logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अक्षय तृतीया पर सुलतानपुर में भव्य विप्र समागम | मौनी महाराज ने दिया एकता का संदेश सुलतानपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के पयागीपुर चौराहे स्थित आर एस शॉपिंग मॉल में आयोजित विप्र समागम में जिले भर से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और समाज की मजबूती तथा एकजुटता पर जोर दिया। 👉 देखिए इस खास रिपोर्ट में कार्यक्रम की पूरी झलक और प्रमुख वक्ताओं के संदेश।

2 hrs ago
user_Kamalpresh Kamal tiwari
Kamalpresh Kamal tiwari
Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
009156bf-0641-4469-9e6d-e73235599444

अक्षय तृतीया पर सुलतानपुर में भव्य विप्र समागम | मौनी महाराज ने दिया एकता का संदेश सुलतानपुर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के पयागीपुर चौराहे स्थित आर एस शॉपिंग मॉल में आयोजित विप्र समागम में जिले भर से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता व संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और समाज की मजबूती तथा एकजुटता पर जोर दिया। 👉 देखिए इस खास रिपोर्ट में कार्यक्रम की पूरी झलक और प्रमुख वक्ताओं के संदेश।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लम्भुआ/सुल्तानपुर कृष्णा नगर वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले डकाही राजस्व गांव में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नायब तहसीलदार अभय राजपाल और लेखपाल रिंकू पाल ने स्वयं गांव पहुंचकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है, जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। साथ ही, रजिस्ट्री होने के बाद किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे और भुगतान भी समय से प्राप्त होगा। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई किसान ओटीपी से जुड़े फ्रॉड के डर के कारण सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों को जागरूक किया और सुरक्षित तरीके से ओटीपी सत्यापन कराते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा कराया। प्रशासन का कहना है कि बिना ओटीपी सत्यापन के फार्मर रजिस्ट्री संभव नहीं है, इसलिए किसानों को सतर्क रहते हुए केवल अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इस विशेष अभियान के चलते गांव में बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की गई, जिससे सरकार की योजना को धरातल पर सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    2
    लम्भुआ/सुल्तानपुर
कृष्णा नगर वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले डकाही राजस्व गांव में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नायब तहसीलदार अभय राजपाल और लेखपाल रिंकू पाल ने स्वयं गांव पहुंचकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज किया।
अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है, जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। साथ ही, रजिस्ट्री होने के बाद किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे और भुगतान भी समय से प्राप्त होगा।
अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई किसान ओटीपी से जुड़े फ्रॉड के डर के कारण सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों को जागरूक किया और सुरक्षित तरीके से ओटीपी सत्यापन कराते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा कराया।
प्रशासन का कहना है कि बिना ओटीपी सत्यापन के फार्मर रजिस्ट्री संभव नहीं है, इसलिए किसानों को सतर्क रहते हुए केवल अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
इस विशेष अभियान के चलते गांव में बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की गई, जिससे सरकार की योजना को धरातल पर सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज से ठीक 10 साल पहले सिर्फ 15 साल की उम्र में कपिल शर्मा के शो में पब्लिक अपीयरेंस में गाना गाने वाली ये लड़की आज देश की सबसे कम उम्र की विधायक है (प्रसिद्ध गायिका तो बन ही चुकी थी पहले ही) पहचान तो गये ही होंगे.....🥰👏👏
    1
    आज से ठीक 10 साल पहले सिर्फ 15 साल की उम्र में कपिल शर्मा के शो में पब्लिक अपीयरेंस में गाना गाने वाली ये लड़की आज देश की सबसे कम उम्र की विधायक है (प्रसिद्ध गायिका तो बन ही चुकी थी पहले ही)
पहचान तो गये ही होंगे.....🥰👏👏
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    4
    ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश
सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नारी शक्ति के उत्थान को कोई नहीं रोक सकता PM MODI
    1
    नारी शक्ति के उत्थान को कोई नहीं रोक सकता PM MODI
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था। नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 साल पहले पिता की हुई थी मौत मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
    3
    संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था।
नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी
बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
10 साल पहले पिता की हुई थी मौत
मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया *किसानों पर टूटा आग का कहर 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख* औरैया जिले के फफूंद थाने के अंतर्गत गैस एजेंसी अधासी के पास एक खेत में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पल भर में लगभग 10 बीघा गेहूं जलाकर राख कर दिया आग लगभग 12 बजकर 30 मिनट लगी और आस पास गांवों के लोगों ने दौड़कर जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने के ठीक एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की मशीन पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंच चुकी थी आस पास के लोगों का कहना है कि जब से दोपहर के समय जो हार्वेस्टर गाड़ियां चलती हैं तभी से आग ज्यादा तर लगती है हार्वेस्टर मशीनों के ऑपरेटरों की लापरवाही से ज्यादा तर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है अब देखना होगा प्रशासन इन हार्वेस्टर मशीनों पर किस प्रकार कारवाही करती है बताया जा रहा कि दो साल से बराबर इसी क्षेत्र में भीषण आग लगती है आग का कोई कारण आज तक पता नहीं चल पाया है बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया खेत स्वामी ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है
    1
    औरैया
*किसानों पर टूटा आग का कहर 10  बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख*
औरैया जिले के फफूंद थाने के अंतर्गत गैस एजेंसी अधासी के पास एक खेत में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पल भर में  लगभग 10 बीघा गेहूं जलाकर राख कर दिया आग लगभग 12 बजकर 30 मिनट  लगी और  आस पास गांवों के लोगों ने दौड़कर जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने के ठीक  एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की मशीन पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंच चुकी थी   आस पास के लोगों का कहना है कि  जब से दोपहर के समय जो हार्वेस्टर गाड़ियां  चलती हैं तभी से आग ज्यादा तर लगती है हार्वेस्टर मशीनों के ऑपरेटरों की लापरवाही से ज्यादा तर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है  अब देखना होगा प्रशासन इन हार्वेस्टर मशीनों पर किस प्रकार कारवाही करती है  बताया जा रहा  कि  दो साल से बराबर इसी क्षेत्र में भीषण आग लगती है  आग का कोई कारण आज तक पता नहीं चल पाया  है बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना  मिलते ही पुलिस बल  भी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया खेत स्वामी ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    18 min ago
  • अमेठी के नवीन पुलिस लाइन में DIG अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया। DIG ke sath एसपी अमेठी सरवरण टी, एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। DIG के आगमन पर एसपी सरवणन टी व एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उनके स्वागत में लघु कविता पाठ किया गया। DIG द्वारा स्वयं सभी रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा गया तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया गया । उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।  इस अवसर पर DIG ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की समाप्ति उनके नए जीवन की शुरुआत है तथा एक पुलिसकर्मी के रूप में जनता की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही सर्वोपरि होनी चाहिए। यह आयोजन आगामी दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक महत्वपूर्ण परंपरा है जिसका उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें अनुशासन के साथ-साथ सामूहिकता व एक साथ मिलजुल कर काम करने की भावना को सुदृढ़ करना है ।
    4
    अमेठी के नवीन पुलिस लाइन में DIG अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया। DIG ke sath एसपी अमेठी सरवरण टी, एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
DIG के आगमन पर एसपी सरवणन टी व एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उनके स्वागत में लघु कविता पाठ किया गया। DIG द्वारा स्वयं सभी रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा गया तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया गया । उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । 
इस अवसर पर DIG ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की समाप्ति उनके नए जीवन की शुरुआत है तथा एक पुलिसकर्मी के रूप में जनता की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही सर्वोपरि होनी चाहिए। यह आयोजन आगामी दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक महत्वपूर्ण परंपरा है जिसका उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें अनुशासन के साथ-साथ सामूहिकता व एक साथ मिलजुल कर काम करने की भावना को सुदृढ़ करना है ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस्लामी टोपी पहनने से किया इनकार। मौलाना टोपी पहनाने की कर रहे थे कोशिश।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस्लामी टोपी पहनने से किया इनकार।
मौलाना टोपी पहनाने की कर रहे थे कोशिश।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    27 min ago
  • जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।
    2
    जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.