गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल वाराणसी। गोदौलिया चौराहे पर मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने वाले नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद महिलाएं मदनपुर पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां उनसे बातचीत की जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदौलिया से मैदागिन के बीच चलने वाले कुछ नंदी रथों को लेकर यात्रियों की शिकायतें भी हैं। आरोप है कि रथ पर किराया सूची लिखी होने के बावजूद बीच रास्ते में, विश्वनाथ मंदिर के पास उतरने वाले यात्रियों को ले जाने से मना कर दिया जाता है। उन्हें मंदिर तक पैदल जाने की बात कही जाती है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क किनारे घायल पड़े एक मजदूर को अपने हाथों से उठाकर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस कदम की चर्चा हो रही है। एक ओर गोदौलिया में नंदी रथ से महिलाओं को टक्कर लगने की घटना ने यातायात और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, तो दूसरी ओर घायल मजदूर की मदद करते थाना प्रभारी का वीडियो सामने आया है। दोनों घटनाएं वाराणसी में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल वाराणसी। गोदौलिया चौराहे पर मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने वाले नंदी रथ की टक्कर से चार
महिलाओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद महिलाएं मदनपुर पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां उनसे बातचीत की जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदौलिया से मैदागिन के बीच चलने वाले कुछ नंदी रथों को लेकर यात्रियों की शिकायतें भी हैं। आरोप है कि रथ पर किराया सूची लिखी होने के बावजूद बीच रास्ते में, विश्वनाथ मंदिर के पास उतरने वाले
यात्रियों को ले जाने से मना कर दिया जाता है। उन्हें मंदिर तक पैदल जाने की बात कही जाती है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क किनारे घायल पड़े एक मजदूर को अपने हाथों से उठाकर अस्पताल ले जाते
दिखाई दे रहे हैं। उनके इस कदम की चर्चा हो रही है। एक ओर गोदौलिया में नंदी रथ से महिलाओं को टक्कर लगने की घटना ने यातायात और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, तो दूसरी ओर घायल मजदूर की मदद करते थाना प्रभारी का वीडियो सामने आया है। दोनों घटनाएं वाराणसी में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
- RAC यात्रियों को खाली बर्थ मिलने की प्रक्रिया होगी ऑटोमेटिक, मोबाइल पर आएगी सूचना एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी RAC यात्रियों को खाली बर्थ मिलने की प्रक्रिया होगी ऑटोमेटिक, मोबाइल पर आएगी सूचना भारतीय रेलवे RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को नई सुविधा देने की तैयारी में है। इसके तहत ट्रेन में बर्थ खाली होने पर RAC यात्रियों को ऑटोमेटिक तरीके से बर्थ आवंटित की जा सकेगी। बर्थ आवंटित होने की सूचना यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाने की बात कही जा रही है। इससे यात्रियों को खाली बर्थ के लिए बार-बार टीटीई से पूछताछ करने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, इस सुविधा को लागू करने की आधिकारिक स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, सिपाही की मौत; दो घायल कन्नौज के पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। आगरा से कन्नौज आते समय गाड़ी पलट गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।2
- लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी है सरकार, दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी लगाई जा रही है लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी है सरकार, दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी लगाई जा रही है अहरौला। क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव मे सपा के विधायक डॉ.संग्राम यादव के निधि से 170 मीटर सीसी रोड व नाली का निर्माण 18.48 लाख की लागत से निर्माण कराया गया था सोमवार को विधायक डॉ.संग्राम यादव ने सीसी रोड का लोकार्पण खुद की मौजूदगी मे कन्याओं के हाथ से फीता करवा कर लोकार्पित किया। डॉ.संग्राम यादव ने कहा कि ये सरकार आरक्षण पर गंभीर नही जातिगणना सरकार करालें यह पूजी पतियों की सरकार है अब तक आपके ग्राम पंचायत की सरकार चुन लेनी चाहिए थी लेकिन यह सरकार नैतिक मूल्यों को खत्म कर देना चाहती है संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर सरकार तानाशाही पर उतारू है कहां की 2027 में सपा की सरकार होगी और अहरौला कप्तानगंज मार्ग का लोकार्पण सपा की सरकार करेगी। दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र खत्म हो गया है घोषित इमरजेंसी लगी हुई है चुनाव आयोग ने देश में लगभग 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के वोट काट दिए आज सड़कों पर संग्राम है चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा जा रहा है ऐसी सरकार और ऐसे चुनाव आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए यह सरकार गद्दी पर बैठने लायक नहीं है न ही चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग चलाने के लायक है चुनाव आयुक्त केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और दिल्ली में भारी पैरामिलिट्री सीआरपीएफ और अन्य फोर्स उतारी गई जैसे यहां कोई बडा युद्ध होने वाला है ऐसा तो कभी बॉर्डर पर भी व्यवस्थाएं नहीं देखी गई सरकार ने उत्तर प्रदेश के 26000 विद्यालयों को बंद कर दिया यह पेपर लीक वाली सरकार है अब तक 20 पेपर उत्तर प्रदेश में लीक हो चुके हैं यह सरकार नहीं चाहती कि पिछड़े दलित और शोषित समाज के बच्चे शिक्षित है। संबोधित करते हुए शकीलअहमद ने कहा कि यह सरकार बच्चों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है किसी भी दशा में 2027 में इस भाजपा सरकार को बदलना है इसके लिए चाहे हमें जो भी करना पड़े कहां की अतरौलिया में जो भी अब तक विकास हुए हैं समाजवादी पार्टी के द्वारा किया गया है इसके लिए मैं भाजपा सरकार को चैलेंज देता हूं कि वह आकर बहस कर लें । कार्यक्रम का संचालन फौजी जेपी यादव ने किया।इस मौके पर प्रमुख शकील अहमद,चन्द्रशेखर यादव, रामपलट गुप्ता, सुवाष जायसवाल, प्रभूदीन यादव,हरिकेश यादव, गरीब यादव, सूर्यकुमार, सपा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम यादव, दयाराम,प्रधान भीमसेन गुप्ता,प्रधान वीन्द्रेश यादव, नन्हे यादव, रामशब्द निषाद, नगेंद्र यादव, विनोद यादव, राजेश चौहान, मुकेश यादव, इस्लाम, राजेंद्र राम, प्रधान फूलमती, आदि लोग मौजूद रहे।3
