कलम पर वार नहीं सहेंगे, पूरनपुर से उठी आवाज ऐप्जा ने चेताया, पत्रकारों के समर्थन में होगा गोला कूच (सबलू खा) पूरनपुर। पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई और कथित दबाव की घटनाओं को लेकर मंगलवार को पूरनपुर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में हुई इस बैठक में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पत्रकार को बेवजह निशाना बनाया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। बैठक में विशेष रूप से गोला गोकर्णनाथ में एक पत्रकार पर दर्ज मुकदमे का मुद्दा उठा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक संगठन के दबाव में की गई कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। इस प्रकरण को लेकर सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए बड़ी संख्या में गोला पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी का ऐलान किया।लखनऊ से आए संगठन के समन्वयक अनुराग सारथी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे और मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की ताकत उनकी एकता में है, इसलिए हर साथी के साथ मजबूती से खड़ा रहना संगठन की प्राथमिकता है।बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई और पूरनपुर क्षेत्र में कई सक्रिय पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का संकल्प दिलाया।अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगा।
कलम पर वार नहीं सहेंगे, पूरनपुर से उठी आवाज ऐप्जा ने चेताया, पत्रकारों के समर्थन में होगा गोला कूच (सबलू खा) पूरनपुर। पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई और कथित दबाव की घटनाओं को लेकर मंगलवार को पूरनपुर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में हुई इस बैठक में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पत्रकार को बेवजह निशाना बनाया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। बैठक में विशेष रूप से गोला गोकर्णनाथ में एक पत्रकार पर दर्ज मुकदमे का मुद्दा उठा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक संगठन के दबाव में की गई कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। इस प्रकरण को लेकर सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए बड़ी संख्या में गोला पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी का ऐलान किया।लखनऊ से आए संगठन के समन्वयक अनुराग सारथी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे और मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की ताकत उनकी एकता में है, इसलिए हर साथी के साथ मजबूती से खड़ा रहना संगठन की प्राथमिकता है।बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई और पूरनपुर क्षेत्र में कई सक्रिय पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का संकल्प दिलाया।अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगा।
- बगिया फार्म के पास पूरनपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ तमाशबीन बनी भीड़ के बीच एक शख्स मसीहा बनकर सामने आया। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकिरिया की रहने वाली पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ स्कूटी से पूरनपुर आ रही थीं। तभी बगिया फार्म के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटी दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगीं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर भारी भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे। तभी वहां से गुजर रहे डॉ. गुरभाग सिंह की नजर इन घायलों पर पड़ी। उन्होंने बिना एक पल की देरी किए अपनी गाड़ी रुकवाई। डॉ. गुरभाग सिंह ने खुद आगे बढ़कर घायलों को संभाला और अपनी ही कार में बैठाकर उन्हें तुरंत पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इतना ही नहीं, मानवता की पराकाष्ठा दिखाते हुए उन्होंने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और दौड़ते हुए इमरजेंसी वार्ड तक ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया है। आज के दौर में जहां लोग सड़क हादसों का वीडियो बनाने में व्यस्त हो जाते हैं, डॉ. गुरभाग सिंह के इस नेक कार्य की पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है।1
- चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा के बाद तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।1
- पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पीलीभीत पुलिस ने गिरफ्तार किया। #Dmpilibhit #UPPolice #MYogiAdityanath #क्राइम #UttarPradesh #viral1
- पीलीभीत, थाना अमरिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवशंकर मिश्रा, निवासी अंकलेश्वर (गुजरात), अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने विभिन्न शहरों में करीब 60 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये वसूले। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेज दिखाता था। ठगी के रुपये आरोपी अपने परिजनों के बैंक खातों में जमा कराता था। वर्ष 2021 से यह गिरोह सक्रिय था और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को शिकार बना रहा था। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 2 लाख रुपये बरामद किए हैं आरोपियों से जुड़े 14 बैंक खातों को होल्ड करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।2
- बंडा शाहजहांपुर/ फगुनिहाई से बरी बरा तक 48 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल प्रशासन द्वारा जुतबाई गई। काफी वर्षों से कुछ किसानों द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल उगाई जा रही थी। ऐसे लोगों पर जुर्माना कर जमीन का #पटका बसूला जाना चाहिए जिससे आगे कोई सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सके #सहमतहोतोहमेंफालोकरिए1
- पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के तहत “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद साफ था — छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाना और समाज को बाल विकास के प्रति जागरूक करना। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि बचपन की मजबूत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है, और निपुण भारत मिशन इसी दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे नन्हे बच्चे, जिन्होंने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह देखकर अभिभावक भावुक नजर आए। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।1
- सिद्धनगर में संपत्ति के लालच में भतीजे ने ताई की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर में संपत्ति हड़पने के लालच में की गई एक जघन्य हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जहां भतीजे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ताई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गांव सिद्धनगर निवासी कमलजीत कौर पत्नी बाबा सिंह शनिवार रात घर में अकेली थीं। उनकी गोद ली हुई बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में आयोजित तिलक समारोह में गए हुए थे। शनिवार की रात जब वे वापस लौटे तो उन्होंने कमलजीत कौर का शव घर के अंदर पड़ा देखा। घर का सामान बिखरा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे परिजनों को मौत संदिग्ध लगी। इसके बाद दामाद हरसिमरन सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू निवासी सिद्धनगर और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज निवासी खानपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को आशंका थी कि मृतिका कमलजीत कौर अपनी चल-अचल संपत्ति दामाद हरसिमरन सिंह के नाम कर देंगी। इसी लालच में सर्वजीत सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से विजय कुमार कम्बोज के सहयोग से मौका पाकर अपनी ताई कमलजीत कौर की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।1
- हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में फाइलेरिया की दवा सेवन के बाद तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा निवासी ललिता पत्नी विवेक मालिक और रीना पत्नी रॉबिन की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टियां, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी गांव की बसंत पत्नी वीरेंद्र दास की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल बसंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी गई दवा का सेवन किया था। दवा खाने के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर और सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया की दवा का सेवन किया था, लेकिन वर्तमान में तबीयत खराब होने का कारण कोई अन्य हो सकता है। एहतियातन एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दे।1