परसही में कृषक पाठशाला सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास लातेहार सदर प्रखंड की परसही पंचायत अंतर्गत परसही गांव में मंगलवार को कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने शिलापट्ट का अनावरण तथा नारियल फोड़कर किया।मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कृषक पाठशाला की स्थापना से ग्रामीण किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तायुक्त बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा मृदा स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकेंगे।मौके पर जीप अध्यक्ष पूनम देवी, मुखिया अनीता देवी,प्रमुख परशुराम लोहरा पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ने भी संबोधित किया।और योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।संचालन मोती उरांव ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, रामदेव सिंह, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे , रीता देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण के अलावा संवेदक संतोष चौधरी,संतोष झा उपस्थित थे।इसके पूर्व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

- *लातेहार: लगभग 10 साल पुरानी सड़क पर अतिक्रमण, दबंग ने बीच सड़क में बना दी बाउंड्री, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग* *लातेहार। संवाददाता* *मंगलवार, 04 अगस्त 2026* लातेहार में लगभग एक दशक पूर्व बने मिट्टी-मोरम पथ पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। *बाजारतांड से बानपुर जाने वाली कच्ची सड़क* पर दबंग द्वारा बाउंड्री निर्माण कर रास्ता रोकने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि यह सड़क पूर्व विधायक *प्रकाश राम* के कोटे से उनके पिछले कार्यकाल में बनवाई गई थी। *दबंग ने बीच सड़क में खड़ी कर दी बाउंड्री* ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 10 साल बाद *डोमन प्रसाद नामक व्यक्ति* द्वारा सड़क के बीचो-बीच बाउंड्री का निर्माण कर दिया गया है। दबंग यह कह रहा है कि यह उसकी रैयती जमीन है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डोमन प्रसाद के घर जाने से पहले पीसीसी के किनारे *विनोदी भुइयां* का अतिक्रमण था, जिसे ग्रामीणों ने मिलकर हटवाया था। उस समय डोमन प्रसाद का भी घर जाने का रास्ता सुगम हुआ था। लेकिन अब डोमन प्रसाद ने अपने घर तक रास्ता निकालकर पीछे रहने वाले लोगों का रास्ता बाउंड्री लगाकर बंद कर दिया है। *जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध* इस अतिक्रमण का *पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक* और *समाजसेवी किशोर उपाध्याय* ने विरोध किया था। वार्ड संख्या 2 के प्रभावित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस अतिक्रमण को तुरंत हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पीछे के कई घरों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप और अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है।1
- झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज, सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने की कोशिश.?1
- झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखण्ड JPSC JSSC गड़बड़ी छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची1
- पंचायत परामर्श यात्रा का दूसरा दिन | तरहसी, पलामू जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी। 10 पंचायतों के दौरे में ग्रामीणों ने अंचल में भ्रष्टाचार, जमुना नदी के कटाव, अमानत बराज परियोजना, बिजली संकट और हिंदी माध्यम में प्रश्नपत्र की मांग जैसे मुद्दे उठाए। प्रेस वार्ता में के.एन. त्रिपाठी ने कहा— "जनहित के मुद्दे पहले भी उठाता था, आगे भी उठाता रहूंगा। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरा दायित्व है।" 🎥 देखिए पंचायत परामर्श यात्रा का पूरा वीडियो और जानिए ग्रामीणों ने क्या-क्या मांगें रखीं। 💬 आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट में जरूर बताइए। KN Tripathi1
- बड़ी खबर गुमला जिले में खरीफ-2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाने गुमला जिले में खरीफ-2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है1
- लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पुण्य तिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हैं।1
- लोहरदगा में सरकारी स्कूल का सिस्टम को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं1
- गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गुमला जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट और नागरिक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।1
- पुलिस ने वृद्ध किसान का शव कुआं से किया बरामद गांव में छाया मातम शव पंचनाव के पश्चात कारवाई आरम्भ उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत डांडू गांव में घटना घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस आई दयानंद सरस्वती द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ गांव में छाया मातम परिजनों ने बताया कि खेत निरीक्षण करने निकले थे काफी समय बीतने के बाद घर नही लौटे तो छानबीन करने लगे इसी दरमियान अपने खेत के कुआं में तैरता देख पुलिस को घटना की सूचना दिया गया।1