- विकासखंड डोभी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारिकपुर के दो बार से रहे ग्राम प्रधान लक्ष्मिन राजभर का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन विकासखंड डोभी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारिकपुर के दो बार से रहे ग्राम प्रधान लक्ष्मिन राजभर का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन मौके पर संख्या में उपस्थित रहे पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान ग्रामीण क्षेत्रवासी सैकड़ों की संख्या मे रहें मौजूद रहे l1
- जौनपुर जलालपुर क्षेत्र में बड़कू हनुमान जी के यहां से, जौनपुर में 7 हजार महिलाओं ने भरी हुंकार, 12 किमी की नारी शक्ति वंदन पदयात्रा देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, महंत प्रभु रामदास ने दिया 'चलो राम की ओर' का नारा जौनपुर, 12 अक्टूबर देश में सनातन धर्म, देश और सेना के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों के विरोध में जौनपुर में रविवार को 7 हजार से अधिक महिलाओं ने 12 किमी लंबी नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली। बड़कू हनुमान आश्रम के महंत प्रभु रामदास जी महाराज के आह्वान पर त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास हजारों महिलाएं तिरंगा झंडा लेकर एकत्र हुईं और पदयात्रा शुरू की। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पदयात्रा बड़कू हनुमान आश्रम पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यह पदयात्रा भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम रही। अयोध्या हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत गौरी शंकर दास जी और पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने महिलाओं का समर्थन किया। जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी ने कहा, "देश और संस्कृति को बचाने के लिए आज हजारों महिलाएं सड़क पर उतरी हैं। सनातन धर्म और भारत माता के खिलाफ टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" महंत प्रभु रामदास जी महाराज ने कहा, "अपने देश की संस्कृति को कोई नीचा दिखाए तो हम कैसे चुप रहें। यह बड़कू हनुमान जी आश्रम की माताओं का प्रतिकार है। जब हर घर से माताएं निकलेंगी तो देश विरोधी तत्वों को भागने की जगह नहीं मिलेगी।" महिलाओं के समर्थन में विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल और दक्षिता भारतवंशी ने मोर्चा संभाला। डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा, "अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जो तोड़-फोड़ और देश विरोधी बयानबाजी हो रही है, वह अब नहीं चलेगी। आम घरों की महिलाएं जब जागरूक हो गई हैं तो अब जवाब मिलेगा।" डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा, "कुछ लोग हिंदू फोबिया से ग्रसित होकर हमेशा देश और सेना के खिलाफ बोलते हैं। अब नारी शक्ति इन्हें बेनकाब करने के लिए तैयार है।" इस अवसर पर मुख्य रूप से इली भारतवंशी, शैलेंद्र शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दुबे, दीपक मिश्रा ,विवेक मिश्रा, सीता, उषा, काजल, शांति, पार्वती, चिंता सहित हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।1
- मां खंडवारी ग्रुप के प्रबंध निदेशक के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन चंदौली से न्यूज टू इंडिया के संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां, मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, चहनियां, चंदौली के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ‘कैलाशी’ के जन्मदिन के अवसर पर मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज तथा किनाराम स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है, शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके शिविर में ग्रुप के निदेशक अवनीश कुमार सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, राहुल पटेल, भैरव सिंह यादव, आदित्य चौरसिया सहित अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने चिकित्सा महाविद्यालय की ब्लड बैंक इकाई और महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- टांडाकला में जीवंत ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए दर्शक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल गोदौलिया में नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाएं घायल, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर का घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल वाराणसी। गोदौलिया चौराहे पर मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने वाले नंदी रथ की टक्कर से चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद महिलाएं मदनपुर पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां उनसे बातचीत की जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदौलिया से मैदागिन के बीच चलने वाले कुछ नंदी रथों को लेकर यात्रियों की शिकायतें भी हैं। आरोप है कि रथ पर किराया सूची लिखी होने के बावजूद बीच रास्ते में, विश्वनाथ मंदिर के पास उतरने वाले यात्रियों को ले जाने से मना कर दिया जाता है। उन्हें मंदिर तक पैदल जाने की बात कही जाती है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच मंडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क किनारे घायल पड़े एक मजदूर को अपने हाथों से उठाकर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस कदम की चर्चा हो रही है। एक ओर गोदौलिया में नंदी रथ से महिलाओं को टक्कर लगने की घटना ने यातायात और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, तो दूसरी ओर घायल मजदूर की मदद करते थाना प्रभारी का वीडियो सामने आया है। दोनों घटनाएं वाराणसी में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।4