छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कथित 'लव जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और उसके परिवार पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के साथ-साथ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय ले लिया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है। पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि आरोपी पति वसीम खान रायगढ़ के इंदिरा नगर क्षेत्र का निवासी है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब पांच साल पहले वसीम खान ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की थी। शादी के बाद से ही उस पर लगातार इस्लाम कबूल करने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि दो बच्चों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसकी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना काफी बढ़ गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके बच्चों से भी "पाकिस्तान जिंदाबाद" और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे लगवाए जाते थे। पीड़िता अपने दोनों बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची है और उसने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी वसीम खान को चार दिन पहले गांजा तस्करी से जुड़े एक मामले में जेल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कथित 'लव जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और उसके परिवार पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के साथ-साथ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय ले लिया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है। पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि आरोपी पति वसीम खान रायगढ़ के
इंदिरा नगर क्षेत्र का निवासी है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब पांच साल पहले वसीम खान ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की थी। शादी के बाद से ही उस पर लगातार इस्लाम कबूल करने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि दो बच्चों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसकी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना काफी बढ़ गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके बच्चों से भी "पाकिस्तान जिंदाबाद" और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे लगवाए
जाते थे। पीड़िता अपने दोनों बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची है और उसने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी वसीम खान को चार दिन पहले गांजा तस्करी से जुड़े एक मामले में जेल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में नकली शराब के काले साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। बाहर से 'ब्लैक डॉग' और 'रॉयल स्टैग' जैसी महंगी शराब की चमकती बोतलों में 'मौत का जहर' भरकर बेचा जा रहा था। कोरोना काल से चल रहे इस गोरखधंधे की नींव हिलाते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां गाय बांधने वाले कोठे में एक पूरी 'अवैध डिस्टिलरी' मिली। आरोपी अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से सस्ती शराब लाकर उसमें स्प्रिट और रेड लेबल चायपत्ती मिलाकर शराब की मात्रा और रंग तैयार करते थे। कचरे से पुरानी बोतलें इकट्ठा कर उन्हें धोकर उन पर ब्रांडेड कंपनियों के 'नकली होलोग्राम' और 'डुप्लीकेट लेबल' चिपकाए जाते थे, फिर उन्हें बाजार में असली शराब के भाव में बेचा जाता था। 'रॉयल स्टैग', 'इंपीरियल ब्लू (IB)', 'ब्लैक डॉग', 'गोवा' और 'किंगफिशर बीयर' जैसे कई नामी ब्रांड्स की नकली पैकेजिंग कर भोले-भाले ग्राहकों की जान जोखिम में डाली जा रही थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह को जैसे ही इस सिंडिकेट की भनक लगी, उन्होंने साइबर सेल, कोतरारोड़ थाना और आबकारी की एक संयुक्त टीम बनाई। पुलिस ने एक डमी ग्राहक भेजकर नकली शराब की पुष्टि की और फिर सीधा धावा बोल दिया। मौके से मास्टरमाइंड दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई सुभाष पटेल और साथी विनय सिंह फरार होने में सफल रहे। छापेमारी में विभिन्न ब्रांड्स की 869 नकली शराब की बोतलें, अद्धी और पौव्वा, 240 लीटर तैयार अवैध मदिरा (जिसकी कीमत लगभग ₹2,16,245 है), शराब की बोतलों के 560 नकली ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केतली और सैकड़ों खाली बोतलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत पटेल के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों सुभाष और विनय की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध शराब कारोबारियों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले इस सिंडिकेट के एक-एक गुर्गे को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। पुलिस का संदेश है कि 'ऑपरेशन आघात' अभी थमा नहीं है, यह तो बस शुरुआत है।4
