logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरानवापारा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 335 ग्राम गांजा जब्त, खैरानवापारा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 335 ग्राम गांजा जब्त, 7 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान पुलिस ने ग्राम खैरानवापारा में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में प्रकाश वर्मा (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 335 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपये, और बिक्री की 600 रुपये नकद राशि, कुल 3,100 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पास झाड़ियों में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 6 अगस्त को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ और साइबर सेल केसीजी की भूमिका रही।

15 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago

खैरानवापारा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 335 ग्राम गांजा जब्त, खैरानवापारा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 335 ग्राम गांजा जब्त, 7 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान पुलिस ने ग्राम खैरानवापारा में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में प्रकाश वर्मा (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 335 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपये, और बिक्री की 600 रुपये नकद राशि, कुल 3,100 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पास झाड़ियों में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 6 अगस्त को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ और साइबर सेल केसीजी की भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला। शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    2
    रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।


आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला।
शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया।
आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    4
    श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
खरोरा 
पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा।  श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास  भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया
जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा
निकाली जाएगी।   बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    2
    धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा सभागार में विकासखंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य और कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में काम ना ही करे। नियमित समय में क्षेत्र के समस्त पंचायतों के कार्य पूर्ण करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता है। समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण, कृषि, ग्रामीण विकास, बिजली,शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समय पर खाद्यान्न वितरण तथा शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपनी प्राथमिकताएं तय कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में विधायक मुंजारे ने कहा कि विकासखंड लालबर्रा की प्रत्येक ग्राम पंचायत का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। आगे विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकासखंड लालबर्रा प्रदेश के अग्रणी विकासखंडों में अपनी पहचान स्थापित कर सके। जनसेवा,सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
    4
    लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा सभागार में विकासखंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य और कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में काम ना ही करे। नियमित समय में क्षेत्र के समस्त पंचायतों के कार्य पूर्ण करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता है। 
समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण, कृषि, ग्रामीण विकास, बिजली,शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समय पर खाद्यान्न वितरण तथा शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपनी प्राथमिकताएं तय कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।
बैठक में विधायक मुंजारे ने कहा कि विकासखंड लालबर्रा की प्रत्येक ग्राम पंचायत का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।
आगे विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकासखंड लालबर्रा प्रदेश के अग्रणी विकासखंडों में अपनी पहचान स्थापित कर सके। जनसेवा,सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ़ जहां मां भवानी विराजमान हैं
    1
    भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ़ जहां मां भवानी विराजमान हैं
    user_Paras Nishad
    Paras Nishad
    पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    1
    बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल 
धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • पहले चार को दौड़ाया, अब एक को दबोच, फिर लौट आया खौफनाक बाघ एक हफ्ते में तीसरी वारदात से दहशत में गांव, खेत-जंगल जाने से डर रहे लोग कान्हा बफर जोन में आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार।
    1
    पहले चार को दौड़ाया, अब एक को दबोच, फिर लौट आया खौफनाक बाघ
एक हफ्ते में तीसरी वारदात से दहशत में गांव, खेत-जंगल जाने से डर रहे लोग
कान्हा बफर जोन में आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.