। तहसीलदार ने बच्चों को स्नेहपूर्वक धन्यवाद करते सभी दुकानदारों का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार को वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे ।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- रिपोर्ट –7 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए हीरा लाल नलवा का शनिवार को सैंज बाजार पहुंचने पर स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया। नलवा सैंज तहसील से नायब तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बन गए हैं। इस खुशी में दुकानदारों ने उनके सम्मान में जलपान समारोह आयोजित किया। दुकानदारों सहित अन्य लोगों और बच्चों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई दी। तहसीलदार ने बच्चों को स्नेहपूर्वक धन्यवाद करते सभी दुकानदारों का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार को वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे ।1
- लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलचिमद रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर आइस हॉकी क्लब केलांग ने पिलचिमद(Pilchimad) प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में 8 जनवरी 2026से बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्तर का आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।लाहौल घाटी के 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के समापन समारोह में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स मुख्याथिति के रूप शामिल हुईं ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम, आइस हॉकी क्लब केलांग एवं IHALS की भूमिका सराहनीय रही तथा सभी को इस सफल आयोजन के किए हार्दिक बधाई दी।अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शिविर में भेजने वाले अभिभावकों की भी सराहना की ।जिन युवाओं एवं बच्चों ने यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें इसमें निरंतर प्रयास करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने के के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जब आज देश एवं प्रदेश नशे की चुनौतियों से झूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रशासन से भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया । खास बात यह है कि लाहौल की आइस हॉकी टीम पहली बार स्पीति कप में भाग लेगी। खेल उपकरण एवं जर्सी उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों ने रॉयल एनफील्ड का विशेष आभार प्रकट किया । हिमाचल प्रदेश की आइस हॉकी टीम में अब तक स्पीति के अधिकांश खिलाड़ी रहे हैं। स्पीति से ही 7 खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम तथा अंडर-18 बालक टीम में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आशा है कि लाहौल के युवा भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा एसडीएम कुनिका एकर्स ने सभी प्रतिभागियों एवं कोच को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।आइस हॉकी क्लब के सभी सदस्य,स्थानीय महिला मंडल एवं युवामंडल के सदस्य , सभी प्रतिभागी एवं उनके अभिवावक भारी संख्या में उपस्थित रहे ।1
- Post by Manish Rajput1
- हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- kya baat kahi hai bhai ne1
- हिमाचल में जल्द कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन भी हो जाएगी बंद - जयराम ठाकुर।1
- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ज्वांइट एक्शन कमेटी जिला हमीरपुर की मीटिंग संयोजक, कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में सम्पन हुई। इस मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संषोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के संदर्भ में चर्चा की गई, क्योंकि बिजली क्षेत्र देश की बुनियादी सार्वजनिक सेवा है जिसका सीधा संबंध हर घर, किसान, छोटे व्यापारी, उद्योग कर्मचारी और आम नागरिक के जीवन से है। प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक में ऐसे कई प्रावधान शामिल है, जिनसे बिजली कंपनियों का निजीकरण कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढने तथा कर्मचारियों, पेंशनर्ज की सेवा व समाजिक सुरक्षा प्रभावित होगी। प्रदेश के बिजली कर्मचारी व अभियंताओं द्वारा इस संशोधन विधेयक व इसमें निहित निजीकरण के प्रावधानो को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय अवाहन पर 12 फरवरी, 2026 को समूचे प्रदेश में पेन डाउन, टूल डाउन की हड़ताल व भोजना अवकाश के दौरान बोर्ड कार्यलयों के बाहर पेंशनर्ज व आम जनता का सहयोग लेते हुए विरोध प्रदर्षन करने का फैसला लिया है।1
- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसील सैंज के अंतर्गत आने वाली सैंज-दुशाहड़ सड़क पिछले 8 महीनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। बर्ष 1995 में बनी यह सड़क दंधिगाड़ से खोडुनाल तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मुख्य बातें: प्रभावित गांव: खोडुनाल, नराडा़, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा और देवगढ़ के लोग सड़क कटने से परेशान हैं। परेशानी: स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और खासकर दूध बेचने वाले किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वाहन आधे रास्ते में ही खड़े करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों की कोशिश: लोगों ने खुद सड़क बहाल करने की कोशिश की, लेकिन भारी मलबे के कारण असफल रहे। चेतावनी: ग्रामीण रेशव ठाकुर, ओम प्रकाश, बबलू और अन्य ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ, तो ग्रामीण कड़ा रुख अपनाएंगे।1