- *✰गरीब, असहाय परिवार को मिला "संत रामपाल जी महाराज" का सहारा✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर *✰गरीब, असहाय परिवार को मिला "संत रामपाल जी महाराज" का सहारा✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर1
- कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद गोदाम में रखे पटाखों तक पहुंचते ही लगातार जोरदार धमाके होने शुरू हो गए। इन धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।1
- रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 8 मई से 1 जून के बीच, महज 25 दिनों के भीतर 4 हाथी शावकों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट से अहम खुलासे हुए हैं। देहरादून और बरेली लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार, एक शावक की मौत हेपेटाइटिस (लिवर संक्रमण) और दूसरे की सेप्टिसीमिया (रक्त संक्रमण) के कारण हुई है। इससे पहले, एक अन्य शावक की मौत निमोनिया से होने की पुष्टि भी हो चुकी थी। एक ही हाथी दल के शावकों की लगातार हो रही मौतों को वन विभाग ने गंभीरता से लिया था। विशेषज्ञों की मौजूदगी में शावकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और सैंपल जांच के लिए देहरादून और बरेली की प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब इन मौतों का असली कारण स्पष्ट हो गया है। इस संबंध में मंगलवार शाम करीब 6 बजे डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडलों में एक ही हाथी दल के शावकों की मौत हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम कराया गया और आवश्यक सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में एक शावक की मौत का कारण हेपेटाइटिस (यकृत संक्रमण) और दूसरे की मौत का कारण सेप्टिसीमिया (गंभीर रक्त संक्रमण) पाया गया है। इन गंभीर मामलों को देखते हुए वन विभाग ने अब हाथी शावकों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया है।1
- कोरबा जिले में लगभग 400 साल पुरानी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर की खोज की गई है। यह खोज और संबंधित कार्य कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।1
- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में, पीड़ित युवक को हाथ में सिनेमा शो का टिकट दिखाते हुए सुना जा सकता है। उसने बताया कि वह रात 10 बजे से 1 बजे के शो के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अर्जुनी थाने के थाना प्रभारी (SHO) चंद्रकांत साहू और उनके साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और बिना किसी उकसावे के उसके साथ मारपीट की। वीडियो में उसे यह कहते सुना गया: "आपने मुझे थप्पड़ क्यों मारा? बीच रोड पर हमारी गाड़ी की चाबी निकाल दी, पीछे से ट्रक आ रहा था, अगर मेरे बच्चों को कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?" उसकी पत्नी भी डरी-सहमी हुई दिख रही थी और पुलिसकर्मियों से उन्हें जाने देने की गुहार लगा रही थी। युवक जब पुलिस अधिकारी से पूछता है कि क्या वे अब घर जा सकते हैं, तो कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने उन्हें जाने से मना कर दिया। वीडियो पर मौजूद टेक्स्ट के अनुसार, परिवार को रात में करीब 2 घंटे तक सड़क पर ही रोके रखा गया। इस घटना के दौरान, युवक ने सड़क से गुजर रहे ट्रक चालकों और पास के एक मकान में रहने वाले लोगों से भी मदद की अपील की, चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि "भैया! ये पुलिस वाले रात के समय हमें जबरन रोककर मार रहे हैं, प्लीज हमारी मदद करो।" वीडियो सामने आने के बाद, स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में पुलिस के इस आचरण को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का मानना है कि अगर कानून के रखवाले आम नागरिकों, खासकर सपरिवार यात्रा कर रहे लोगों के साथ ऐसा हिंसक और असंवेदनशील व्यवहार करेंगे, तो जनता का पुलिस पर से विश्वास खत्म हो जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पीड़ित परिवार अब इस मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।2
- पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली शराब के एक बड़े ‘काले साम्राज्य’ पर छापा मारा है। यह साम्राज्य कोरोना काल से लगातार सक्रिय था और बड़े पैमाने पर अपना धंधा चला रहा था। इस कार्रवाई के बाद से ब्रांडेड शराब कंपनियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि नकली शराब के इस अवैध धंधे ने उनकी प्रतिष्ठा और व्यवसाय को भारी नुकसान पहुंचाया था।1