सुमेरपुर कस्बे में दिखा डीजल पेट्रोल का संकट ड्रमों में भरकर ले गए लोग हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गैस के बाद अब डीजल पेट्रोल का संकट खड़ा होने लगा है। कस्बे में गल्ला मंडी के समीप एचपी के पेट्रोल पंप में सुबह से डीजल पेट्रोल खत्म होने पर स्टेशन मार्ग स्थित पंप में वाहनों की भीड़ लग गई। लोग वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराकर घर ले गए। उधर शुक्रवार को कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की तरह गैस का वितरण कराया गया। फिलहाल गैस का संकट कस्बे में नहीं है। शुक्रवार को कस्बे में सुबह हाईवे और मंडी के समीप बने एचपी के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल खत्म हो जाने पर स्टेशन मार्ग के पेट्रोल पंप में वाहनों की भीड़ उमड पड़ी। लोगों ने वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराया और साथ ले गये। वहीं हाईवे के अन्य पंपों में स्थिति सामान्य नजर आई सभी जगहों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था। वही कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की भांति गैस का वितरण सुबह से शाम तक हुआ। गैस एजेंसी के वाहनों ने डोर टू डोर पहुंचकर ग्राहकों को गैस सिलेंडर ओटीपी लेकर मुहैय्या कराये।
सुमेरपुर कस्बे में दिखा डीजल पेट्रोल का संकट ड्रमों में भरकर ले गए लोग हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गैस के बाद अब डीजल पेट्रोल का संकट खड़ा होने लगा है। कस्बे में गल्ला मंडी के समीप एचपी के पेट्रोल पंप में सुबह से डीजल पेट्रोल खत्म होने पर स्टेशन मार्ग स्थित पंप में वाहनों की भीड़ लग गई। लोग वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराकर घर ले गए। उधर शुक्रवार को कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की तरह गैस का वितरण कराया गया। फिलहाल गैस का संकट कस्बे में नहीं है। शुक्रवार को कस्बे में सुबह हाईवे और मंडी के समीप बने एचपी के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल खत्म हो जाने पर स्टेशन मार्ग के पेट्रोल पंप में वाहनों की भीड़ उमड पड़ी। लोगों ने वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराया और साथ ले गये। वहीं हाईवे के अन्य पंपों में स्थिति सामान्य नजर आई सभी जगहों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था। वही कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की भांति गैस का वितरण सुबह से शाम तक हुआ। गैस एजेंसी के वाहनों ने डोर टू डोर पहुंचकर ग्राहकों को गैस सिलेंडर ओटीपी लेकर मुहैय्या कराये।
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गैस के बाद अब डीजल पेट्रोल का संकट खड़ा होने लगा है। कस्बे में गल्ला मंडी के समीप एचपी के पेट्रोल पंप में सुबह से डीजल पेट्रोल खत्म होने पर स्टेशन मार्ग स्थित पंप में वाहनों की भीड़ लग गई। लोग वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराकर घर ले गए। उधर शुक्रवार को कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की तरह गैस का वितरण कराया गया। फिलहाल गैस का संकट कस्बे में नहीं है। शुक्रवार को कस्बे में सुबह हाईवे और मंडी के समीप बने एचपी के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल खत्म हो जाने पर स्टेशन मार्ग के पेट्रोल पंप में वाहनों की भीड़ उमड पड़ी। लोगों ने वाहनों के साथ ड्रमों में डीजल पेट्रोल भराया और साथ ले गये। वहीं हाईवे के अन्य पंपों में स्थिति सामान्य नजर आई सभी जगहों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध था। वही कस्बे की गैस एजेंसी में पूर्व की भांति गैस का वितरण सुबह से शाम तक हुआ। गैस एजेंसी के वाहनों ने डोर टू डोर पहुंचकर ग्राहकों को गैस सिलेंडर ओटीपी लेकर मुहैय्या कराये।1
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को रौंदा,एक की मौके पर मौत, म्रतक बच्चू सोनकर साडू की बेटी की बरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे थे बागी गांव, जिला अस्पताल लाते समय बाइक चालक की रास्ते में हुई मौत, बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला कुरारा कस्बे के पेट्रोल पम्प के पास का।4
- मौदहा (हमीरपुर)। 27 मार्च को कस्बा मौदहा में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत स्थल स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति मंदिर से हुआ, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी देवी मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के बाल रूप, रामदरबार सहित विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। दोपहर में झांकियों का विधिवत आरती-पूजन किया गया, जिसके बाद “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा अरतरा चौराहा, इलाही तालाब, देवी चौराहा, गुड़ाही बाजार, नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, जीजीआईसी चौराहा, उपरौस पानी की टंकी, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग से होते हुए फत्तेपुर गांधी विद्यालय मार्ग से गुजरकर मीरा तालाब के सामने बड़ी देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। जगह-जगह राम भक्तों द्वारा शीतल पेय, पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर झांकियों की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे कस्बे की सड़कों और घरों को भगवा ध्वज एवं तोरण द्वारों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिनकी निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।1
- मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा नगर में राम नवमी का पावन पर्व इस वर्ष पूरे उल्लास, आस्था और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जय श्रीराम के नारों और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत राज नारायण गुप्ता के आवास से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रही। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह राममय नजर आया। श्रद्धालु जयकारों के साथ यात्रा में शामिल रहे और धार्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपजिलाधिकारी कार्यवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। राम नवमी पर मौदहा का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्साह का भी शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।4
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- आज कदौरा ब्लॉक मे ओले गिरे1
- *चैत्र नवरात्रि/रामनवमी पर सरस्वती ज्ञान मंदिर में भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम* *नवरात्रि पर विद्यालय में धार्मिक आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकियां और किया हवन पूजन* फतेहपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर गोधइया विद्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छोटे-छोटे बाल गोपालों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न धार्मिक स्वरूपों का सजीव प्रदर्शन कर नवरात्रि और रामनवमी के महत्व को दर्शाया। विद्यालय परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हवन-पूजन के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सभी के उज्ज्वल भविष्य, देश एवं समाज में सद्भावना, प्रेम और शांति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल धार्मिक भावना का विकास होता है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने का कार्य होता है। विद्यालय हमेशा से ऐसे प्रोग्राम करता रहता है जिससे बच्चों में शैक्षणिक विकाश के साथ सामाजिक सांस्कृतिक परंपराओं का विकाश होता है इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध राज सिंह, राजेंद्र वर्मा, रामचंद्र, रामबीर, काजल,ज्योति, विनीता, आयुषी, प्रियंका, प्रियांशी, दिव्यांशी आदि के साथ सभी विद्यालय के बच्चे उपस्थिति रहे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और विद्यालय परिवार ने मिलकर नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।2
- *भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर भक्तों की शोभायात्रा पर जय श्री राम के नारे गूंजे वही भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।* कालपी जालौन 27 मार्च कड़ी सुरक्षा चलते रामनवमी भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों पर शोभा यात्रा का आगाज किया। शुक्रवार के दिन बनखंडी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में टरननगंज स्थित राम जानकी मंदिर पुजारी रामदास तिवारी ने शोभा यात्रा की पूजा अर्चना कर मौजूद हजारों भक्तों ने समय 3 बजे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों में भगवान श्री राम एवं अन्य भगवान आकर्षित स्थापित कर ढोल नगाडो डीजे के तहत शोभा यात्रा शुरुआत करते हुए बाजार की सड़क से होते हुए आलमपुर चौराहा से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए हाईवे पर नई बस्ती स्थित फूला देवी मंदिर आनंदी मंदिर से होते हुए मैहर रोड से मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए हिंदी भवन सड़क से होते हुए रामगंज मोहल्ले की सड़कों से होते हुए रेलवे स्टेशन से सब्जी बजरिया होते हुए कोतवाली एवं दुर्गा मंदिर से होते हुए सर्विस रोड से एम एस बी समीप ओवर ब्रिज के नीचे से हाईवे सड़क से हरीगज चौराहा होते हुए एकलव्य विद्यालय इंटर कॉलेज से होते हुए श्री दरवाजा से होते हुए पाहुलाल मंदिर में पूर्व की तरह बड़े हर्षोल्लाह के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का समापन किया शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के सहयोगियों ने भक्तों को जीरा रस बोतल वितरण कर स्लहपाहार कराया एवं उनके सहयोगियों ने जेबीसी मशीन सड़क किनारे लगाकर शोभा यात्रा में निकल रहे भक्तों का फूल बरसाकर एवं अन्य सड़कों पर फूलों से स्वागत जगह-जगह किया इसी प्रकार जय खत्री राजेश पुरवार एवं सुरेश वर्मा तथा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी ने अपने साथी रणजीत सिंह यादव आदि लोगों ने एवं आशु ठाकुर मनोनीत सभासद रवीद्र कोरी आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर भक्तों को पेठा समोसा मीठा हलुआ शरबत आदि खाने वाली सामग्री से मुह मीठा कराया शोभा यात्रा में चलने वाले विधायक विनोद चतुर्वेदी पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन गुप्ता कुंवर राजन सिंह चौहान ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी कुंवर विशाल सिंह सेगर मनोनीत सभासद ज्योति विश्वकर्मा पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी देवेंद्र साहू आकाश द्विवेदी लाला शुक्ला अंजू गुप्ता विजय शुक्ला सभासद सुनील पटवा सभासद राकेश यादव आदि हजारों लोग मौजूद थे। फोटो भक्तगण शोभा यात्रा में चलते हुए रात्रि में पाहुलाल मंदिर पर समापन किया गया।4