Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां
Uklive Uttrakhand
नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- टिहरी में सहकारी योजनाओं को गति देने पर जोर, डीएम ने स्थल निरीक्षण और लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक निबंधक (कोऑपरेटिव) पान सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत जनपद की विभिन्न समितियों का चयन किया गया है, जिनमें मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद एवं कोड़ियाला शामिल हैं। बैठक में एमपैक्स कोड़ियाला के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व स्थल पर मुख्य सड़क मार्ग से प्रस्तावित गोदाम तक लगभग 20 मीटर के ट्रैक पर आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत नाई में स्थल का चयन किया गया है, जो स्थल चयन समिति के कार्यक्षेत्र के केंद्र बिंदुओं में है तथा मुख्य मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। संबंधित स्थल का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीएम नरेंद्रनगर को भी स्थल का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल पांच जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए मलेथा, चंबा, मुखेम, चामाकेमर एवं ढालवाला में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से चार जन औषधि केंद्रों को प्रारंभिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं मलेथा, चंबा एवं ढालवाला के जन औषधि केंद्रों को ड्रग लाइसेंस एवं स्टोर कोड भी प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मलेथा में 1,44329.00 रुपये की दवाइयाँ खरीदी गईं तथा 1,21702.00 रुपये मूल्य की दवाइयाँ बेची गईं। मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सीएससी केंद्रों में व्यवसाय वृद्धि के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी आदि संबंधित उपस्थित रहे।1
- नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां1
- टिहरी : निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सुभाष रमोला जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पूर्व विधायक धन सिंह नेगी.1
- अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार The Aman Times 🏗️ अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार डोईवाला। अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह घंटाघर पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और विस्थापित परिवारों की यादों का प्रतीक बनेगा। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश1
- जिला उत्तरकाशी के नौगांव मटियाली में मनाया भादऊ थऊलु बड़े धूमधाम से दिनांक 6-9-2026 रविवार रात को ग्राम पंचायत मटियाली में नरसिंह देवता का भादो महिने का थऊलु बड़े धूमधाम से मनाया नरसिंह देवता की पूजा अर्चना के बाद पूरी रात भर ग्राम पंचायत मटियाली में भक्तों के द्वारा एवं रिश्तेदार गांव की बहु बेटी के द्वारा रवाई के गीत व झंकार बैंड बाजे के साथ गए गए इस थऊलु के उपलक्ष लगभग शाम के 8: बजे शाम से और सुबह 6:30 से तक गाने लगाओ गये इस मेले में काफी दूर दराज से मेहमान लोग भी शामिल हुऐ जिसमें गांव से गणमान्य व्यक्ति श्रीमती सुभद्रा देवी प्रधान, श्री अमीन कुमार क्षे०प० जगदेव सिंह, सरदार सिंह, मुकेश सिंह,सहदेब सिंह माली, गिरवीर सिंह आदि मौजूद रहे3
- हरिद्वार में अगले साल कुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार 💰 करीब 700 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 75% स्थायी कामों पर जोर The Aman Times 🚩 हरिद्वार में अगले साल कुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार 💰 करीब 700 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 75% स्थायी कामों पर जोर हरिद्वार। वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने प्रेस वार्ता कर अब तक की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की। मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के लिए करीब 700 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें स्थायी और अस्थायी, दोनों तरह के कार्य शामिल हैं। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर भवन निर्माण, पुल, गंगा घाट और सड़कों से जुड़े स्थायी कार्य चल रहे हैं। मानसून समाप्त होने के बाद अस्थायी कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। इस बार कुंभ की तैयारियों में करीब 75 फीसदी स्थायी और 25 फीसदी अस्थायी कार्यों पर फोकस रखा गया है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी सुविधाएं विकसित करना है, जिनका कुंभ के बाद भी आम जनता के लिए उपयोग किया जा सके। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अलग टीम गठित की गई है, जो समय-समय पर मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रही है। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी के पास कार्यों से संबंधित कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे प्रशासन के समक्ष दर्ज कराया जा सकता है। 2027 के कुंभ को लेकर हरिद्वार में तैयारियों का दौर लगातार जारी है। 🚩1
- सिडकुल क्षेत्र में कल शाम बारिश के दौरान नाले में बह गई 06 वर्षीय बालिका का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस एवं SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है। थाना सिडकुल को डायल-112 के माध्यम से कल सूचना प्राप्त हुई कि भारी बारिश के दौरान कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 07 वर्षीय बालिका हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया । वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण 06 वर्षीय बालिका विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद, थाना सिडकुल नाले के तेज बहाव में बह गई थी। घटना के बाद थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बालिका की तलाश हेतु घटनास्थल एवं नाले के आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बीती रात से पुलिस एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बालिका की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।1